Category Archives: खास ख़बर

संसद के ग्रंथागार में ब्रह्मोस मिसाइल

ब्रह्मोस की सीमा 450 किलोमीटर तक बढ़ाएं जाने की संभावना : डीआरडीओ

बेंगलुरू, 15 फरवरी | रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रमुख एस. क्रिस्टोफर ने बुधवार को कहा कि ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की मारक क्षमता मौजूदा 290 किलोमीटर से बढ़ाकर 450 किलोमीटर तक की जाएगी। क्रिस्टोफर ने कहा कि इस मिसाइल की मारक क्षमता बढ़ाकर इसका परीक्षण 10 मार्च…

इसरो ने 104 उपग्रहों को भेजकर रचा इतिहास

श्रीहरिकोटा, 15 फरवरी | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार सुबह एक साथ 104 उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजकर इतिहास रच दिया। उपग्रहों का प्रक्षेपण भारतीय रॉकेट ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) के जरिये किया गया। जिन उपग्रहों को प्रक्षेपित किया गया है, उनमें देश का पृथ्वी अवलोकन उपग्रह…

पन्नीरसेल्वम गुट में खुशी, डीएमके व कांग्रेस ने फैसले का स्वागत किया

चेन्नई, 14 फरवरी | सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार को ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव वी.के.शशिकला तथा उनके तीन रिश्तेदारों को दोषी ठहराए जाने के बाद कार्यकारी मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम के नेतृत्व वाले पार्टी के दूसरे गुट में हर्ष का माहौल है।…

Sasikala Natarajan

शशिकला दोषी करार, मुख्यमंत्री बनने के प्रयास को झटका

नई दिल्ली, 14 फरवरी | सर्वोच्च न्यायालय ने आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार को ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव शशिकला को दोषी करार दिया है, जिससे उनके तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने के प्रयास को करारा झटका लगा है। तमिलनाडु के कार्यकारी मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम के…

Modi in Japan

किसानों पर जुल्म कर रही उप्र सरकार : प्रधानमंत्री

लखनऊ /लखीमपुर, 13 फरवरी | उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के क्रम में लखीमपुर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी की रैली में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) और मुख्य विपक्षी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि…

Examination

बिहार में 12वीं की परीक्षा मंगलवार से, 12.61 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

पटना, 13 फरवरी | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की इंटर (12वीं) परीक्षा मंगलवार से पूरे राज्य में प्रारंभ होगी। इस परीक्षा में 12.61 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनके लिए 1,274 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा समिति के…

Security Forces

कश्मीर में भारी सुरक्षा बलों की तैनाती

श्रीनगर, 13 फरवरी | जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ के बाद अलगाववादियों ने सोमवार को पूरी घाटी में बंद का आह्वान किया है, जिसके मद्देनजर यहां कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। घाटी में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती…

पन्नीरसेल्वम के समर्थन में एआईएडीएमके के 9 लोकसभा सदस्य

चेन्नई, 12 फरवरी | तमिलनाडु के कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम के खेमे में शामिल होने वाले ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के सदस्यों की संख्या नौ हो गई है। रविवार को पन्नीरसेल्वम के खेमे में एआईएडीएमके के पांच अन्य लोकसभा सदस्य शामिल हो गए। पार्टी महासचिव वी. के….

Bombay stock exchange

व्यापक आर्थिक आंकड़े, कंपनियों के परिणाम बाजार की दिशा तय करेंगे

नई दिल्ली, 12 फरवरी | अगले सप्ताह भारतीय शेयर बाजारों के कारोबार की दिशा व्यापक आर्थिक आंकड़ों के साथ विभिन्न कंपनियों के तिमाही नतीजों की आखिरी खेप तय करेगी। इसके साथ ही विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) व घरेलू संस्थागत निवेशकों के निवेश, डॉलर के खिलाफ रुपये की चाल, कच्चे तेल…

आरबीआई नोटबंदी बाद के ‘सत्यापित’ आंकड़े घोषित करेगा

नई दिल्ली, 11 फरवरी| भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शनिवार को कहा कि नोटबंदी के बाद जमा हुई राशि का खुलासा करने से पहले उसके अच्छी तरह से ‘सत्यापन’ की जरूरत है और इस काम को बेहद सावधानीपूर्वक किया जा रहा है। वित्तमंत्री अरुण जेटली के साथ आरबीआई बोर्ड की…

