Category Archives: खास ख़बर

आनुवांशिक हो सकता है अकेलापन

न्यूयॉर्क, 22 सितम्बर | अकेलापन खराब शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। 10,000 लोगों पर हुए एक नए अध्ययन में पता चला है कि अकेलापन आंशिक रूप से आनुवांशिक कारणों की वजह से होता है। पत्रिका ‘जर्नल न्यूरोसाइकोफार्माकोलाजी’ में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, अकेलापन का आनुवांशिक खतरा तंत्रिका…

“हम पाकिस्तान का समर्थन करते हैं” : चीन के प्रधानमंत्री

न्यूयार्क,22 सितम्बर| चीन के प्रधानमंत्री ली केक्यिांग ने कहा, “हम पाकिस्तान का समर्थन करते हैं और हर मंच पर पाकिस्तान के लिए बोलेंगे।” चीन ने बुधवार को उम्मीद जताई कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय कश्मीर पर पाकिस्तान की स्थिति के बारे में समझ बेहतर होगी। चीन पाकिस्तान की कश्मीर पर स्थिति को…

उड़ी आतंकी हमले पर पाक उच्चायुक्त से जवाब तलब किया गया

उड़ी आतंकी हमले पर पाक उच्चायुक्त से जवाब तलब किया गया

नई दिल्ली, 21 सितंबर (जस)। विदेश सचिव एस. जयशंकर ने बुधवार को भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को मंत्रालय में बुलाकर जम्मू व कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले के बारे में जवाब-तलब किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने आज यह जानकारी दी। गौरतलब है…

पाकिस्तान पड़ोसी देशों में आतंक फैलाने वाले संगठनों पर कार्रवाई करे : अमेरिका

अमेरिकी सांसदों ने उड़ी हमले की निंदा की

वाशिंगटन, 21 सितम्बर | अमेरिकी संसद के सदस्यों ने जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी में सैन्य शिविर पर पाकिस्तान की ओर से हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। रविवार को हुए इस हमले में 18 सैनिक शहीद हुए हैं। सीनेट इंडिया कॉकस के सह अध्यक्ष और सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक…

संसद में रेल बजट और आम बजट अलग-अलग पेश नहीं होगा

नई दिल्ली, 21 सितंबर (जस)। केन्द्रीय मंत्रिपरिषद् ने निर्णय लिया है कि भविष्य में आम बजट के साथ ही रेल बजट संसद में पेश किया जाएगा। इससे पूर्व सरकार रेल बजट और आम बजट अलग-अलग दिन पेश करती थी। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को हुई मंत्रिपरिषद की…

उड़ी शहीदों के अंतिम संस्कार में उमड़े हजारों

कोलकाता/रांची, 20 सितंबर | जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी में आतंकवादी हमले में शहीद हुए पश्चिम बंगाल और झारखंड के चार जवानों का मंगलवार को उनके गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया और इस दौरान हजारों की संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। कोलकाता के…

पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना बंद करे : केरी

न्यूयॉर्क, 20 सितम्बर | अमेरिकी विदेशमंत्री जॉन केरी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से कहा है कि इस्लामाबाद हरहाल में आतंकवादियों को पनाह देना बंद कर दे। केरी ने उड़ी में भारतीय सैन्य शिविर पर हमले को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की। विदेश विभाग के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने…

उड़ी हमला : रिजिजू ने दी गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी से बचने की सलाह

उड़ी हमला : रिजिजू ने दी गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी से बचने की सलाह

नई दिल्ली, 20 सितम्बर | केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार को उड़ी में सेना के शिविर पर आतंकी हमले के मद्देनजर केंद्र सरकार की कार्रवाई को लेकर गैर जिम्मेदाराना बयान नहीं देने की सलाह दी। उड़ी आतंकी हमले में 18 जवानों की मौत हो गई थी। रिजिजू ने…

राजनाथ ने एनएसए, विदेश सचिव के साथ सुरक्षा समीक्षा की

नई दिल्ली, 20 सितम्बर | उड़ी में एक सैन्य शिविर पर रविवार को हुए आतंकी हमले के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू एवं कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे। अधिकारियों ने कहा कि उड़ी हमले के बाद से यह…

स्वाति मालीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप में मामला दर्ज

नई दिल्ली, 20 सितम्बर | दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने मंगलवार को दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया। एसीबी प्रमुख मुकेश कुमार मीणा ने आईएएनएस को बताया, “स्वाति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।” स्वाति पर सोमवार देर रात…

