Rama

अयोध्या में भगवान राम की 221 मीटर ऊंची कांस्य मूर्ति स्थापित की जाएगी

Rama statueअयोध्या में भगवान राम की 221 मीटर ऊंची कांस्य मूर्ति स्थापित की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने भगवान राम की भव्य मूर्ति की फोटो जारी की है।

यह कांस्य मूर्ति अयोध्या में स्थापित करने का प्रस्ताव है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव, सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि  कांस्य मूर्ति की कुल ऊंचाई 221 मीटर होगी। ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार रात उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि मूर्ति को सर्वोत्तम संभव तरीके से स्थापित किया जाना है।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि राज्य सरकार अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति स्थापित करेगी, जहां उनका जन्म हुआ था।