Category Archives: खास ख़बर

मोदी ने काबुल हमले की निंदा की

नई दिल्ली, 25 अगस्त । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को काबुल स्थित ‘अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ अफगानिस्तान पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की। मोदी ने ट्वीट कर कहा, “हम काबुल में अमेरिकी यूनिवर्सिटी पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के प्रति के साथ हैं…

पनडुब्बी दस्तावेज लीक : पर्रिकर ने मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली, 24 अगस्त | निर्माणाधीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों से जुड़े दस्तावेजों के कथित तौर पर लीक होने के मामले में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने बुधवार को नौसेना से रिपोर्ट मांगी, वहीं पनडुब्बियों का निर्माण करने वाली फ्रांसीसी कंपनी डीसीएनएस ने कहा है कि फ्रांस मामले की जांच करेगा। कांग्रेस…

इटली में भूकंप के झटके, 11 की मौत के समाचार

रोम, 24 अगस्त | मध्य इटली में बुधवार को रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसमें अभी तक 11 लोगों की मौत के समाचार हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मध्य एमाट्रिस के महापौर सर्गियो पिरोजी के हवाले से बताया कि भूकंप का केंद्र रोम से लगभग…

बिहार में 23 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, 22 की मौत

पटना, 23 अगस्त | बिहार में गंगा नदी अधिकांश स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे राज्य में बाढ़ की स्थिति विकट बन गई है। मंगलवार को हालांकि सोमवार की तुलना में गंगा के जलस्तर में मामूली कमी दर्ज की गई है, लेकिन सोन नदी का…

People in Nepal Concerned Notbandi

3 लाख से ऊपर के नकद लेन-देन पर लग सकती है रोक

नई दिल्ली, 23 अगस्त | काले धन पर रोक लगाने के लिए सरकार विशेष जांच दल (एसआईटी) की 3 लाख से ऊपर के नकद लेन-देन पर रोक लगाने सिफारिश पर गौर कर रही है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की चेयरपर्सन रानी सिंह नायर ने एसोसिएट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड…

भारत-पाकिस्तान में ‘प्रत्यक्ष वार्ता’ हो : अमेरिका

वाशिंगटन, 23 अगस्त| अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान से तनाव कम करने और संबंध सामान्य बनाने के लिए ‘प्रत्यक्ष वार्ता’ की वकालत की है। जम्मू एवं कश्मीर में बड़े पैमाने पर उपद्रवों के बाद हाल में दोनों मुल्कों के आपसी संबंध खराब हो गए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप…

मोदी के बयान को सही ठहराने वाले बलूच नेताओं पर मुकदमा

इस्लामाबाद, 23 अगस्त | पाकिस्तान में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बलूचिस्तान पर दिए बयान का समर्थन करने पर अलगाववादी बलूच नेता ब्राहमदाग बुगती, हरबियार मर्ाी और बानुक करीमा बलूच के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। डॉन ऑन लाइन की खबर के…

कश्मीर समस्या का समाधान संविधान के दायरे में हो : मोदी

नई दिल्ली, 22 अगस्त | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान के दायरे में जम्मू एवं कश्मीर समस्या का स्थायी समाधान खोजने के लिए बातचीत पर सोमवार को जोर दिया। जम्मू एवं कश्मीर के विपक्षी दलों के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात में मोदी ने कहा कि विगत पांच…

रियो में भारत ने किया बेहतर

रियो डी जनेरियो, 22 अगस्त | ब्राजील की मेजबानी में हुए 31वें ओलम्पिक खेलों में भारतीय दल का अभियान समाप्त हो चुका है और पिछले वर्ष के छह पदकों की तुलना में भारतीय दल इस बार सिर्फ दो पदक हासिल कर सका है। भारतीय खेल प्रेमियों को अपने धुरंधरों से…

बेहद खास है साक्षी की जीत

नई दिल्ली, 22 अगस्त | रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतकर भारत के पदकों का खाता खोलने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक की जीत पर पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का ट्वीट बेहद प्रासंगिक है। साक्षी देश के उस हिस्से से आती हैं, जो लिंगभेद की समस्या से सर्वाधिक ग्रस्त है।…

रूस समयसिद्ध, भरोसेमंद मित्र : मोदी

नई दिल्ली, 20 अगस्त | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रूस के उपप्रधानमंत्री दमित्री रोगोजिन से मुलाकात के दौरान मॉस्को के साथ भारत के संबंधों को समयसिद्ध करार दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है, “प्रधानमंत्री ने रूस को समयसिद्ध और भरोसेमंद मित्र बताया और राष्ट्रपति…

