Category Archives: समाचार

राजनाथ बुधवार को कश्मीर जाएंगे

नई दिल्ली, 23 अगस्त | केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर के दौरे पर होंगे। घाटी के कई हिस्सों में मंगलवार को लगातार 46वें दिन भी कर्फ्यू और निषेधाज्ञा लागू है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, दो दिवसीय दौरे के दौरान राजनाथ के साथ गृह सचिव राजीव महर्षि…

प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ प्रशंसक

  मुंबई, 23 अगस्त| अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के साथ अंतर्राष्ट्रीय लोकप्रियता हासिल कर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों की संख्या 1 करोड़ हो गई है। प्रियंका अभी न्यूयॉर्क में लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रही है। उन्होंने अपनी एक मिनी…

पाकिस्तान को अमेरिकी मदद में 73 प्रतिशत की कमी

वाशिंगटन, 23 अगस्त | साल 2011 से पाकिस्तान को अमेरिकी सुरक्षा मदद में 73 प्रतिशत की कमी आई है। यह जानकारी ‘कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस’ (सीआरएस) की रिपोर्ट से मिली है। पाकिस्तान के अंग्रेजी दैनिक ‘डॉन’ की वेबसाइट की मंगलवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी कांग्रेस के लिए तैयार की…

देश के पूर्वोत्तर, पड़ोसी इलाकों में भूकंप

अगरतला/आइजोल, 23 अगस्त| भारत-म्यांमार सीमा पर मंगलवार को 5.5 तीव्रता वाले भूकंप ने असम, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय सहित पूर्वोत्तर के कुछ अन्य हिस्सों को हिलाकर रख दिया। लेकिन किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है। अगरतला में मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “मंगलवार सुबह 7.41 बजे 5.5…

सिंधु, साक्षी, दीपा को खेल रत्न, रहाणे को अर्जुन पुरस्कार

नई दिल्ली, 23 अगस्त | ब्राजील की मेजबानी में खेले गए ओलम्पिक खेलों में भारत को पदक दिलाने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु, महिला पहलवान साक्षी मलिक, महिला जिम्नास्टिक खिलाड़ी दीपा कर्माकर और निशानेबाज जीतू राय को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, भारतीय टेस्ट टीम…

पेड़ों के इर्दगिर्द दौड़ने के लायक नहीं हूं : विनय पाठक

मुंबई, 22 अगस्त | आशुतोष गोवारिकर निर्देशित और ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ ने 10 दिनों में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। 12 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म से अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने बॉलिवुड में कदम रखा है और फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ रॉय…

‘मोहनजोदड़ो’ की कमाई 100 करोड़ के पार

मुंबई, 23 अगस्त | आशुतोष गोवारिकर निर्देशित और ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ ने 10 दिनों में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। 12 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म से अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने बॉलिवुड में कदम रखा है और फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ रॉय…

कमल हासन हमारी पीढ़ी के शिवाजी गणेशन हैं : रजनीकांत

चेन्नई, 23अगस्त | दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने अपने दोस्त और दिग्गज अभिनेता कमल हासन को फ्रांस का ‘द नाइट आफ द आर्डर एंड लेटर्स’ सम्मान मिलने पर बधाई दी है। रजनीकांत ने कहा कि कमल हासन उनकी पीढ़ी के शिवाजी गणेशन (दक्षिण भारत के दिग्गज फिल्मकार) हैं। रजनीकांत ने अपने…

उप्र में गंगा व सहायक नदियां उफान पर, लाखों लोग प्रभावित

गाजीपुर/बलियां/वाराणसी/इलाहाबाद, 23 अगस्त | उत्तर प्रदेश में पूर्वाचल सहित लगभग एक दर्जन जिलों में बाढ़ का कहर जारी है। गंगा और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में अभी भी वृद्घि जारी है। अधिकारियों ने प्रभावित लोगों को बाढ़ राहत शिविरों में जाने और सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है।…

सेल्फी प्रेमियों के लिए जियोनी ने उतारा नया स्मार्टफोन

नई दिल्ली, 23 अगस्त| चीन की स्मार्टफोन निर्माता जियोनी ने सोमवार को भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन एस6एस उतार दिया। जियोनी ने सेल्फी पसंद करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर इस स्मार्टफोन का निर्माण किया है। कंपनी ने अपनी इस नई स्मार्टफोन की कीमत 17,999 रुपये रखी है।…

