उप्र में सड़क हादसे में 11 की मौत, कई लोग घायल, नेपाल से दर्शन करके लौट रहे थे

बलरामपुर, 2 जनवरी। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी और कई लोग घायल गये। पुलिस ने आशंका जताई है कि ये हादसा कोहरे की वजह से हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, बलरामपुर के तुलसीपुर रोड पर एक टूरस्टि बस की बोलेरो से भिड़ंत हो गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

ये लोग नेपाल से दर्शन करके लौट रहे थे। बाहर के होने की वजह से मृतकों की पहचान नहीं हो पा रही है। गाड़ी में मंदिर का सामान भी है। पुलिस जांच कर रही है। शवों को गाड़ी से निकाला जा रहा है।         (हि.स.)