Category Archives: National News

जलवायु चुनौती से निपटने को अंतरिक्ष एजेंसियां एकजुट

नई दिल्ली, 4 जून | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और फ्रांसीसी अंतरिक्ष एजेंसी (सीएनईएस) के प्रोत्साहन से पहली बार 60 से अधिक देशों की अंतरिक्ष एजेंसियां मानव-उत्सर्जित ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की निगरानी के लिए अपनी प्रणालियों और डाटा समन्वय के लिए अपने उपग्रहों को शामिल करने पर सहमत हो…

बिहार : 12वीं में विज्ञान का ‘टॉपर’ साक्षात्कार में फेल

पटना, 4 जून | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित 12वीं (इंटरमीडिएट) के परीक्षा परिणाम में हुए विवाद के बाद शुक्रवार को समिति द्वारा विज्ञान और कला संकाय के टॉपरों के साक्षात्कार में विज्ञान संकाय के दो टॉपर असफल रहे। इसके बाद दोनों टॉपरों के परीक्षा परिणाम रद्द कर दिए…

अमरनाथ यात्रा पर हमले की साजिश : बीएसएफ

श्रीनगर, 4 जून | सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आगामी अमरनाथ यात्रा को आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाए जाने की साजिश का खुलासा किया है। बीएसएफ के महानिदेशक के.के. शर्मा ने शनिवार को कहा कि खुफिया जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों ने जम्मू एवं कश्मीर में आगामी अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाकर…

मोदी और गनी ने सलमा बांध का उद्घाटन किया

हेरात (अफगानिस्तान), 4 जून | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने शनिवार को संयुक्त रूप से अफगान-भारत मैत्री बांध का उद्घाटन किया। यह बांध अफगानिस्तान में भारत के पुनर्निर्माण प्रयासों की एक अन्य बड़ी उपलब्धि है। इस बांध को सलमा बांध के नाम से जाना जाता…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की यात्रा पर रवाना

नई दिल्ली, 04 जून (जनसमा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पांच देशों की यात्रा पर रवाना हो गए। शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे पहले नई दिल्ली से अफगानिस्तान के हेरात के लिए रवाना हुए। जहां प्रधानमंत्री मोदी आज अफगानिस्तान में राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ अफगान-भारत मैत्री बांध का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद वह कतर, स्विट्ज़रलैंड,…

इटावा लायन सफारी में शेरों की मौत : भाजपा

लखनऊ, 4 जून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट इटावा लायन सफारी में पिछले दो वर्षो के दौरान हुई नौ शेरों की मौत कोई सामान्य घटना नहीं है। भाजपा ने कहा कि एक ओर जहां पूरे देश में शेरों की संख्या बढ़ाने…

मथुरा हिंसा की न्यायिक जांच कराई जाए : भाजपा

नई दिल्ली, 3 जून | भाजपा ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी पर बदमाशों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और मथुरा में हुई हिंसा की न्यायिक जांच कराने की मांग की। हिंसा में दो पुलिस अधिकारियों समेत 24 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच, मथुरा…

मथुरा हिंसा में एसपी सहित 18 की मौत

लखनऊ/मथुरा, 3 जून| उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के जवाहर बाग से गुरुवार को अवैध कब्जा हटाने पहुंची पुलिस पर अंधाधुंध गोलीबारी और बमबारी में पुलिस अधीक्षक (शहर) मुकुल द्विवेदी सहित 18 लोगों की मौत हो गई। हमले में बुरी तरह घायल एसपी की गुरुवार देर रात अस्पताल में मौत…

भारत ने कश्मीर मुद्दे का ‘वैश्विक आयाम’ खारिज किया

नई दिल्ली, 3 जून | भारत ने गुरुवार को पाकिस्तान में एक सम्मेलन के इस दावे को खारिज कर दिया कि कश्मीर मुद्दे के ‘वैश्विक आयाम’ हैं। भारत ने कहा है कि इसकी जगह पाकिस्तान ने अवैध रूप से कश्मीर के जिन हिस्सों पर कब्जा कर रखा है उन्हें हटाने…

भारत और अमेरिका आतंकवाद संबंधी जांच और जानकारियाँ साझा करेंगे

नई दिल्ली, 2 जून (जनसमा)। भारत और अमेरिका आतंकवाद संबंधी जांच और जानकारियों को साझा करेंगे।  भारत सरकार और अमेरिकी सरकार की आधिकारिक एजेंसियों के बीच आज आतंकवादी जांच सूचना के आदान-प्रदान से संबंधित एक व्‍यवस्‍था पर हस्‍ताक्षर किये गए।  इस व्‍यवस्‍था पर केंद्रीय गृह सचिव  राजीव महर्षि और भारत में…

