Category Archives: समाचार

प्रो कबड्डी लीग : रोमांचक मुकाबले में बंगाल ने मुम्बा को दी मात

मुंबई, 22 जुलाई| बंगाल वॉरियर्स ने स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्ड़ी लीग (पीकेएल) के चौथे संस्करण के र’ रोमांचक मुकाबले में शुक्रवार को गत उपविजेता यू मुम्बा को 31-27 से हरा दिया। यह बंगाल की इस संस्करण में तीसरी जीत है। बंगाल की टीम ने रेड से 15 अंक हासिल किए…

मैनचेस्टर टेस्ट : कुक, रूट के शतक, इंग्लैंड के 4 विकेट पर 314 रन

मैनचेस्टर, 22 जुलाई | कप्तान एलिस्टर कुक और जोए रूट के शानदार शतकों की मदद से इंग्लैंड ने ओल्ड ट्राफोर्ड मैदान पर पाकिस्तान के साथ जारी दूसरे टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 314 रन बना लिए हैं। टॉस…

कोहली और अश्विन की पारियों के कारण वेस्टइंडीज बैकफुट पर

नॉर्थ साउंड (एंटिगा), 23 जुलाई | भारत ने सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में 8 विकेट पर 566 रन (घो.) बनाने के बाद दिन का खेल खत्म होने तक 31 रनों के कुल योग पर वेस्टइंडीज का एक…

फरार दयाशंकर की पत्नी ने मायावती पर मामला दर्ज कराया

लखनऊ, 22 जुलाई । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर भाजपा से निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह के परिजनों ने बसपा के प्रदर्शन के दौरान दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह और उनकी बेटियों पर की गई टिप्पणियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। फरार नेता दयाशंकर…

गंभीर पैंक्रियाटाइटिस के इलाज में आयुर्वेद प्रभावी : वैद्य बालेंदु प्रकाश

नई दिल्ली, 22 जुलाई | जाने-माने आयुर्वेद वैद्य पद्मश्री बालेंदु प्रकाश ने आज लोगों के बीच गंभीर पैंक्रियाटाइटिस को लेकर जागरूकता पैदा करने की बात कही। अक्सर जानलेवा साबित होने वाली इस बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, उन्होंने चेतावनी दी और कहा कि…

उड़ानों

वायुसेना का परिवहन विमान 29 लोगों के साथ लापता, खोज जारी

चेन्नई/नई दिल्ली, 22 जुलाई | बंगाल की खाड़ी के ऊपर से उड़ान भरते समय शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का परिवहन विमान एएन-32 लापता हो गया। शाम तक चले तलाशी और बचाव अभियान में इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। विमान में 29 लोग सवार थे। विमान में छह…

हमारे पारम्परिक बीज को बचाना बहुत जरूरी : रावत

देहरादून, 22 जुलाई (जस)। भारत में संयुक्त राष्ट्र संघ के (एफ.ए.ओ.) खाद्य एवं कृषि संगठन के प्रतिनिधि श्याम खड़का ने शुक्रवार को विधान सभा में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री हरीश रावत से भेंट की। उन्होंने कहा कि एफ.ए.ओ. उत्तराखण्ड मे कृषि के क्षेत्र में 40 करोड़ की परियोजना प्रारम्भ करेगा। हरीश…

छत्तीसगढ़ के पंचायत प्रतिनिधियों ने देखा नया रायपुर का विकास

रायपुर, 22 जुलाई (जस)। छत्तीसगढ़ के पंचायत प्रतिनिधियों को प्रदेश में हो रहे विकास की झलक दिखाने के लिए शुरूआत की गई योजना हमर छतीसगढ़ के प्रथम चरण के अंतिम दिन कल 21 जुलाई को बलरामपुर, कोरबा, सूरजपुर और रायपुर जिले के 500 पंचायत प्रतिनिधियों को नया रायपुर के विकास से रूबरू…

भारत-बांग्लादेश सीमा पर पेट्रोपोल-बेनापोल चेक पोस्ट का शिलान्यास

नई दिल्ली, 22 जुलाई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए पेट्रोपोल एकीकृत चेक पोस्ट का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कोलकाता से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लिया। पेट्रोपोल-बेनापोल भारत-बांग्लादेश व्यापार के लिए एक…

एटा की घटना में मृतकों के परिजनों के 5-5 लाख की आर्थिक सहायता

लखनऊ, 22 जुलाई (जस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनपद एटा की जहरीली शराब की घटना के मृतकों के परिजनों को 05-05 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने इसे दुःखद घटना बताते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध शराब बनाने एवं बेचने…

