Assam flood

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 12 लाख लोग प्रभावित

गुवाहाटी, 11 जुलाई (जनसमा)। असम में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। अधिकृत जानकारी के अनुसार 20 जिलों में 12 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ के प्रकोप से जूझ रहे हैं। लखीमपुर, साउथ सल्मारा और मजुली जिले सहित कई क्षेत्रों कं नए इलाकों में पानी भर गया है।  विभिन्न स्थानों पर बाढ़ के कारण सोमवार को सात लोग मारे गए। मजुली में 30 हजार से अधिक परिवार प्रभावित हुए है। अनेक स्थानों पर बचाव कार्य किये जारहे है।

मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल ने मोरीगांव जिले में लाओरीघाट क्षेत्र का क्षरण और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सोमवार को दौरा किया और अधिकारियों को पीड़ित लोगों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को लखीमपुर जिले में बचाव कार्यों में तैनात किया गया है और एक हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों में ले जाया गया है। अकेले लखीमपुर जिले में 300 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ के कारण सड़क, तटबंध, कल्वर्ट, पुल सहित बुनियादी ढांचा क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

अब तक 18 हजार लोग राहत शिविरों में पहुंचा दिया गया हैं। लखीमपुर में सड़क और संचार सम्पर्क प्रभावित हुए हैं। असम के धेमाजी जिलों और अरुणाचल प्रदेश में भी बाढ़ का प्रभाव देखा गया हैं। कई नदियां लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।