Rainfall

मध्यप्रदेश में सबसे अधिक वर्षा सीहोर में, सबसे कम पन्ना में

मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 12 जुलाई तक सर्वाधिक वर्षा 409.5 मिलीमीटर सीहोर में और सबसे कम 82.7 मिलीमीटर पन्ना में रिकार्ड की गई है। 

प्रदेश में 18 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकार्ड की गई है।

प्रदेश के 12 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है।

कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 20 और अल्प वर्षा वाला एक जिला है। 

सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले है छिंदवाड़ा, उमरिया, खण्डवा, नीमच, रतलाम, देवास, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, इंदौर, झाबुआ, खरगौन, बड़वानी, बुरहानपुर, उज्जैन, मंदसौर, भोपाल और हरदा ।

सामान्य वर्षा वाले जिले बालाघाट, सिवनी, मण्डला, नरसिंहपुर, शहडोल, धार, आगर-मालवा, मुरैना, गुना, विदिशा, राजगढ़, और बैतूल हैं।

कम वर्षा वाले जिले जबलपुर, कटनी, डिंडोरी, दमोह, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सतना, सिंगरौली, अनूपपुर, अलीराजपुर, श्योपुर, भिण्ड, ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, होशंगाबाद और दतिया हैं। अल्प वर्षा वाला जिला पन्ना है।

प्रमुख जलाशयों का जल-स्तर

जलाशय

उच्चतम जल-स्तर
(मीटर में)

वर्तमान जल-स्तर

(मीटर में)

बरगी-जबलपुर

422.76

414.85

तवा-होशंगाबाद

355.39

341.010

बारना-रायसेन

348.55

340.67

इंदिरा सागर-खण्डवा

262.13

249.16

ओंकारेश्वर

196.60

192.48

बाणसागर-शहडोल

341.64

333.83

संजय सरोवर-सिवनी

519.38

512

राजीव सागर-बालाघाट

344.40

339.30

गांधी सागर-मंदसौर

399.89

386.88

मनीखेड़ा-शिवपुरी

346.25

320.80

गोपीकृष्ण-गुना

434

420.90

माही-झाबुआ

451.50

442.30

हलाली सम्राट अशोक सागर-विदिशा

459.61

454.30

कोलार-सीहोर

462.20

443.82

केरवा-भोपाल

509.93

504.26

राजघाट-ललितपुर

371

358.95

पेंच-छिन्दवाड़ा

625.75

621