Category Archives: समाचार

प्रधानमंत्री ने अगले 3 ओलम्पिक के लिए टास्क फोर्स बनाने की घोषणा की

नई दिल्ली, 26 अगस्त | रियो ओलम्पिक में भारतीय दल के खराब प्रदर्शन को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ओलम्पिक के अगले तीन संस्करण की तैयारी के लिए टास्क फोर्स बनाए जाने की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह चाहते हैं कि आने वाले ओलम्पिक खेलों…

एप्पल के फोन एंड्रायड के मुकाबले ज्यादा खराब होते हैं

न्यूयॉर्क, 26 अगस्त| बात जब विश्वसनीयता और प्रदर्शन की आती है तो एप्पल के आईफोन और आईपैड एंड्रायल स्मार्टफोन के मुकाबले कहीं ज्यादा खराब होते हैं। एक अध्ययन से यह खुलासा हुआ है। वैश्विक डेटा सुरक्षा कंपनी बलांक्को टेक्नॉलजी समूह के मुताबिक आईओएस (एपल) पर आधारित डिवाइस की विफलता दर…

बॉलीवुड में गायन की शुरुआत से नर्वस हैं ड्वेन ब्रावो

नई दिल्ली, 26 अगस्त। ‘चैंपियन’ से दर्शकों को लुभाने के बाद वेस्टइंडीज के क्रिकेटर और गायक ड्वेन ब्रावो, अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तुम बिन 2’ के साथ बॉलीवुड में गायन की शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसे लेकर वह उत्साहित होने के साथ-साथ नर्वस भी हैं। ब्रावो ने ईमेल…

कश्मीर में पैलेट की जगह ले सकता है ‘मिर्ची बम’

नई दिल्ली, 26 अगस्त | जम्मू एवं कश्मीर में प्रदर्शनकारियों की भीड़ से निपटने के लिए सरकार द्वारा नियुक्त विशेषज्ञों की समिति ने पैलेट की जगह मिर्च से भरी छोटी गोलियों की सिफारिश की है। सरकार के सूत्रों ने शुक्रवार को आईएएनएस से कहा कि सात सदस्यीय समिति ने अपनी…

पनडुब्बी लीक : आस्ट्रेलिया ने फ्रांसीसी जहाज निर्माता को दी चेतावनी

कैनबरा, 26 अगस्त | आस्ट्रेलियाई रक्षा विभाग ने फ्रांसीसी जहाज निर्माण कंपनी डीसीएनएस को आस्ट्रेलिया में बनने वाले 12 अत्याधुनिक नौसेना पनडुब्बियों से जुड़ी योजनाओं की पूरी सुरक्षा सुनिश्चत करने की चेतावनी दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस हफ्ते की शुरुआत में भारतीय पनडुब्बियों से जुड़ी फाइल से…

india-will-take-the-risk-lighter-of-scorpene-leaked-documents

‘भारत स्कॉर्पीन के लीक दस्तावेजों के खतरे को हल्का बता रहा’

नई दिल्ली, 26 अगस्त। आस्ट्रेलिया के खोजी पत्रकार कैमरन स्टीवर्ट ने स्कॉर्पीन पनडुब्बी से संबंधित दस्तावेजों के लीक होने की घटना को हल्का बताने की भारतीय नौसेना की कोशिश पर सवाल खड़े किया है। स्टीवर्ट ने ही इस लीक के बारे में सनसनीखेज रपट अखबार में लिखी थी। उन्होंने कहा…

धौनी के साथ काम करने का इंतजार : कुंबले

लाउडरहिल (फ्लोरिडा), 26 अगस्त | भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अनिल कुम्बले का कहना है कि उन्हें सीमित ओवरों की टीमों के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के साथ काम करने का इंतजार है। भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को वेस्टइंडीज के साथ दो मैचों की टी-20 अंतर्राशष्ट्रीय श्रृंखला का पहला…

ड्वेन जॉनसन विश्व के सर्वाधिक मेहनताना लेने वाले अभिनेता

न्यूयॉर्क, 26 अगस्त। अमेरिकी अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने रॉबर्ट डाउनी का रिकॉड तोड़ते हुए विश्व के सर्वाधिक मेहनताना लेने वाले अभिनेता बन गए हैं। ‘फोर्ब्स’ की गुरुवार को प्रकाशित एक नई सूची में इसका खुलासा हुआ है। पहलवान से अभिनेता बने जॉनसन पिछले साल इस सूची में 3.1 करोड़ डॉलर…

विमान का मार्ग बदलने के बाद यात्री नेवार्क के रास्ते में : मंत्री

नई दिल्ली, 26 अगस्त | केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि कजाकिस्तान की तरफ मोड़ा गया एयर इंडिया का एक यात्री विमान अपने मूल गंतव्य अमेरिका के नेवार्क के रास्ते में है। सिन्हा ने एक ट्वीट में कहा कि सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए…

सेना के आगे झुके शरीफ, शाह बने पाकिस्तान के रक्षा सचिव

इस्लामाबाद, 26 अगस्त | प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जमीरूल हसन शाह को नया रक्षा सचिव नियुक्त किया है। डॉन की शुक्रवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जनरल शाह ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। रिपोर्ट के मुताबिक इस पद पर नियुक्ति को लेकर सरकार और सेना…

