Author Archives: Admin

Writer, journalist, and documentary filmmaker. 14 books have been published in Hindi as of 2022. Active in the field of writing since 1965. Writing, directing documentaries for TV since 1980. Produced some telefilms and many TV series and serials. Born in 1943 at Nathdwara, near Udaipur, in Rajasthan.

‘आजादी के 70 वर्ष – याद करो कुर्बानी’ : लगभग 10 हजार लोग हुए शामिल

भोपाल, 18 अगस्त (जस)। ‘आजादी के 70 वर्ष – याद करो कुर्बानी’ कार्यक्रम में बुधवार को मध्यप्रदेश के सहकारिता, गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विश्वास सारंग के नेतृत्व में अन्ना नगर से करोंद तक 20 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में लगभग 10 हजार…

खेल मनोरंजन का नहीं, अपितु प्रतिष्ठा का विषय : पवैया

भोपाल, 18 अगस्त (जस)। मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा है कि साधनों के बिना भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है। खिलाड़ी में आत्म-विश्वास और देशभक्ति होना जरूरी है। भारत का खिलाड़ी देश के लिये लड़ता है। खेल मनोरंजन का नहीं, अपितु प्रतिष्ठा का विषय…

कैटरीना ने बिकनी लुक के लिए 7 किलो वजन घटाया

मुंबई, 18 अगस्त | अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी आगामी फिल्म ‘बार-बार देखो’ के गाने ‘सौ आसमान’ में बिकनी में नजर आ रही हैं। इसमें कैटरीना की छरहरी काया लोगों को खूब भा रही है लेकिन इसके लिए कैटरीना ने कड़ी मेहनत की है। कैटरीना ने इस किरदार के लिए सात…

अनुसूचित जाति/जनजाति के युवाओं को रोजगार प्रदान करने में गुजरात अव्वल

अहमदाबाद 18 अगस्त (जस)।  भारत सरकार के श्रम रोजगार मंत्रालय और रोजगार प्रशिक्षण महानिदेशालय द्वारा जारी आंकडों के अनुसार गुजरात अनुसूचित जाति के युवाओं को रोजगार प्रदान करने में वर्ष 2014 में 59 प्रतिशत के साथ प्रथम रहा। गुजरात के रोजगार तालीम विभाग के रोजगार विनिमय कार्यालय द्वारा 18 लाख 85 हजार…

कश्मीर हिंसा में मृतकों की संख्या बढ़कर 66 हुई

श्रीनगर, 18 अगस्त | कश्मीर में एक और शख्स की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मृतक की पहचान शबीर अहमद मूंगा (30) के रूप में की गई है। बुधवार रात को उग्र भीड़ के साथ सुरक्षाबलों की झड़प…

रिसता बलूचिस्तान : पाकिस्तान से मुक्त होने की चाहत का दूसरा नाम

नई दिल्ली, 18 अगस्त | स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई एक सामान्य टिप्पणी ने पाकिस्तान के रिसते बलूचिस्तान के घाव को सबके सामने लाकर रख दिया। भारत लंबे समय से जम्मू एवं कश्मीर में अशांति के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराता…

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अंतिम टेस्ट आज से

पोर्ट ऑफ स्पेन, 18 अगस्त | तीसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल करते हुए श्रृंखला अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच को भी अपने नाम कर टेस्ट में नंबर-1 स्थान कायम रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमें गुरुवार को चौथे…

मोदी ने पदक जीतने पर साक्षी को दी बधाई

नई दिल्ली, 18 अगस्त | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की महिला फ्रीस्टाइल पहलवान साक्षी मलिक को बधाई दी। साक्षी ने बुधवार को 58 किलोग्राम वर्ग में पदक जीता। यह रियो में भारत का पहला पदक है। मोदी ने ट्वीट किया,…

रियो ओलम्पिक (कुश्ती) : साक्षी ने खोला भारत का खाता, जीता कांस्य

रियो डी जनेरियो, 18 अगस्त (आईएएनएस)| फ्रीस्टाइल महिला पहलवान साक्षी मलिक ने बुधवार को रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतकर भारत के पदक के इंतजार को खत्म किया। 23 साल की साक्षी ने किर्गिस्तान की अइसुलू टाइबेकोवा को 58 किलोग्राम वर्ग में पराजित किया। कोरिओका एरेना-2 मे हुए इस मुकाबले…

ब्रिक्स देशों की महिला सांसदों का सम्मेलन जयपुर में

जयपुर, 17 अगस्त (जस)। ब्रिक्स महिला सांसदों का दो दिवसीय सम्मेलन 20 एवं 21 अगस्त को जयपुर में होगा। राजस्थान के विधानसभा सचिव पृथ्वी राज ने विधानसभा में आयोजित प्रैस कांफ्रेंस में बताया कि ब्रिक्स देशों की महिला सांसदों के सम्मेलन की तैयारियां की जा रही हैं । उन्होंने बताया कि…

