Category Archives: खास ख़बर

BSF Patrol party on LoC

नियंत्रण रेखा पर 6 दिनों में 27 बार संघर्ष विराम उल्लंघन : भारत

नई दिल्ली, 24 नवंबर | भारत ने गुरुवार को कहा कि नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों की लगातार घुसपैठ की घटना पर उसने पाकिस्तान से गहरी चिंता जताई है और उल्लेख किया कि 16 से 21 नवंबर के बीच संघर्ष विराम की 27 घटनाएं हो चुकी हैं। कूटनीतिक कार्यवाही (डेमार्श) के…

1000 and 500 Old Notes

आधी रात से खत्म होगी अमान्य नोटों के इस्तेमाल की छूट

नई दिल्ली, 24 नवंबर| अमान्य किए गए 500 और 1,000 रुपये के नोटों को आपात जरूरतों में इस्तेमाल करने की छूट 24 नवंबर की मध्य रात्रि से निम्न जगहों पर खत्म हो जाएगी : -चिकित्सा उपचार में सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए। -चिकित्सकों के पर्चे पर दवाओं की खरीदारी…

DGMO

भारत ने एक सैनिक की सिर काटकर की गई हत्या का मुद्दा उठाया

नई दिल्ली, 24 नवंबर | भारतीय सेना के महानिदेशक सैन्य संचालक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने बुधवार को हॉटलाइन से अपने पाकिस्तानी समकक्ष से बातचीत की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारत ने एक भारतीय सैनिक की बर्बरता पूर्वक सिर काटकर की गई हत्या का मुद्दा उठाया वहीं…

truck

नोटबंदी से 70 फीसदी ट्रकों के पहिए थमे

नई दिल्ली, 23 नवंबर| ट्रांसपोर्टस कुलतरण सिंह अटवाल सात ट्रकों के मालिक हैं। अब उनका कहना है कि नोटबंदी के कारण उन्हें अपनी पांच ट्रकों को बंद करना पड़ा है क्योंकि हर ट्रक को चलाने के लिए कम से कम 20,000 रुपये की नकदी होनी चाहिए। अटवाल कोई अपवाद नहीं…

BSF

पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी की

जम्मू, 23 नवंबर | पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे भारतीय ठिकानों पर भारी गोलाबारी और गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ व राजौरी जिलों में भिंबेर गली, कृष्णा घाटी और नौशेरा…

PM Modi

प्रधानमंत्री ने 500 और 1000 रूपये के नोट के सम्बन्ध में लोगों से राय माँगी

नई दिल्ली, 22 नवंबर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोगों से नोटबंदी पर अपनी राय देने और केंद्र सरकार के 500 और 1,000 रुपये के नोटों को बंद करने के फैसले का मूल्यांकन करने को कहा। मोदी ने ट्वीट किया, “मैं नोटबंदी के फैसले पर आपकी राय जानना…

मध्य प्रदेश के नेपानगर में भाजपा जीती, शहडोल में आगे

भोपाल, 22 नवंबर | मध्य प्रदेश के नेपानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मंजू दादू ने लगभग 42,198 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस जीत पर मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं शहडोल संसदीय क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार ज्ञान सिंह बढ़त…

Shiv Shankar Menon

पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के हमले का खतरा बढ़ा : मेनन

नई दिल्ली, 19 नवंबर | पूर्व विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने कहा है कि पाकिस्तान द्वारा परमाणु बम के इस्तेमाल का खतरा बेहद बढ़ गया है। ‘टू द प्वाइंट’ नामक टेलीविजन कार्यक्रम में दिए एक साक्षात्कार में मेनन ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा विकसित किए गए छोटे परमाणु हथियारों के…

Senior citizens wait in a queue

बैंकों में भीड़ में कमी, वरिष्ठ नागरिकों ने नोट बदलवाए

नई दिल्ली, 19 नवंबर | राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को एटीएम व बैंकों के बाहर भीड़ थोड़ी कम रही, क्योंकि आज केवल वरिष्ठ नागरिकों को पुराने नोट बदलने की अनुमति थी। अन्य लोग या तो बैंकों में पुराने नोट जमा करने या फिर एटीएम से नकद निकालने के लिए लंबी…

Dalbir Singh Suhag

सेना हर कीमत पर देश की रक्षा करेगी : सेना प्रमुख

पटना, 19 नवंबर | भारतीय सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने शनिवार को यहां कहा कि भारतीय सेना किसी भी कीमत पर देश की रक्षा करेगी। बिहार रेजिमेंट सेंटर की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित हीरक जयंती समारोह में भाग लेने दानापुर सैन्य छावनी पहुंचे जनरल सुहाग ने कहा, “आज…

