म्यूकोर्मिकोसिस

म्यूकोर्मिकोसिस के भारत में सक्रिय मामले 27 हजार से अधिक

भारत  में 16 जून, 2021 को म्यूकोर्मिकोसिस (ब्लैक फंगस)  के सक्रिय मामले 27,142 थे। राज्यों के पास एम्फोटेरिसिन-बी दवा की पर्याप्त उपलब्तता है।

भारत ने एम्फोटेरिसिन-बी दवा के घरेलू उत्पादन में उल्लेखनीय रूप से पांच गुना से अधिक की बढ़ोतरी की है।

रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, अगर ब्लैक फंगस के मामले बढ़ते हैं तो इलाज के लिए जरूरी एम्फोटेरिसिन-बी दवा और अन्य दवाओं की पर्याप्त से अधिक उपलब्धता है।

अप्रैल, 2021 में लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन-बी का घरेलू उत्पादन केवल 62,000 शीशियों का था और अब जून, 2021 में इसके 3.75 लाख शीशियों के आंकड़े को पार करने की उम्मीद है।

म्यूकोर्मिकोसिस (ब्लैक फंगस)  की दवाओं के घरेलू उत्पादन में बढ़ोतरी करते हुए, भारत ने मेसर्स मिलान के जरिए लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन-बी की 9,05,000 शीशियों को आयात करने का भी आदेश दिया है। भारत देश में एम्फोटेरिसिन-बी दवाओं की उपलब्धता को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।”

https://twitter.com/mansukhmandviya/status/1405803653877813248

रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषध विभाग ने 17 जून, 2021 तक सभी राज्यों और केंद्रीय संस्थानों को लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन-बी की कुल 7,28,045 शीशियां आवंटित की हैं। एम्फोटेरिसिन-बी दवा का उपयोग म्यूकोर्मिकोसिस के उपचार के लिए किया जाता है, जिसे आम तौर पर ब्लैक फंगस के रूप में जाना जाता है।

11 मई2021 से 17 जून2021 तक लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन-बी शीशियों का राज्यवार आवंटन

क्रम संख्या राज्य/केंद्रशासित प्रदेश कुल शीशियां
1 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 0
2 आंध्र प्रदेश 47150
3 अरुणाचल प्रदेश 0
4 असम 200
5 बिहार 8540
6 चंडीगढ़ 2800
7 छत्तीसगढ़ 4720
8 दादर और नागर हवेलीव दमन-दीव 500
9 दिल्ली 21610
10 गोवा 740
11 गुजरात 148410
12 हरियाणा 25560
13 हिमाचल प्रदेश 470
14 जम्मू और कश्मीर (यूटी) 600
15 झारखंड 2030
16 कर्नाटक 52620
17 केरल 2030
18 लद्दाख (यूटी) 0
19 लक्षद्वीप 0
20 मध्य प्रदेश 49770
21 महाराष्ट्र 150265
22 मणिपुर 150
23 मेघालय 0
24 मिजोरम 0
25 नगालैंड 100
26 ओडिशा 1260
27 पुडुचेरी 460
28 पंजाब 8280
29 राजस्थान 63070
30 सिक्किम 0
31 तमिलनाडु 25260
32 तेलंगाना 34350
33 त्रिपुरा 150
34 उत्तर प्रदेश 39290
35 उत्तराखंड 3380
36 पश्चिम बंगाल 2640
37 केंद्रीय संस्थान 31280
कुल 728045