रक्षाबंधन से पूर्व अखिलेश ने छात्राओं को दिया 30 हजार रुपये का चेक

लखनऊ, 17 अगस्त (जस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि रक्षा बन्धन से पूर्व प्रदेश की करीब 90 हजार मेधावी छात्राओं को कन्या विद्या धन योजना के तहत 30-30 हजार रुपये का चेक वितरित किया जा चुका है। इस योजना के तहत प्राप्त धनराशि से मेधावी…

कश्मीर में सेना के काफिले पर हमला, 2 सैनिक व 1 पुलिसकर्मी शहीद

श्रीनगर, 17 अगस्त | जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को आतंकवादियों द्वारा सेना के एक काफिले पर किए गए हमले में दो सैनिक और एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए। हमले में चार जवान घायल भी हुए हैं। सुरक्षा बलों पर पिछले तीन दिनों में यह दूसरा घातक…

मुझे अपने नाम पर बेहद गर्व है : नील नितिन मुकेश

नई दिल्ली, 17 अगस्त| सोशल मीडिया पर अभिनेता नील नितिन मुकेश के नाम का भले ही मजाक बनाया जा रहा हो, लेकिन उनका कहना है कि उन्हें अपने नाम पर गर्व है और दिग्गज गायक मुकेश के परिवार में जन्म लेने पर वह खुद को भाग्यशाली महसूस करते हैं। नील…

देश की पहली जेल, जहां होती हैं संस्कृत की पढ़ाई

रायपुर, 17 अगस्त | छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित केंद्रीय कारागार में योग, प्रवचन, व्याकरण, आयुर्वेद और ज्योतिष समेत पंडिताई की शिक्षा इन दिनों सैकड़ों कैदी ले रहे हैं। सबसे बड़ी बात यहां कक्षा छठवीं से ग्यारहवीं बोर्ड तक संस्कृत की पढ़ाई कराई जा रही है। रायपुर केंद्रीय कारागार देश का…

छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होगा सिंगल इमरजेंसी रिस्पांस नम्बर ‘112’

रायपुर, 17 अगस्त (जस)। छत्तीसगढ़ सरकार आकस्मिक दुर्घटना, प्राकृतिक विपदा और गंभीर बीमारियों में संकटग्रस्त लोगों को तुरन्त मदद के लिए एकीकृत आपातकालीन हेल्पलाइन नम्बर ‘112’ शुरू करने जा रही है। अपराध नियंत्रण में भी यह हेल्पलाईन नम्बर काफी उपयोगी होगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बुधवार को…

18 से कम आयु वाले नहीं बना सकेंगे मानव पिरामिड

नई दिल्ली, 17 अगस्त | सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि 25 अगस्त को जन्माष्टमी के मौके पर मानव पिरामिड बनाने में 18 साल से कम आयु वालों को भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। न्यायमूर्ति अनिल आर. दवे की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायालय की खंडपीठ ने कहा कि…

बासुकीनाथ की पूजा बिना अधूरी बैद्यनाथ धाम की पूजा

दुमका (झारखंड), 17 अगस्त | भगवान शिव के ज्योतिर्लिगों में से एक झारखंड के देवघर स्थित कामना ज्योतिर्लिग (बैद्यनाथ धाम) में जलाभिषेक करने वालों की पूजा बासुकीनाथ (नागेश) की पूजा बिना अधूरी मानी जाती है। यही कारण है कि बैद्यनाथ धाम आने वाले कांवड़िये बासुकीनाथ का जलाभिषेक करना नहीं भूलते।…

‘सखी’ : एक छत के नीचे सभी प्रकार की आपातकालीन सुविधाएं

रायपुर, 17 अगस्त (जस)। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को एक ही छत के नीचे एकीकृत रूप से सभी प्रकार की आपात कालीन सुविधाएं उपलब्ध करा रहे ‘सखी’ की साख निरंतर बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजधानी रायपुर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर…

रियो ओलम्पिक (बैडमिंटन) : पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचे वेई

रियो डी जनेरियो, 17 अगस्त | सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त मलेशिया के बैडमिंटन स्टार ली चोंग वेई रियो ओलम्पिक के 12वें दिन बुधवार को अपना सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में पहुंच गए। बीजिंग और लंदन ओलम्पिक में रजत पदक विजेता रहे वेई लगातार तीसरी बार ओलम्पिक…