अमेरिका में खाने में नमक कम करने के लिए दिशा निर्देश जारी

वाशिंगटन, 2 जून । अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने बुधवार को संसाधित और रेस्तरां के खाद्य पदार्थों में स्वैच्छिक रूप से नमक कम करने के लिए दिशा निर्देश जारी जारी किए। अमेरिका में औसतन प्रतिदिन 3,400 मिलीग्राम नमक का उपयोग होता है। लेकिन विशेषज्ञों के सुझावों के…

मेरी विकास योजना के केंद्र में पूर्वी भारत : मोदी

बालासोर (ओडिशा), 2 जून| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि पूर्वी भारत आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है, लेकिन उनकी सरकार ने इस क्षेत्र से गरीबी हटाने के लिए अपनी विकास योजना पर ध्यान दिया है। ओडिशा के तटीय जिले बालासोर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए…

कैलाश यात्रा के लिए नेपाल के रास्ते से बचने को कहा

काठमांडू, 1 जून | नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया है कि जो श्रद्धालु कैलाश-मानसरोवर की यात्रा नेपाल के रास्ते करना चाहते हैं, वे इससे परहेज करें क्योंकि मौसम के बहुत खराब रहने की भविष्यवाणी की गई है।…

देश की विकास दर 7.6 फीसदी

नई दिल्ली, 31 मई | देश की विकास दर 2015-16 में 7.6 फीसदी रही। यह जानकारी बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़े से सामने आई है। बीते वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में विकास दर 7.9 फीसदी रही। वास्तविक प्रति व्यक्ति आय भी 6.2 फीसदी बढ़कर 77,435 रुपये हो गई। केंद्रीय…

आर्ट ऑफ लिविंग को 4.75 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का निर्देश

नई दिल्ली, 31 मई | राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने मंगलवार को ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ (एओएल) को 4.75 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का निर्देश दिया। एओएल को विश्व संस्कृति महोत्सव के दौरान यमुना खादर को पहुंचे नुकसान की एवज में पर्यावरण मुआवजे के तौर पर यह जुर्माना देने का…

तंबाकू के कारण दुनिया में हर छह सेकेंड में एक की मौत

संदीप पौराणिक==== तंबाकू का सेवन मौत का कारण बनता जा रहा है। देश में हर रोज (24 घंटे) 2800 से ज्यादा लोगों की मौत तंबाकू के उत्पाद अथवा अन्य धूम्रपान का सेवन करने की वजह से हो रही है। इस तरह हर घंटे 114 लोगों की मौत का कारण तंबाकू…

कॉल ड्रॉप पर सरकार की नजर

नई दिल्ली, 31 मई | केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि देश में कॉल ड्रॉप की स्थिति पर दूरसंचार विभाग (डीओटी) और भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की नजर है। प्रसाद ने यह भी बताया कि देश में अगले दो-तीन महीने में अब तक की सबसे…

मोदी ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिया न्योता

नई दिल्ली, 30 मई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोगों को एक ऑनलाइन प्रशनोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने का न्योता दिया। यह प्रतियोगिता विगत दो साल में शुरू की गई सरकारी योजनाओं पर केंद्रित है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, “यह दिलचस्प शासन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता है। देखते हैं…

कांगो के मृत नागरिक के परिजन दिल्ली पहुंचे : अफ्रीकी छात्रों का विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली, 30 मई | राष्ट्रीय राजधानी में मामूली विवाद में मारे गए कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के युवक के परिजन सोमवार को राजधानी दिल्ली पहुंच गए। वहीं दूसरी ओर देश की राजधानी में अफ्रीकी नागरिकों पर बढ़ रहे हमलों के मद्देनजर सोमवार को कई अफ्रीकी छात्र जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन…

हरियाणा में फिर से जाट आरक्षण आन्दोलन शुरू करने की चेतावनी

चंडीगढ़, 30 मई| अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति (एबीजेएएसएस) ने रविवार को सरकारी नौकरियों में आरक्षण के लिए पांच जून से हरियाणा में फिर से आन्दोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए राज्य सरकार एवं पुलिस ने विभिन्न जगहों पर सुरक्षा बलों को भेजना शुरू कर दिया…