Category Archives: समाचार

प्रधानमंत्री ने प्रवीण राष्ट्रपाल के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 12 मई (जनसमा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा सदस्य प्रवीण राष्ट्रपाल के निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर अपने शोक संदेश में प्रधानमंत्री ने लिखा, “गुजरात से राज्यसभा के सांसद प्रवीण राष्ट्रपाल के निधन से मैं काफी दुखी हूं। शोक की इस घड़ी में मेरी…

नीतीश बताएं पहले शराब क्यों बिकवाई : रघुवंश प्रसाद सिंह

पटना, 12 मई | एक ओर जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ धर्मनिरपेक्ष दलों को एकजुट करने में लगे हैं, वहीं बिहार में महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने एक बार फिर…

अमिताभ ने गिनाए प्रसिद्धि के नुकसान

मुंबई, 12 मई | महानायक अमिताभ बच्चन ने संकेत दिया है कि कैसे शोहरत व सफलता निर्दयता, प्रतिशोध, ईष्र्या व संबंधित भावों को इकट्ठा कर लेती है। सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को अमिताभ बच्चन को झटका देते हुए आयकर विभाग के अधिकारियों की उस याचिका को बरकरार रखा, जिसमें उन्होंने…

श्रद्धा ने साबित किया स्टार बनाए नहीं जाते

मुंबई, 12 मई | सिनेजगत में गॉड फादर के बिना स्टारडम तो क्या फिल्में तक नहीं मिलतीं। ऐसे में अगर आम सी दिखने वाली एक लड़की पांच सालों में ही सुपरस्टार होने का आभास दिलाने लगे तो मानना चाहिए कि उसमें कुछ खास है। ऐसी ही अभिनेत्री हैं श्रद्धा कपूर।…

सिंहस्थ कुंभ में दलित महिलाओं ने पंडितों संग डुबकी लगाई

उज्जैन, 12 मई | मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ में गुरुवार को क्षिप्रा नदी सामाजिक समरसता की गवाह बनी। यहां मैला ढोने के काम को छोड़ चुकीं दलित महिलाओं ने पंडितों के साथ डुबकी लगाई। सुलभ इंटरनेशनल की अगुवाई में राजस्थान के अलवर और टोंक क्षेत्र…

भाजपा शासित राज्यों में शराबबंदी क्यों नहीं : नीतीश

वाराणसी, 12 मई | उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वाराणसी से शंखनाद करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बड़ा हमला बोला। नीतीश ने संघ (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) मुक्त भारत और शराब मुक्त समाज का…

देश में नर्सिंग कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्णः राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 12 मई (जनसमा)। अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरूवार को राष्ट्रपति भवन में नर्सिंग कर्मियों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटन्गेल पुरस्कार प्रदान किये। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि नर्सिंग कर्मी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली की रीढ़ हैं। स्वास्थ्य के सभी पहलुओं में, चाहे यह…

शूटिंग के दौरान ओम पुरी हुए घायल

मुंबई, 12 मई | फिल्म की शूटिंग के दौरान अनुभवी अभिनेता ओम पुरी की कोहनी में चोट लग गई, जिसके बाद उनका ऑपरेशन कराना पड़ा। अभिनेता ने कहा, “भोपाल में शूटिंग के दौरान भागते हुए मैं फिसल कर गिर गया। इससे मेरी कोहनी में चोट लग गई, जिसके बाद मुझे छोटा-सा ऑपरेशन…

छत्तीसगढ़ में आसमान से उतरता है उम्मीदों का खटोला

रायपुर, 12 मई | 44 डिग्री सेल्सियस की तपती दोपहरी में चमकते आसमान से अचानक उम्मीदों की आवाज आती है। कहर बरसाती सूरज की तपिश के बावजूद नजरें यकायक आसमान की ओर उठ जाती हैं। गड़गड़ाहट तेज होती है, धड़कनें बढ़ती हैं औ कुछ क्षण बाद उम्मीदों का पंख लगाए…

तृप्ति ने हाजी अली में इबादत की, मांगों को न्यास ने ठुकराया

मुंबई, 12 मई | देशभर में महिलाओं के लिए ‘वर्जित’ धार्मिक स्थलों में प्रवेश की मुहिम छेड़ने वाली भूमाता ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई और उनकी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार सुबह कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच मशहूर हाजी अली दरगाह में इबादत की। तृप्ति ने दरगाह में इबादत करने के बाद…