रंगों के समन्वय को लेकर जूझना पड़ा लिली को

लास एंजेलिस, 26 अगस्त | हॉलीवुड अभिनेत्री लिली जेम्स को अपने कपड़ों के अनुसार रंगों के समन्वय को लेकर काफी जूझना पड़ा है। इसके लिए वह रोज अपनी निजी स्टाइलिस्ट से यह सुनिश्चित करने को कहती हैं कि उनके कपड़ों का संग्रह देखने में खराब न लगे। वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट…

रैगिंग का सामना कर चुकी हैं सोनाक्षी

मुंबई, 26 अगस्त | अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि कॉलेज के दिनों में वह रैगिंग का सामना कर चुकीं हैं। आगामी फिल्म ‘अकीरा’ में रैगिंग का विषय लिया गया है। सोनाक्षी ने यहां कहा, “फिल्म (‘अकीरा’) में रैगिंग के मुद्दे को लिया गया है। मैं इससे एसएनडीटी वूमेंस यूनिवर्सिटी…

केनन ने लांच किया प्रोफेशल कैमरा-ईओएस 5डी मार्क-4

नई दिल्ली, 26 अगस्त | केनन इंडिया गुरुवार को अपना बहुप्रतीक्षित और क्रांतिकारी प्रोफेशल कैमरा-ईओएस 5डी मार्क-4 लांच किया। कैनन का दावा है कि उसका यह नया उत्पाद प्रोफेशनल फोटोग्राफरों और फिल्म निमार्ताओं को उत्कृष्ट फुल-फ्रेम कार्यप्रदर्शन उपलब्ध कराएगा और स्टिल तथा वीडियो दोनों प्रारूपों में आकर्षक ध्वनि और गति…

ब्राजील के कार्यवाहक राष्ट्रपति ने पैरालम्पिक मशाल प्रज्ज्वलित की

रियो डी जनेरियो, 26 अगस्त| ब्राजील के कार्यवाहक राष्ट्रपति मिशेल टेमेर ने पैरालम्पिक खेलों की मशाल प्रज्ज्वलित की। यहां होने वाले पैरालम्पिक खेलों की शुरुआत में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। हाल ही में रियो डी जनेरियो में सफल रूप से ओलम्पिक खेलों का समापन हुआ है। समाचार…

बॉलीवुड से जुड़ने के लिए अभिनेता होना जरूरी नहीं : ब्रावो

नई दिल्ली, 26 अगस्त | क्रिकेट के मैदान में अपनी प्रतिभा का कमाल दिखाने के बाद वेस्टइंडीज के क्रिकेट खिलाड़ी ड्वायन ब्रावो अपने ‘चैम्पियन-चैम्पियन’ गाने से रातों-रात लोकप्रिय गायक बन गए। अब वह बॉलीवुड में गायक के तौर पर प्रवेश के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और उनका कहना…

अमित शाह ने संघ-भाजपा नेताओं से की गहन मंत्रणा

अमित शाह ने संघ-भाजपा नेताओं से की गहन मंत्रणा

भोपाल, 26 अगस्त | राजधानी में चल रही राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसएस) के पदाधिकारियों और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की समन्वय बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार रात गहन मंत्रणा की। इस बैठक में आगामी रणनीति पर भी चर्चा हुई। भाजपा अध्यक्ष शाह गुरुवार देर…

युवाओं की इच्छाओं के अनुरूप शासन में बदलाव जरूरी : मोदी

नई दिल्ली, 26 अगस्त | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि एक-दूसरे से जुड़े विश्व में विकास एवं युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए देश में शासन में बदलाव जरूरी है। मोदी ने नीति आयोग के एक कार्यक्रम में कहा, ” विकास अब संस्थानों और विचारों…

महिलाओं को हाजी अली दरगाह के अंदर प्रवेश की अनुमति

मुंबई, 26 अगस्त | बम्बई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए महिलाओं को हाजी अली दरगाह के प्रतिबंधित मजार क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति दे दी। यह दरगाह मुंबई के वरली तट के निकट एक छोटे से टापू पर स्थित है। न्यायमूर्ति वी. एम. कनाडे और…

बिहार में नए इलाकों की ओर बढ़ रहा बाढ़ का पानी

पटना, 26 अगस्त | बिहार में गंगा तट पर बसे 12 जिलों में बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ का पानी कई अन्य इलाकों में भी फैल रहा है। गंगा नदी के जलस्तर में हालांकि कमी दर्ज की जा रही है, लेकिन शुक्रवार को कई स्थानों पर नदी का जलस्तर…

एंबुलेंस नहीं मिलने पर पत्नी का शव कंधे पर लादकर घर की ओर

भुवनेश्वर, 25 अगस्त | ओडिशा के कालाहांडी जिले में एक चौंकाने वाली घटना में एक आदिवासी को अपनी पत्नी के शव को कंधे पर लादकर अपने घर तक जाना पड़ा क्योंकि अस्पताल प्रशासन ने उसे मुर्दाघर की गाड़ी या एंबुलेंस देने से इनकार कर दिया था। जिला प्रशासन ने गुरुवार…