बिहार : उफान पर गंगा, पटना सहित कई जिलों में बाढ़ की चेतावनी

पटना, 20 अगस्त | बिहार में गंगा नदी के किनारे स्थित गांवों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। केंद्रीय जल आयोग ने गंगा के मैदानी भाग में स्थित जिलों को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगले पांच दिन में जलस्तर में वृद्घि हो सकती है। राज्य की…

रियो ओलम्पिक (बैडमिंटन) : सिंधु को मिला रजत

रियो डी जनेरियो, 19 अगस्त | स्पेन की कैरोलिना मारिन ने ब्राजील की मेजबानी में खेले जा रहे 31वें ओलम्पिक खेलों में शुक्रवार को महिला बैडमिंटन एकल वर्ग के मुकाबले में भारत की पी.वी. सिंधु को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। सिंधु को रजत पदक मिला। रियोसेंट्रो पवेलियन-4 में…

नरसिंह का ओलम्पिक सपना टूटा

हरदेव सनोत्रा=====रियो डी जनेरियो, 19 अगस्त | विश्व की सबसे बड़ी खेल अदालत-कोर्ट फॉर अर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) ने गुरुवार को लम्बी सुनवाई के बाद भारतीय पहलवान नरसिंह यादव को डोपिंग मामले में क्लीन चिट दिए जाने के खिलाफ दायर विश्व डोपिंग निरोधी एजेंसी (वाडा) की अपील को स्वीकार कर…

रियो ओलम्पिक (बैडमिंटन) : फाइनल में पहुंची सिंधु, स्वर्ण की उम्मीद जगी

रियो डी जनेरियो, 18 अगस्त (आईएएनएस)| भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंघु ने ब्राजील की मेजबानी में खेले जा रहे ओलम्पिक खेलों में गुरुवार को महिला एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया और भारत को बैडमिंटन में पहला ओलम्पिक स्वर्ण हासिल करने की उम्मीद जगा…

Allahabad Sangam

भीड़ की भविष्यवाणी करने वाली प्रणाली विकसित की जापान ने

टोक्यो, 18 अगस्त | जापान की कंपनी मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक ने गुरुवार को भीड़ की भविष्यवाणी करने वाली दुनिया की पहली प्रणाली के विकसित करने की घोषणा की, जिसका इस्तेमाल आयोजन स्थल के आसपास की सड़कों और गलियों में किया जा सकेगा। मित्सुबिसी के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी एफे को बताया,…

पाकिस्तान के नेशनल एसेम्बली में हिंदू विवाह विधेयक पेश

इस्लामाबाद, 18 अगस्त | बहुचर्चित हिंदू विवाह विधेयक पाकिस्तान के नेशनल एसेम्बली राष्ट्रीय सदन में पेश किया गया। विधेयक को लाने वालों में से एक नेशनल एसेम्बली के सदस्य (एमएनए) रमेश लाल ने बुधवार को कहा था कि इस विधेयक को सदन की समिति से पास कराने में करीब दस…

साक्षी के परिवार और शहर में जश्न

रोहतक (हरियाणा), 18 अगस्त | ब्राजील की मेजबानी में खेले जा रहे 31वें ओलम्पिक खेलों में भारत को पहला पदक दिलाने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक के घर और गृहनगर में जश्न का माहौल है। दिल्ली से करीब 50 किलोमीटर दूर हरियाणा के रोहतक की रहने वाली साक्षी ने कुश्ती…

रियो ओलम्पिक (कुश्ती) : साक्षी ने खोला भारत का खाता, जीता कांस्य

रियो डी जनेरियो, 18 अगस्त (आईएएनएस)| फ्रीस्टाइल महिला पहलवान साक्षी मलिक ने बुधवार को रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतकर भारत के पदक के इंतजार को खत्म किया। 23 साल की साक्षी ने किर्गिस्तान की अइसुलू टाइबेकोवा को 58 किलोग्राम वर्ग में पराजित किया। कोरिओका एरेना-2 मे हुए इस मुकाबले…

भारत-में-इंटरनेट-उपयोगकर

भारत में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 2020 तक 73 करोड़

नई दिल्ली, 17 अगस्त | भारत में 2020 तक 73 करोड़ लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे होंगे। इसका इस्तेमाल अतिथि सत्कार, ई-कॉमर्स, और वित्तीय प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में बढ़ जाएगा। एक नई रपट में बुधवार को इसका खुलासा किया गया। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की शीर्ष संस्था नैसकॉम और नेटवर्क…