आतंकी हमले का जवाब चुने हुए स्थान और समय पर देंगे : सेना

नई दिल्ली, 19 सितम्बर| सेना ने सोमवार को कहा कि भारत सीमा पार के आतंकी हमले का जवाब अपने चुने हुए स्थान और समय पर देने का अधिकार आरक्षित रखता है। जम्मू एवं कश्मीर में एक सैन्य शिविर पर हुए हमले में 18 जवानों के शहीद होने के एक दिन…

शहाबुद्दीन को सर्वोच्च न्यायालय से नोटिस

नई दिल्ली, 19 सितम्बर | सर्वोच्च न्यायालय ने अपराधी से नेता बने मोहम्मद शहाबुद्दीन को हत्या के एक मामले में मिली जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार को नोटिस जारी किया। न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष और न्यायमूर्ति अमिताव रॉय की सदस्यता वाली पीठ ने शहाबुद्दीन को जमानत देने…

ढोल बजाकर नृत्य करते नजर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

ढोल बजाकर नृत्य करते नजर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, 19 सितंबर (जस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उमरिया में विंन्ध्य मैकल लोक रंग समारोह का शुभारंभ जय बड़ा देव, जय महादेव की पूजा-अर्चना से किया। लोक कला के अद्भुत संगम में कलाकारों की अलग-अलग टोलियों के मध्य मुख्यमंत्री ने ढोल एवं शैला बजाकर सुरताल मिलाते हुए…

कश्मीर में जैश-ए-मुहम्मद के आतंकी हमले में 17 सैनिक शहीद

उड़ी/नई दिल्ली, 18 सितम्बर | पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद (जेईएम) के आतंकियों ने जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी में रविवार सुबह ब्रिगेड मुख्यालय के पास एक सैन्य शिविर पर हमला किया, जिसमें 17 जवान शहीद हो गए। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने सभी चार आतंकवादियोंको मार गिराया। यह…

उड़ी हमले के जिम्मेदारों को दंड दिया जाएगा : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 18 सितम्बर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जम्मू एवं कश्मीर में 17 सैनिकों की हत्या की निंदा की और कहा कि इसके लिए जो लोग जिम्मेदार हैं, उन्हें दंडित किए बगैर नहीं छोड़ा जाएगा। मोदी ने ट्वीट में कहा, “मैं उड़ी में कायरतापूर्ण आतंकी हमले की…

जम्मू एवं कश्मीर के उरी कस्बे में आतंकवादी हमले में 17 जवान शहीद

श्रीनगर, 18 सितम्बर | जम्मू एवं कश्मीर के उरी कस्बे में सेना के शिविर पर रविवार सुबह हुए आतंकवादी हमले में 17 जवान शहीद हो गए। इस दौरान सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया। सेना की उत्तरी कमान के उधमपुर मुख्यालय के प्रवक्ता कर्नल एस.डी. गोस्वामी ने कहा,…

Rajnath Singh on Kashmiri

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का अमेरिका, रूस दौरा स्थगित

नई दिल्ली, 18 सितम्बर | केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू एवं कश्मीर में मौजूदा अशांत स्थिति के मद्देनजर रविवार को अपना अमेरिका और रूस का दौरा स्थगित कर दिया। उन्होंने आज सुबह उरी में आतंकवादी हमले के बाद अधिकारियों से राज्य में स्थिति पर करीबी नजर बनाए रखने…

उरी में सेना ब्रिगेड के मुख्यालय पर आतंकवादियों का हमला

श्रीनगर, 18 सितम्बर | जम्मू एवं कश्मीर के उरी कस्बे में स्थित सेना ब्रिगेड के मुख्यालय पर रविवार सुबह आतंकवादियों ने हमला कर दिया। आतंकवादी हमले में दो जवान शहीद हो गए, जबकि छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हमला 12 ब्रिगेड मुख्यालय पर सुबह 5.30…

व्यवसाय के उत्थान के लिए कई सारे कानूनों को हटाने की जरूरत

नई दिल्ली, 18 सितंबर | नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने कहा कि भारत में व्यवसाय के उत्थान के लिए बने कई सारे कानूनों और नियमों को हटाने की जरूरत है। व्यापार में आसानी को बढा़वा देने उद्देश्य से आयोजित मुख्य सचिवों के सम्मेलन में कांत ने…

भावुक नेताओं में होता है बेहतर नेतृत्व कौशल : एक अध्ययन

लंदन, 17 सितंबर | नेताओं का अक्सर मानना रहा है कि उन्हें अपने मातहतों को आज्ञाकारी बनाने के लिए ज्यादा गुस्सा दिखाना चाहिए। पर एक अध्ययन के मुताबिक, क्रोधित नेताओं को मनाने में दूसरे लोग ज्यादा डरते हैं, जबकि संवेदनशील नेताओं को फूल देकर उनकी नाराजगी या उदासी दूर की…