मध्यप्रदेश पर्यटन को लेकर क्विज कार्यक्रम करेगा थामस कुक

भोपाल, 22 जुलाई (जस)। मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम एवं थामस कुक के बीच शुक्रवार को यहाँ एक महत्वपूर्ण एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किए गए। इस एम.ओ.यू. के अंतर्गत देश के 20 शहरों में थामस कुक द्वारा मध्यप्रदेश पर्यटन को लेकर ट्रेवल एजेंट्स एवं टूर ऑपरेटर्स को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों के…

मान वीडियो मामले में सिर्फ माफी से काम नहीं चलेगा : सुमित्रा

नई दिल्ली, 22 जुलाई | संसद की आंतरिक सुरक्षा का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को कहा कि यह एक ‘गंभीर मामला’ है, जिसमें ‘केवल माफी’ मांगने से काम नहीं चलेगा। सुमित्रा ने कहा कि मामले…

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के लिए 18 हजार करोड़ की योजनाएं

भोपाल, 22 जुलाई (जस)| मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव परमेश्वरन अय्यर को मुलाकात के दौरान बताया कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए करीब 18 हजार करोड़ रुपये की…

लोगों की मांग पर छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई : नकवी

नई दिल्ली, 22 जुलाई (जस)। अल्पसंख्यक मामलों (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मैट्रिक-पूर्व छात्रवृत्ति एवं मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाने के सम्बन्ध में देश के विभिन्न राज्यों से लोगों द्वारा मांग की गई थी तथा इस सम्बन्ध में…

कलाकारों का गायन क्षेत्र में प्रवेश अच्छी बात : आयुष्मान

नई दिल्ली, 22 जुलाई)| अपने अभिनय और गायन से लोकप्रियता हासिल करने वाले बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि अभिनेताओं और अभिनेत्रियों द्वारा गायन के क्षेत्र में हाथ आजमाने का चलन काफी अच्छा है। गायन में कलाकारों के प्रवेश के बारे में पूछे जाने पर आयुष्मान ने आईएएनएस…

राष्ट्रपति ने मिस्र के राष्ट्रीय दिवस पर दी बधाई

नई दिल्ली, 22 जुलाई (जस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मिस्र के राष्ट्रीय दिवस 23 जुलाई की पूर्व संध्या के अवसर पर वहां की सरकार और लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मिस्र के राष्ट्रपति महामहिम अब्देल फतह अल-सीसी को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, ‘भारत सरकार, यहां…

अर्चना कोचर के लिए कैटवॉक करेंगी उर्वशी रौतेला

दराबाद, 22 जुलाई | मशहूर डिजाइनर अर्चना कोचर यहां वेडिंग वॉस फैशन शो में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के साथ ‘ग्रैंड रॉयल वेडिंग’ नामक ब्राइडल कलेक्शन पेश करेंगी। रैंप पर उर्वशी शोजस्टॉपर के रूप में दिखाई देंगी। यहां वेस्टिन पर रविवार को कोचर अपना संग्रह पेश करेंगी। बयान के मुताबिक, उनके…

लोकसभा अध्यक्ष कहें तो माफी मांग लूंगा : मान

नई दिल्ली, 22 जुलाई | आवास से संसद भवन तक जाने के दौरान वीडियो बनाने और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में चौतरफा आलोचना झेल रहे आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि यदि लोकसभा अध्यक्ष ने कहा तो वह इस…

‘काला चश्मा 2.0’ पार्टी स्टार्टर है : करण जौहर

मुंबई, 22 जुलाई | फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि फिल्म ‘बार बार देखो’ में ‘काला चश्मा’ नामक गीत पंजाबी गीत का रीमेक है, जो लोगों के चेहरे पर खुशी लाएगा। बॉलीवुड में पहले ही फिल्म ‘बार बार देखो’ के ट्रेलर इंतजार है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ…

Lok Sabha Elections 2019 _Parliament

आप सांसद के वीडियो पर संसद में हंगामा, कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली, 22 जुलाई | आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद भगवंत मान के वीडियो क्लिप को लेकर शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में खूब हंगामा हुआ, जो उन्होंने गुरुवार को अपने आवास से संसद भवन जाते वक्त मोबाइल फोन से बनाया। इस मुद्दे पर भारी शोरगुल के कारण…