Category Archives: खास ख़बर

‘50,000 रुपये से अधिक नकद लेनदेन पर लगे कर’

नई दिल्ली, 24 जनवरी | डिजिटल भुगतान पर गठित मुख्यमंत्रियों की समिति ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी अपनी अंतरिम रिपोर्ट में 50,000 रुपये से अधिक नकद लेनदेन पर कर लगाए जाने की सिफारिश की है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता वाली मुख्यमंत्रियों की समिति…

आरबीआई के पास जब्त नकली नोटों का ब्यौरा नहीं

मुंबई, 24 जनवरी| भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने स्वीकार किया है कि नोटबंदी के बाद से नकली नोटों की संख्या का कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। इस संबंध में आरटीआई कार्यकर्ता अनिल वी.गलगली ने एक आरटीआई दाखिल कर इसकी जानकारी मांगी। आरबीआई के मुद्रा प्रबंधन विभाग (जाली नोट सतर्कता प्रभाग)…

रूस के साथ मिलकर आईएस के खिलाफ कार्रवाई के लिए तैयार : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन, 24 जनवरी । व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि अमेरिका आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ संयुक्त रूप से हवाई हमले करने के लिए तैयार हैं और इस संबंध में ट्रंप रजामंद हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने व्हाइट हाउस के प्रवक्ता सीन स्पाइसर के हवाले से बताया,…

केंद्रीय बजट टालने की मांग वाली याचिका खारिज

नई दिल्ली, 24 जनवरी | सर्वोच्च न्यायालय ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, केंद्रीय बजट (2017-18) को टालने की मांग करने वाली याचिका को सोमवार को खारिज कर दिया। न्यायालय ने कहा कि बजट नया वित्त वर्ष (एक अप्रैल से) शुरू होने से पहले पेश किया…

पूर्व सीबीआई निदेशक के खिलाफ पद दुरुपयोग की जांच का आदेश

नई दिल्ली, 23 जनवरी | सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) निदेशक आलोक वर्मा को एजेंसी के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा के खिलाफ जांच का आदेश दिया। न्यायालय ने सिन्हा के खिलाफ प्रथमदृष्टया पद के दुरुपयोग के आरोप को लेकर यह आदेश दिया है। सिन्हा के कार्यकाल…

जल्लीकट्टू को वैधानिक मान्यता, पुलिस कार्रवाई से भड़की हिंसा

चेन्नई, 23 जनवरी : जल्लीकट्टू के समर्थन में मरीना समुद्र तट पर प्रदर्शन कर रहे युवा प्रदर्शकारियों पर पुलिस कार्रवाई के प्रतिक्रिया स्वरूप भड़की व्यापक हिंसा के चंद घंटे बाद राज्य विधानसभा ने सोमवार को प्रदेश के लोकप्रिय पारंपरिक खेल को वैधानिक मान्यता प्रदान करने वाले विधेयक को पारित कर…

जल्लीकट्टू : पुलिस कार्रवाई के बाद हिंसक हुआ प्रदर्शन

चेन्नई, 23 जनवरी | तमिलनाडु पुलिस ने सांड को काबू करने के प्राचीन खेल जल्लीकट्टू के समर्थन में मरीना बीच पर करीब एक सप्ताह से चल रहा शांतिपूर्ण प्रदर्शन हिंसक हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें हटा रही पुलिस पर पथराव शुरू कर दी है। मरीना बीच के पास ट्रिप्लिकेन…

a demonstration in favour of Jallikattu

तमिलनाडु में फिर शुरू हुआ जल्लीकट्टू, 2 लोगों की मौत

चेन्नई, 22 जनवरी | तमिलनाडु में बेहद लोकप्रिय पारंपरिक खेल जल्लीकट्टू रविवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में आयोजित किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। प्रतिबंध के बाद फिर से शुरू हुए इस पारंपरिक खेल की वापसी हालांकि सकुशल नहीं रही और रविवार को इस खेल में दो…

‘तीन साल में किसी काम के नहीं रह जाएंगे एटीएम’

जयपुर, 22 जनवरी | शीर्ष सरकारी अधिकारियों का मानना है कि देश जल्द ही मुख्यत: एक नकदीरहित अर्थव्यवस्था में बदल जाएगा और स्थिति ऐसी आएगी जिसमें अगले कुछ ही सालों में नकदी देने वाली एटीएम जैसी मशीन किसी काम की नहीं रह जाएगी। अधिकारियों में यह भरोसा देश में मोबाइल…

कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद को खत्म करना होगा : ट्रंप

वाशिंगटन, 22 जनवरी । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार आधिकारिक रूप से अमेरिका की शीर्ष खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी (सीआईए) का दौरा किया। राष्ट्रपति ने कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद का उन्मूलन करने का संकल्प लिया। ट्रंप ने वर्जीनिया प्रांत के लैंग्ली में स्थित सीआईए मुख्यालय के सैकड़ों…

कोहरे के कारण 30 ट्रेनों में देरी, 5 रद्द

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)| उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के कारण शनिवार सुबह 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि पांच रद्द कर दी गई हैं। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह शनिवार सुबह 5.30 बजे तक की स्थिति है। उत्तर रेलवे के…

अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन, 20 जनवरी | डॉनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद ट्रंप ने देशवासियों से कहा कि वे उनके लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे। इसके साथ…

Donald Trump

अमेरिकी लोगों के लिए कड़ी मेहनत करूंगा : ट्रंप

वाशिंगटन, 20 जनवरी | अमेरिका में अगले चंद घंटों में राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन डी.सी. में विशाल जनसमूह के समक्ष एकता का संकल्प लेते हुए देश में एक ऐसे बदलाव का वादा किया, जो दशकों में नहीं हुआ। ट्रंप ने गुरुवार शाम…

snow covered

जम्मू एवं कश्मीर में तापमान हिमांक बिंदु से नीचे

श्रीनगर, 20 जनवरी | जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार को भी तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है, जबकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश और…

कश्मीर मुद्दे के समाधान के बाद ही शांति लौटेगी : राहील शरीफ

दावोस, 19 जनवरी| पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने कश्मीर को (भारत) विभाजन का अधूरा एजेंडा करार देते हुए गुरुवार को कहा कि लंबित विवाद के समाधान के बाद ही क्षेत्र में शांति लौटेगी। दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) की 47वीं वार्षिक बैठक से इतर ‘पाकिस्तान…

आरबीआई की प्रतिष्ठा की उत्साह से करें रक्षा : उर्जित पटेल

मुंबई, 19 जनवरी | भारतीय रिजर्व बैंक के कामकाज में सरकार के कथित हस्तक्षेप को लेकर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन और केंद्रीय बैंक की कर्मचारी यूनियन द्वारा गहरी चिंता व्यक्त किए जाने के बाद, आरबीआई गर्वनर उर्जित पटेल ने बैंक कर्मियों से कहा है कि ‘हमें आरबीआई की प्रतिष्ठा की…

जल्लीकट्ट पर प्रधानमंत्री से मिले पन्नीरसेल्वम, अध्यादेश जारी करने की मांग

नई दिल्ली, 19 जनवरी | तमिलनाडु में जल्लीकट्ट के समर्थन में जारी व्यापक विरोध-प्रदर्शन के बीच राज्य के मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने गुरुवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और जल्लीकट्टू के आयोजन को अनुमति देने के लिए अध्यादेश जारी करने का अनुरोध किया। पन्नीरसेल्वम ने प्रधानमंत्री से…

ओबामा, मोदी ने अमेरिका-भारत संबंधों की समीक्षा की

नई दिल्ली, 19 जनवरी | अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया और बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के संबंधों में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, “कल (बुधवार) अमेरिका से बराक ओबामा ने नरेंद्र मोदी को…

RBI, Delhi

आरबीआई को नोटबंदी के लिए 1 दिन पहले मिला था नोटिस

नई दिल्ली, 18 जनवरी| भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल ने बुधवार को खुलासा किया कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी पर फैसला लेने के लिए आरबीआई बोर्ड के एक दिन का समय दिया था। आरबीआई गवर्नर ने बुधवार को संसद की वित्त मामलों की स्थायी समिति को बताया…

वेरिएंट

भारत व ब्रिटेन स्वाभाविक सहयोगी : जॉनसन

नई दिल्ली, 18 जनवरी | भारत के दौरे पर आए ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि ब्रिटेन और भारत ‘स्वाभाविक सहयोगी’ हैं। जॉनसन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करेंगे। बीते साल प्रधानमंत्री थेरेसा मे के दौरे के बाद भारत का दौरा करने वाले पहले ब्रिटिश…