John Kirby

भारत एक प्रमुख साझेदार : अमेरिका

वाशिंगटन, 19 नवंबर | अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने एक बार फिर कहा है कि भारत अमेरिका का एक प्रमुख साझेदार है और रहेगा। उन्होंने साथ ही कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंध बने रहेंगे। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासन में…

Mumbai stock exchange

नोटबंदी, ट्रंप की जीत से शेयर बाजार लुढ़का

मुंबई, 19 नवंबर | सरकार के नोटबंदी के फैसले से देश में उपजी अस्त-व्यस्तता के बीच बीते सप्ताह शेयर बाजार में गिरावट रही। डोनाल्ड ट्रंप की संरक्षणवाद और वित्तीय विस्तार की नीतियों से भी निवेशक चिंतित रहे। इस सप्ताह सेंसेक्स 668.58 अंकों यानी 2.49 फीसदी की गिरावट के साथ 26,150.24…

People wait outside banks to exchange currency notes

दूसरे व्यक्तियों के बैंक खातों का उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 18 नवंबर । अपने काले धन को नए नोटों में परिवर्तित करने के लिए दूसरे व्यक्तियों के बैंक खातों का उपयोग करने वाले कर चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। यह चेतावनी सरकार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है। इस उद्देश्य के लिए अपने बैंक खातों के…

‘बैंक लॉकर सील, आभूषण जब्त करने जैसा कोई कदम नहीं’

नई दिल्ली, 18 नवंबर | केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बैंक लॉकरों को सील करने और आभूषणों को जब्त करने जैसी ऐसी अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि सरकार ऐसा कोई कदम नहीं उठाने जा रही। कुछ मामलों में 2,000 रुपये के नए नोटों से स्याही…

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में कैशलेस लेनदेन को मिलेगा बढ़ावा

नई दिल्ली, 17 नवंबर (जस)। दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाले इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में हिस्सा लेने वालों को (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, सीएपीएआरटी, ईपीसीएच, एनएमएफडीसी सहित) कैशलेस लेनदेन की सुविधा प्रदान करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। सेवा प्रदाताओं के एक…

किसानों, कृषि व्यापारियों को नकद निकासी में रियायत

नई दिल्ली, 17 नवंबर | सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें प्रति सप्ताह अपने बैंक खातों से 25,000 रुपये निकालने और खाते में समान धनराशि जमा करने की अनुमति दी है। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इसके अलावा कृषि उत्पादन…

People queue

नोटबंदी की वजह से 7 दिन में 40 मौतें

नई दिल्ली, 16 नवंबर | नोटबंदी की वजह से बीते कुछ दिनों में 40 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें आत्महत्याएं, बैंकों-एटीएम पर लगी कतारों में दिल का दौरा पड़ने से होने वाली मौतें, अस्पतालों में हुई मौतें और गुस्से में हुई हत्या शामिल हैं। देश में आम…

eople queue

देश में बैंकों और एटीएम के बाहर कतारों में कोई कमी नहीं

नई दिल्ली, 16 नवंबर (जस)। नोटबंदी के बाद देश में बैंकों और एटीएम के बाहर कतारों में कोई कमी नहीं आई है। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने इस पर नजर रखने के लिए तीन वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति कर रखी है जो राज्यों के उच्चाधिकारियों से संपर्क में हैं। जानकार सूत्रों के…

eople wait outside banks to exchange currency notes

मप्र : उपचुनाव वाले इलाकों में उंगली पर स्याही नहीं लगाएंगे बैंक

भोपाल, 16 नवंबर | केंद्र सरकार द्वारा 500-1,000 रुपये के नोट अमान्य किए जाने के बाद बैंक से एक से ज्यादा बार रकम में बदलाव की कोशिश को रोकने के लिए ग्राहक की उंगली पर स्याही लगाने के फैसले से उपचुनाव वाले क्षेत्रों को मतदान की तारीख तक दूर रखा…

देश में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता प्रतिदिन 500 ग्राम हो जाने की संभावना

नई दिल्ली, 16 नवंबर। दूध उत्पादन में वृद्धि से देश में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता प्रतिदिन 337 ग्राम के मौजूदा स्तर से 2021 -22 तक प्रतिदिन 500 ग्राम हो जाने की संभावना है। इस योजना में 2242 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पशु स्वास्थ्य की दिशा में लगातार जागरुकता फैलाना…