Category Archives: खास ख़बर

आर्थिक आंकड़े तय करेंगे शेयर बाजार की चाल

मुंबई, 11 सितंबर | व्यापक आर्थिक आंकड़े, मॉनसूनी बारिश, वैश्विक संकेत, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) और घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई), रुपये की चाल और कच्चे तेल की कीमतें मिलकर अगले सप्ताह बाजार की चाल तय करेंगे। इस सप्ताह मंगलवार को बकरीद के कारण शेयर बाजार बंद रहेंगे। सोमवार को जब…

कश्मीर में हिंसा के पीछे सलाहुद्दीन, गिलानी : राम माधव

नई दिल्ली, 10 सितम्बर| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव राम माधव ने शनिवार को कहा कि कश्मीर में वर्तमान अशांति के पीछे पाकिस्तान के आतंकवादी कमांडर सैयद सलाहुद्दीन का हाथ है और वह हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी के माध्यम से घाटी में लोगों को भड़का रहा है।…

कश्मीर : रातोरात हल नहीं निकलेगा

जम्मू, 9 सितंबर | जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि कश्मीर का मुद्दा बहुआयामी है और इसके हल के लिए कई स्तरों पर लगातार गंभीर प्रयास की जरूरत है। रातोरात इसका हल नहीं निकल सकता। उन्होंने कहा, “यह एक जटिल समस्या है और मुख्यमंत्री…

कश्मीर में सैनिकों की तैनाती बढ़ाई गई

पणजी, 9 सितम्बर | रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तान से लगी देश की सीमा सील करने के लिए सैनिकों की तैनाती बढ़ाई गई है ताकि घुसपैठ रोकी जा सके, न कि जारी विरोध प्रदर्शनों से निपटने के लिए। पर्रिकर से पूछा गया…

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बेकाबू न हो : अमेरिका

वाशिंगटन, 9 सितंबर| अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में तल्खी कम करने के लिए वार्ता की अपील की है। उसका कहना है कि वह नहीं चाहता कि दोनों देशों के संबंध बदतर हों, जिसके ‘परिणाम स्वरूप किसी प्रकार की घटना घटे।’ दोनों दक्षिण एशियाई देशों के बीच…

कश्मीरी अलगाववादियों की फंडिंग के खिलाफ याचिका

नई दिल्ली, 8 सितम्बर | सर्वोच्च न्यायालय ने उस जनहित याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जता दी है, जिसमें केंद्र व जम्मू एवं कश्मीर सरकार द्वारा अलगाववादी समूहों व उनके नेताओं को दी जाने वाली वित्तीय मदद को बंद करने की मांग की गई है। न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनिल आर.दवे…

कक्षा में स्थापित किया गया मौसम उपग्रह इनसैट-3डीआर

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), 8 सितम्बर | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) गुरुवार को स्वदेश निर्मित रॉकेट से अत्याधुनिक मौसम उपग्रह इनसैट-3डीआर को प्रक्षेपित करने और उसे कक्षा में स्थापित करने में कामयाब रहा। सीतश धवन स्पेस सेंटर के दूसरे लांच पैड से गुरुवार को अपराह्न करीब 4.50 बजे जीएसएलवी श्रेणी…

आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो : मोदी

वियनतियाने, 8 सितम्बर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा कि उन देशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, जो आतंकवाद को अपनी नीति के रूप में इस्तेमाल करते हैं। मोदी ने यहां 11वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा,…

आतंक का निर्यात साझा खतरा : मोदी

वियनतियाने, 8 सितम्बर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान पर निशाना साधा और कहा कि ‘आतंक का निर्यात’ क्षेत्र के लिए साझा खतरा है। यहां 14वें भारत-आसियान (दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्र संघ) शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने गुरुवार को कहा, “आतंक…

जीका वायरस आंसुओं में जिंदा रह सकता है : शोध

न्यूयॉर्क, 8 सितम्बर । शोधकर्ताओं के एक दल ने पाया है कि जीका वायरस आंखों में भी जिंदा रह सकता है। इस दल में भारतीय मूल का एक वैज्ञानिक भी शामिल है। जीका वायरस सामान्यत मच्छर के काटने से फैलता है, जिससे मस्तिष्क को नुकसान पहुंचता है और गर्भस्थ शिशु…

