Attack on Markaz Subhan Allah is a response to Pearl's murder

मरकज सुभान अल्लाह पर हमला पर्ल की हत्या का जवाब

नई दिल्ली, 09 मई्। विदेश सचिव विक्रम मिस्री आज प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि बहावलपुर के मरकज सुभान अल्लाह, आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के मुख्यालय पर हमला डैनियल पर्ल की क्रूर हत्या का उचित जवाब है। जेईएम हत्या के लिए जिम्मेदार था।

डैनियल पर्ल, एक यहूदी-अमेरिकी और द वॉल स्ट्रीट जर्नल के दक्षिण एशिया ब्यूरो प्रमुख, को 2002 में कराची में आतंकवादी नेटवर्क की जांच करते समय अपहरण कर लिया गया था और उनका सिर कलम कर दिया गया था।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।”

पाकिस्तान द्वारा गुरुद्वारों, ईसाई स्कूलों, ननों के कॉन्वेंट और मंदिरों सहित पूजा स्थलों और स्कूलों को जानबूझकर निशाना बनाना और उन पर बमबारी करना पाकिस्तान के लिए भी एक नया निम्न स्तर है।