Mumbai

आतंकी बारिश ने मुंबई को झकझोरा, स्कूल-कॉलेज भी बंद

मुंबई,  30 अगस्त  (जनसमा)| । मुंबई में बुद्धवार की सुबह कुछ राहत का संदेश लेकर आई जब बारिश का जोर मंगलवार के मुकाबले कम दिखाई दे रहा है किन्तु कई जगहों पर काली घटाएं घिरी हुई हैं और बारिश तो हो ही रही है।

मौसम विभाग के  पूर्वानुमान के मुताबिक,  अगले 24 घंटों में मुंबई क्षेत्र,  दक्षिणी गुजरात, उत्तर-मध्य महाराष्ट्र और गोवा में भारी बारिश हो सकती है।

स्कूलों और कॉलेजों को आज भी बंद रहने के निर्देश दिए गए हैं।  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने आवश्यक सेवाओं को छोड़कर राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। कल रात ट्वीट में मुख्यमंत्री ने नागरिकों को घर के अंदर रहने की सलाह दी और कहा कि आवश्यक सेवाओं और महत्वपूर्ण सरकारी स्टाफ बुधवार को ड्यूटी पर होगा।

पिछले तीन सप्ताह से बारिश ने मुंबई का जो हाल बना दिया है,  उसकी कल्पना नहीं की जासकती।  हालात तो तब भयानक होगए जब 24 घंटे में 20 इंच बारिश होगए। सबसे बुरा हाल ता भूलेश्वर, दादर, कालबादेवी, माटुंगा , सायन जैसे अनेक उपनगरों का रहा जहां घरों की निचली मंजिलों में पानी घुस गया।

सोम मंगल के दिन ही नहीं रातें भी भयानक रही जब मुंबईवासी भीषण बारिश से 2005 को याद कर सहम गए। हालात वैसे ही बन गए थे जैसे 2005 में थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के हालात पर चिंता जाहिर करत हुए एक ट्वीट संदेश में लोगों से घरों में सुरक्षित रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में केंद्र, राज्य सरकार के साथ है और हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी मुख्यमंत्री से फोन पर बात कर स्थिति की पूरी जानकारी ली।

पश्चिमी रेलवे ने ट्वीट किया स्टेशनों में फंसे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उपनगरीय ट्रेनें देर रात चलने लगीं। पहली रेलगाड़ी, दक्षिण मुंबई में चर्चगेट से  विरार के लिए  निकली। सीएसटी से पहली लोकल ट्रेन आज सुबह 7:26 बजे रवाना हुई।

नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारी बारिश के कारण नौसेना के हेलीकाप्टर स्टैंडबाय पर हैं, जबकि एनडीआरएफ को भी सतर्क कर दिया गया था। बाढ़ बचाव दल और गोताखोर भी तैनाती के लिए तैयार हैं।