कायराना हमले को अंजाम देने वाले दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा : मोदी

अखिलेश के ‘काम नहीं, कारनामे’ बोलते हैं : मोदी

बदायूं,11 फरवरी | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में शनिवार को प्रचार करने यहां पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि अखिलेश सरकार के काम नहीं, कारनामे बोलते हैं। मोदी ने आरोप लगाया कि…

तमिलनाडु में पुलिस ने रिजॉर्ट में एआईएडीएमके के विधायकों को तलाशा

चेन्नई, 11 फरवरी | तमिलनाडु में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) में जारी आंतरिक कलह के बीच शनिवार को राज्य पुलिस ने यहां कई बीच रिजॉर्ट में पार्टी के विधायकों की तलाश की। पुलिस ने यह छानबीन पार्टी महासचिव वी.के. शशिकला को समर्थन देने के लिए विधायकों को…

उप्र चुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच 73 सीटों पर मतदान जारी

लखनऊ, 11 फरवरी | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 73 जिलों में शनिवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। प्रथम चरण में कुल 839 प्रत्याशी मैदान में हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि पहले चरण के मतदान…

Subramanian Swami

एयरसेल-मैक्सिस मामले में चिदंबरम के खिलाफ सबूत दें स्वामी : शीर्ष अदालत

नई दिल्ली, 11 फरवरी | सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी को एयरसेल-मैक्सिस मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के खिलाफ अपने आरोपों की पुष्टि के लिए पुख्ता सबूत पेश करने के लिए कहा। स्वामी ने 2006 में एयरसेल-मैक्सिस करार को मंजूरी…

Pm Modi

मायावती के भ्रष्टाचारियों को अखिलेश ने दिया संरक्षण : मोदी

बिजनौर, 10 फरवरी | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में शुक्रवार को यहां प्रचार करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर नोएडा घोटाले के आरोपी यादव सिंह को बचाने का अरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने मायावती के भ्रष्ट…

प्रधानमंत्री ने मनमोहन का अनादर नहीं किया : राजनाथ

लखनऊ, 10 फरवरी | उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ से सांसद व देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘रेनकोट’ वाले बयान पर सफाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने किसी का अनादर नहीं किया। मनमोहन का सभी सम्मान करते हैं। कांग्रेस इस बयान को गलत…

सर्वोच्च न्यायालय में शशिकला के खिलाफ तत्काल सुनवाई नहीं

नई दिल्ली, 10 फरवरी | सर्वोच्च न्यायालय ने ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव वी. के. शशिकला को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाए जाने के खिलाफ निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिका पर शुक्रवार को तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। सर्वोच्च न्यायालय…

Residence of Selvam

तमिलनाडु में गतिरोध बरकरार, सभी निगाहें राज्यपाल पर

चेन्नई, 9 फरवरी | तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्ना द्रमुक में चल रहे आंतरिक कलह के बीच गुरुवार को पार्टी की अंतरिम महासचिव वी. के. शशिकला ने राज्यपाल सी. विद्यासागर राव से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। शशिकला के साथ पार्टी के शीर्ष 10 मंत्री भी थे। पार्टी…

105 अनुपयोगी कानूनों को निरस्त करने के लिए विधेयक पेश

नई दिल्ली, 9 फरवरी| केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने गुरुवार को करीब 105 अनुपयोगी कानूनों को निरस्त करने के लिए गुरुवार को एक विधेयक पेश किया। प्रसाद द्वारा लोकसभा में पेश निरसन एवं संशोधन विधेयक, 2017 में जिन अनावश्यक एवं अनुपयोगी कानूनों को निरस्त करने का प्रस्ताव रखा…

Amit Shah

अमित शाह ने राहुल से कहा, अपनी मां की टिप्पणी याद कीजिए

टिहरी, 9 फरवरी| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर ‘रेनकोट’ वाली टिप्पणी को लेकर मचे हंगामे के बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से अतीत में उनकी मां (सोनिया गांधी) द्वारा मोदी पर की गई टिप्पणी को…