अब बेडौल सामान के साथ नहीं कर सकेंगे हज यात्रा
लखनऊ, 22 जुलाई । अब हज यात्रा पर जाने वाले यात्री एक विशेष साइज और वजन वाला ही ‘स्टैंडर्ड बैगेज’ ले जा सकेंगे। यदि यात्री का बैगेज बेडौल व निर्धारित मानक के विपरीत साइज, आकार का हुआ तो अंतिम क्षणों में उस यात्री की यात्रा निरस्त की जा सकती है।…



















