भारत में 16 जून, 2021 को म्यूकोर्मिकोसिस (ब्लैक फंगस) के सक्रिय मामले 27,142 थे। राज्यों के पास एम्फोटेरिसिन-बी दवा की पर्याप्त उपलब्तता है।
भारत ने एम्फोटेरिसिन-बी दवा के घरेलू उत्पादन में उल्लेखनीय रूप से पांच गुना से अधिक की बढ़ोतरी की है।
रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, अगर ब्लैक फंगस के मामले बढ़ते हैं तो इलाज के लिए जरूरी एम्फोटेरिसिन-बी दवा और अन्य दवाओं की पर्याप्त से अधिक उपलब्धता है।
अप्रैल, 2021 में लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन-बी का घरेलू उत्पादन केवल 62,000 शीशियों का था और अब जून, 2021 में इसके 3.75 लाख शीशियों के आंकड़े को पार करने की उम्मीद है।
म्यूकोर्मिकोसिस (ब्लैक फंगस) की दवाओं के घरेलू उत्पादन में बढ़ोतरी करते हुए, भारत ने मेसर्स मिलान के जरिए लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन-बी की 9,05,000 शीशियों को आयात करने का भी आदेश दिया है। भारत देश में एम्फोटेरिसिन-बी दवाओं की उपलब्धता को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।”
https://twitter.com/mansukhmandviya/status/1405803653877813248
रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषध विभाग ने 17 जून, 2021 तक सभी राज्यों और केंद्रीय संस्थानों को लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन-बी की कुल 7,28,045 शीशियां आवंटित की हैं। एम्फोटेरिसिन-बी दवा का उपयोग म्यूकोर्मिकोसिस के उपचार के लिए किया जाता है, जिसे आम तौर पर ब्लैक फंगस के रूप में जाना जाता है।
11 मई, 2021 से 17 जून, 2021 तक लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन-बी शीशियों का राज्यवार आवंटन
| क्रम संख्या | राज्य/केंद्रशासित प्रदेश | कुल शीशियां |
| 1 | अंडमान और निकोबार द्वीप समूह | 0 |
| 2 | आंध्र प्रदेश | 47150 |
| 3 | अरुणाचल प्रदेश | 0 |
| 4 | असम | 200 |
| 5 | बिहार | 8540 |
| 6 | चंडीगढ़ | 2800 |
| 7 | छत्तीसगढ़ | 4720 |
| 8 | दादर और नागर हवेलीव दमन-दीव | 500 |
| 9 | दिल्ली | 21610 |
| 10 | गोवा | 740 |
| 11 | गुजरात | 148410 |
| 12 | हरियाणा | 25560 |
| 13 | हिमाचल प्रदेश | 470 |
| 14 | जम्मू और कश्मीर (यूटी) | 600 |
| 15 | झारखंड | 2030 |
| 16 | कर्नाटक | 52620 |
| 17 | केरल | 2030 |
| 18 | लद्दाख (यूटी) | 0 |
| 19 | लक्षद्वीप | 0 |
| 20 | मध्य प्रदेश | 49770 |
| 21 | महाराष्ट्र | 150265 |
| 22 | मणिपुर | 150 |
| 23 | मेघालय | 0 |
| 24 | मिजोरम | 0 |
| 25 | नगालैंड | 100 |
| 26 | ओडिशा | 1260 |
| 27 | पुडुचेरी | 460 |
| 28 | पंजाब | 8280 |
| 29 | राजस्थान | 63070 |
| 30 | सिक्किम | 0 |
| 31 | तमिलनाडु | 25260 |
| 32 | तेलंगाना | 34350 |
| 33 | त्रिपुरा | 150 |
| 34 | उत्तर प्रदेश | 39290 |
| 35 | उत्तराखंड | 3380 |
| 36 | पश्चिम बंगाल | 2640 |
| 37 | केंद्रीय संस्थान | 31280 |
| कुल | 728045 |
Follow @JansamacharNews


