Category Archives: समाचार

भाजपा शासित राज्यों में शराबबंदी क्यों नहीं : नीतीश

वाराणसी, 12 मई | उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वाराणसी से शंखनाद करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बड़ा हमला बोला। नीतीश ने संघ (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) मुक्त भारत और शराब मुक्त समाज का…

देश में नर्सिंग कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्णः राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 12 मई (जनसमा)। अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरूवार को राष्ट्रपति भवन में नर्सिंग कर्मियों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटन्गेल पुरस्कार प्रदान किये। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि नर्सिंग कर्मी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली की रीढ़ हैं। स्वास्थ्य के सभी पहलुओं में, चाहे यह…

शूटिंग के दौरान ओम पुरी हुए घायल

मुंबई, 12 मई | फिल्म की शूटिंग के दौरान अनुभवी अभिनेता ओम पुरी की कोहनी में चोट लग गई, जिसके बाद उनका ऑपरेशन कराना पड़ा। अभिनेता ने कहा, “भोपाल में शूटिंग के दौरान भागते हुए मैं फिसल कर गिर गया। इससे मेरी कोहनी में चोट लग गई, जिसके बाद मुझे छोटा-सा ऑपरेशन…

छत्तीसगढ़ में आसमान से उतरता है उम्मीदों का खटोला

रायपुर, 12 मई | 44 डिग्री सेल्सियस की तपती दोपहरी में चमकते आसमान से अचानक उम्मीदों की आवाज आती है। कहर बरसाती सूरज की तपिश के बावजूद नजरें यकायक आसमान की ओर उठ जाती हैं। गड़गड़ाहट तेज होती है, धड़कनें बढ़ती हैं औ कुछ क्षण बाद उम्मीदों का पंख लगाए…

तृप्ति ने हाजी अली में इबादत की, मांगों को न्यास ने ठुकराया

मुंबई, 12 मई | देशभर में महिलाओं के लिए ‘वर्जित’ धार्मिक स्थलों में प्रवेश की मुहिम छेड़ने वाली भूमाता ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई और उनकी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार सुबह कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच मशहूर हाजी अली दरगाह में इबादत की। तृप्ति ने दरगाह में इबादत करने के बाद…

सुशील के ओलम्पिक में भाग न लेने पर संदेह नहीं : सतपाल

नई दिल्ली, 12 मई | कुश्ती के जाने माने कोच सतपाल सिंह ने गुरुवार को उन खबरों का खंडन किया, जिसमें कहा जा रहा है कि पहलवान सुशील कुमार को रियो ओलम्पिक की भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई है। उन्होंने साथ ही कहा कि सुशील, नरसिंह यादव के…

भारत 2017 में दिन-रात के टेस्ट में आस्ट्रेलिया की मेजबानी का इच्छुक

एडिलेड, 12 मई | भारत ने 2017 में दिन-रात के टेस्ट के लिए आस्ट्रेलिया की मेजबानी की इच्छा जाहिर की है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के प्रमुख जेम्स सडरलैंड ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। सदरलैंड ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारियों ने अगले साल दोनों टीमों…

रहमान भी बने ओलम्पिक में भारत के सद्भावना दूत

नई दिल्ली, 12 मई | ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीत चुके निशानेबाज अभिनव बिंद्रा, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर के बाद अब ऑस्कर विजेता संगीतकार अल्ला रक्खा रहमान (ए.आर. रहमान) ने भी इसी साल अगस्त में होने वाले रियो ओलम्पिक के लिए भारत का सद्भावना दूत…

तीन विदेशी पर्वतारोहियों ने माउंट एवरेस्ट फतह किया

काठमांडू, 12 मई | तीन विदेशी पर्वतारोही गुरुवार को दो वर्षो के अंतराल के बाद दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर, माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने में सफल रहे। पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि ब्रिटेन के पर्वतारोही केंटन कूल और रॉबर्ट रिचर्ड लुकास गुरुवार…

भारत में जन्म लेने वालों की दो माताएं : भागवत

उज्जैन, 12 मई| देश में भारत माता की जय को लेकर चल रही बहस के बीच राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि यहां जन्म लेने वालों की दो माताएं हैं, एक जन्म देने वाली और दूसरी भारत माता। मध्य प्रदेश के उज्जैन में चल…

बिहार में राजद विधायक के बेटों पर मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

पटना, 12 मई।  बिहार में सिवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र स्थित रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद के विधायक हरिशंकर यादव के बेटे व मुखिया प्रत्याशी सुरेन्द्र यादव और उनके अन्य भाइयों पर पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान गड़बड़ी करने तथा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई…

केरल को प्रधानमंत्री से चुप्पी नहीं माफी की उम्मीद : चांडी

तिरुवनंतपुरम, 12 मई | केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केरल की तुलना सोमालिया से करने के चलते राज्य की आहत जनता उनसे चुप्पी नहीं बल्कि माफी की उम्मीद रखती है। चांडी ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, “मोदी अपना बयान वापस…

स्विट्जरलैंड में विश्व की सबसे बड़ी रेलवे सुरंग

जेनेवा, 12 मई । विश्व की सबसे लंबी रेलवे सुरंग को एक जून को खोला जाएगा। इसके लिए अंतिम तैयारियां चल रही हैं। स्विट्जरलैंड के संघीय परिवहन कार्यालय (एफओटी) के एक सूत्र ने बुधवार को बताया कि द गोदहार्ड बेस सुरंग आल्प्स की मुख्यतम रेलमार्गो में से एक और विश्व…

सांसद प्रवीण राष्ट्रपाल का निधन, राज्यसभा स्थगित

नई दिल्ली, 12 मई | राज्यसभा में गुरुवार को सांसद प्रवीण राष्ट्रपाल के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। राष्ट्रपाल का गुरुवार सुबह हृदयाघात के बाद निधन हो गया। वह गुजरात से कांग्रेस सांसद थे। वह 1999 में पहली…

‘उड़ता पंजाब’ देखे बगैर धारणा न बनाएं : आलिया

मुंबई, 12 मई | निर्देशक अभिषेक चौबे की आगामी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में अभिनेत्री आलिया भट्ट ने एक बिहारी प्रवासी की भूमिका निभाई है। उनका कहना है कि लोगों को फिल्म देखने के पहले उनकी भूमिका को लेकर कोई धारणा नहीं बनानी चाहिए। ‘उड़ता पंजाब’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद…

बिहार में आंशिक बदली

पटना, 12 मई | बिहार में राजधानी पटना सहित इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह आंशिक रूप से बदली रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश होने तथा तेज हवा चलने के आसार जताए हैं। पटना में गुरुवार को न्यूनतम…

उप्र में बदली का असर

लखनऊ, 12 मई | उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में गुरुवार को सुबह से ही बदली का असर दिखाई दे रहा है। चिलचिलाती धूप का असर कम होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान…

मप्र में गर्मी के साथ उमस बढ़ी

भोपाल, 12 मई | मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर गुरुवार को गर्मी और उमस का असर बढ़ा हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। राज्य के तापमान में एक बार फिर…

दिल्ली में धूप, कुछ हिस्सों में बारिश के आसार

नई दिल्ली, 12 मई | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह धूप रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक,…

राष्ट्रपति आज काशी में, बीएचयू के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेंगे

वाराणसी, 12 मई | काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुरुवार को शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शिरकत करने यहां पहुंच रहे हैं। स्वतंत्रता भवन में वह शताब्दी व्याख्यान भी देंगे। बीएचयू सूत्रों के अनुसार, बीएचयू को…