बैंको का निजीकरण नहीं, जीएसटी लागू करना लक्ष्य : जेटली

बैंको का निजीकरण नहीं, जीएसटी लागू करना लक्ष्य : जेटली

नई दिल्ली, 7 सितम्बर | केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि हालांकि कुछ सरकारी बैंकों का विलय किया जा रहा है, लेकिन उन्हें निजी हाथों में सौंपने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल एक अप्रैल से देशभर में वस्तु एवं…

मोदी सम्मेलनों में शिरकत करने लाओस पहुंचे

वियनतियाने (लाओस), 7 सितम्बर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन तथा 11वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए बुधवार को लाओस की राजधानी वियनतियाने पहुंच गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, “दो दिवसीय कूटनीतिक वार्ता के लिए मोदी लाओस पहुंच…

मौसम उपग्रह इनसैट-3डीआर 8 सितंबर को लॉन्च होगा

चेन्नई, 7 सितम्बर | मौसम उपग्रह इनसैट-3डीआर के प्रक्षेपण की 29 घंटे की उलटी गिनती बुधवार सुबह 11.10 बजे शुरू हो जाएगी। इसे भू-समकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान जीएसएलवी-एमके2 के माध्यम से छोड़ा जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि मिशन रेडिनेश रिव्यू (एमआरआर) कमेटी तथा लॉन्च ऑथोराइजेशन बोर्ड…

कश्मीरी अलगाववादियों से सख्ती से निपटेगी सरकार

नई दिल्ली, 6 सितम्बर | केंद्र सरकार कश्मीरी अलगाववादियों के प्रति अपना सख्त रुख अख्तियार करने की योजना बना रही है, जो विगत दो महीने से घाटी में हो रही अंतहीन हिंसा में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह जानकारी यहां गृह मंत्रालय के सूत्रों ने दी। सूत्रों के अनुसार,…

देशद्रोह मामला राज्य के खिलाफ हिंसा भड़काने वालों पर ही : न्यायालय

नई दिल्ली, 5 सितम्बर | सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि देशद्रोह का मामला सिर्फ उन्हीं के खिलाफ लगाया जा सकता है, जो राज्य के खिलाफ हिंसा और अव्यवस्था भड़काने जैसी गतिविधियों में शामिल रहे हों। इसके साथ ही न्यायालय ने उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें…

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से मिलने से अलगावादियों ने किया इनकार

श्रीनगर, 4 सितम्बर | कश्मीर घाटी में शांति बहाली के उद्देश्य से समाज के विभिन्न वर्गो से बातचीत करने रविवार को यहां पहुंचे प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने के मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के आमंत्रण को अलगाववादी नेताओं ने ठुकरा दिया है। अलगाववादी नेताओं ने संयुक्त रूप से एक वक्तव्य जारी कर…

मोदी ने शी के साथ चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का मुद्दा उठाया

हांगझू, 4 सितम्बर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) का मुद्दा उठाया और कहा कि भारत तथा चीन को एक-दूसरे के सामरिक हितों के प्रति संवेदनशील होना होगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने यहां भारतीय संवाददाताओं…

मोदी-शी मुलाकात में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे पर चर्चा संभव

हंगझौ (चीन), 3 सितम्बर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को यहां जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि मोदी राष्ट्रपति शी के साथ बातचीत के दौरान परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे…

भारत, वियतनाम को क्षेत्रीय चुनौतियों का मिलकर सामना करना चाहिए : मोदी

नई दिल्ली, 3 सितम्बर | दक्षिण-पूर्व एशिया में भारत के प्रभाव में वृद्धि का संकेत देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत तथा वियतनाम को साझेदार के रूप में क्षेत्रीय चुनौतियों का संयुक्त रूप से सामना करना चाहिए। वियतनाम के प्रधानमंत्री गुएन शुआन फुक की मेजबानी…

दीपा कर्माकर भारत की सबसे ज्यादा प्रेरणादायी महिला : सर्वे

नई दिल्ली, 2 सितम्बर | ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जनेरियो में पिछले महीने हुए ओलम्पिक खेलों में अपने दमदार प्रदर्शन से वाहवाही लूटने वाली महिला जिम्नास्टिक खिलाड़ी दीपा कार्माकर भारत की सबसे ज्यादा प्ररेणादायक महिला हैं। शादी कराने वाली वेबसाइट शादी डॉट कॉम ने हाल ही में सफलता की परिभाषा…