सुशील के ओलम्पिक में भाग न लेने पर संदेह नहीं : सतपाल

नई दिल्ली, 12 मई | कुश्ती के जाने माने कोच सतपाल सिंह ने गुरुवार को उन खबरों का खंडन किया, जिसमें कहा जा रहा है कि पहलवान सुशील कुमार को रियो ओलम्पिक की भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई है। उन्होंने साथ ही कहा कि सुशील, नरसिंह यादव के…

भारत 2017 में दिन-रात के टेस्ट में आस्ट्रेलिया की मेजबानी का इच्छुक

एडिलेड, 12 मई | भारत ने 2017 में दिन-रात के टेस्ट के लिए आस्ट्रेलिया की मेजबानी की इच्छा जाहिर की है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के प्रमुख जेम्स सडरलैंड ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। सदरलैंड ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारियों ने अगले साल दोनों टीमों…

रहमान भी बने ओलम्पिक में भारत के सद्भावना दूत

नई दिल्ली, 12 मई | ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीत चुके निशानेबाज अभिनव बिंद्रा, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर के बाद अब ऑस्कर विजेता संगीतकार अल्ला रक्खा रहमान (ए.आर. रहमान) ने भी इसी साल अगस्त में होने वाले रियो ओलम्पिक के लिए भारत का सद्भावना दूत…

तीन विदेशी पर्वतारोहियों ने माउंट एवरेस्ट फतह किया

काठमांडू, 12 मई | तीन विदेशी पर्वतारोही गुरुवार को दो वर्षो के अंतराल के बाद दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर, माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने में सफल रहे। पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि ब्रिटेन के पर्वतारोही केंटन कूल और रॉबर्ट रिचर्ड लुकास गुरुवार…

भारत में जन्म लेने वालों की दो माताएं : भागवत

उज्जैन, 12 मई| देश में भारत माता की जय को लेकर चल रही बहस के बीच राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि यहां जन्म लेने वालों की दो माताएं हैं, एक जन्म देने वाली और दूसरी भारत माता। मध्य प्रदेश के उज्जैन में चल…

बिहार में राजद विधायक के बेटों पर मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

पटना, 12 मई।  बिहार में सिवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र स्थित रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद के विधायक हरिशंकर यादव के बेटे व मुखिया प्रत्याशी सुरेन्द्र यादव और उनके अन्य भाइयों पर पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान गड़बड़ी करने तथा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई…

केरल को प्रधानमंत्री से चुप्पी नहीं माफी की उम्मीद : चांडी

तिरुवनंतपुरम, 12 मई | केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केरल की तुलना सोमालिया से करने के चलते राज्य की आहत जनता उनसे चुप्पी नहीं बल्कि माफी की उम्मीद रखती है। चांडी ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, “मोदी अपना बयान वापस…

स्विट्जरलैंड में विश्व की सबसे बड़ी रेलवे सुरंग

जेनेवा, 12 मई । विश्व की सबसे लंबी रेलवे सुरंग को एक जून को खोला जाएगा। इसके लिए अंतिम तैयारियां चल रही हैं। स्विट्जरलैंड के संघीय परिवहन कार्यालय (एफओटी) के एक सूत्र ने बुधवार को बताया कि द गोदहार्ड बेस सुरंग आल्प्स की मुख्यतम रेलमार्गो में से एक और विश्व…

सांसद प्रवीण राष्ट्रपाल का निधन, राज्यसभा स्थगित

नई दिल्ली, 12 मई | राज्यसभा में गुरुवार को सांसद प्रवीण राष्ट्रपाल के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। राष्ट्रपाल का गुरुवार सुबह हृदयाघात के बाद निधन हो गया। वह गुजरात से कांग्रेस सांसद थे। वह 1999 में पहली…

‘उड़ता पंजाब’ देखे बगैर धारणा न बनाएं : आलिया

मुंबई, 12 मई | निर्देशक अभिषेक चौबे की आगामी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में अभिनेत्री आलिया भट्ट ने एक बिहारी प्रवासी की भूमिका निभाई है। उनका कहना है कि लोगों को फिल्म देखने के पहले उनकी भूमिका को लेकर कोई धारणा नहीं बनानी चाहिए। ‘उड़ता पंजाब’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद…