नूतलपति वेंकट रमणा

नूतलपति वेंकट रमणा ने भारत के 48वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

नूतलपति वेंकट रमणान्यायमूर्ति नूतलपति वेंकट रमणा ने भारत के 48वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

राष्ट्रपति भवन के अशोका हॉल में आज,  24 अप्रैल, 2021  को प्रातः 1100 बजे आयोजित एक समारोह में, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने न्यायमूर्ति  नथालपति वेंकट रमणा को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।

न्यायमूर्ति रमणा करीब 16 महीने तक इस पद पर बने रहेंगे और अगले साल 2022 में  26 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे।

उन्होंने न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे का स्थान लिया है जिनका कार्यकाल कल पूरा हो गया।

न्यायमूर्ति नूतलपति वेंकट रमणा का जन्म 27 अगस्त 1957 को आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले के पोन्नावरम गांव में हुआ था तथा उन्होंने अपनी कानून की शिक्षा पूरी करने के बाद फरवरी 1983 में वकालत शुरू की थी।

न्यायमूर्ति वेंकट रमणा को 2014 में उच्‍चतम न्‍यायालय में बतौर न्‍यायाधीश नियुक्‍त किया गया था।

भारत के मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी आदि अनेक खास लोग उपस्थित थे।