म्यांमार में भूकंप के झटके

नेपीथा, 23 अगस्त| म्यांमार में मंगलवार सुबह रिक्टर पैमाने पर 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज किए गए। भूकंप के झटके सुबह 7.41 बजे महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप का केंद्र म्यांमार के खाम्पट से 57 किलोमीटर की दूरी पर दर्ज किया गया। पुलिस और…

कॉरपोरेट मुनाफा अभी कम ही रहने का अनुमान

चेन्नई, 23 अगस्त | मूडीज ने अनुमान लगाया है कि कॉरपोरेट मुनाफा अभी कम ही रहने का अनुमान है, जिसके कारण अगली कुछ तिमाहियों में उनका निवेश प्रभावित होगा। वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज इंवेस्टर सर्विस ने सोमवार को कहा कि भारत की साख को इसकी मजबूत विकास क्षमता, उच्च निजी…

अपना सर्वश्रेष्ठ दिया : पी.वी. सिंधु

हैदराबाद, 23 अगस्त| रियो ओलम्पिक में भारत को रजत पदक दिलाने वाली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने सोमवार को घर वापस आने के बाद कहा कि उन्हें अपने आप पर भरोसा था और वह पदक के बारे में नहीं सोच रही थीं। सिंधु ओलम्पिक के फाइनल में पहुंचकर रजत…

शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए ’’मां’’ कार्यक्रम का शुभारंभ

जयपुर, 22 अगस्त (जस)। राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने सोमवार को प्रदेश में शिशु मृत्यु दर को कम करने एवं शिशु आहार स्तर को सुदृढ़ कर कुपोषण को दूर करने के उद्देश्य से ’’मां’’ (मदर्स एब्सल्यूएट एफेक्शन) कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। यह कार्यक्रम 29 अगस्त से…

ब्रिक्स देशों के आपदामंत्रियों ने वसुन्धरा की तारीफ की

जयपुर, 22 अगस्त (जस)। ब्रिक्स देशों के आपदामंत्रियों ने राजस्थान में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान की बदौलत आए बदलाव को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने और जल संरक्षण के क्षेत्र में ऎतिहासिक कदम बताया है और इसे राजस्थान के बहुआयामी विकास की दिशा में अनुकरणीय कदम बताते हुए कहा- वण्डरफुल।    …

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में जीएसटी विधेयक पारित

शिमला, 22 अगस्त | हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने सोमवार को सर्वसम्मति से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संविधान संशोधन विधेयक पारित कर दिया। यह विधेयक पिछले महीने संसद में पारित हुआ था। इस विधेयक को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विधानसभा के पांच दिवसीय मॉनसून सत्र के पहले दिन पेश किया।…

छग : 89 हजार गरीब महिलाओं को मिलेगा धुएं से छुटकारा

रायपुर 22 अगस्त (जस)। छत्तीसगढ़ के श्रम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईया लाल राजवाडे़ ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्डपुर के मानस भवन में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतीक स्वरूप 10 परिवार की महिलाओं को गैस सिलेंडर, चूल्हा एवं रेग्युलेटर निःशुल्क प्रदान किया। राजवाडे ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत…

गोयल ने ‘तिरंगा यात्रा’ को झंडी दिखाकर रवाना किया

नई दिल्ली, 22 अगस्त (जस)। युवा मामलों एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल ने स्वतंत्रता दिवस की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र संगठन के स्वयंसेवियों की ‘तिरंगा यात्रा’ को आज यहां झंडी दिखाकर रवाना किया। देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वालों सेनानियों…

सपा सिर्फ 12 लोगों की पार्टी : राज बब्बर

सुलतानपुर, 22 अगस्त। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने यहां सोमवार को कहा कि समाजवादी पार्टी सिर्फ बारह लोगों की पार्टी बनकर रह गई है। उनके लोग खुद लूट-खसोट में लगे हैं। केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए राज बब्बर ने कहा कि सिर्फ लाल…

गंगा की स्वच्छता उसकी अविरलता पर निर्भर : नीतीश

पटना, 22 अगस्त | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां सोमवार को कहा कि गंगा की स्वच्छता उसकी अविरलता पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि जब से फरक्का बांध बना है, तब से लगातार गंगा नदी में सिल्ट जमा होता चला जा रहा है। गंगा नदी आज छिछली हो…