Congress has already given Muslims the first right on the country's resources

कांग्रेस देश के संसाधनों पर पहला हक मुस्लिमों को पहले ही दे चुकी

नई दिल्ली, 25 अप्रैल। कांग्रेस देश के संसाधनों पर पहला हक मुस्लिमों को पहले ही दे चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने यह बात आज केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा द्वारा देश की संपत्ति पर “विरासत कर” लगाने वाले बयान पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की विरासत में ही भारत के सांस्कृतिक गौरव और जनता की विरासत विरोधी मानसिकता है।

त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा सिर्फ आरोप नहीं लगा रही है, अपितु प्रमाण दे रही है। कांग्रेस पूर्व प्रधानमत्री मनमोहन सिंह के बयान का बचाव करने की कोशिश करती है, लेकिन उनके कथनानुसार कांग्रेस देश के संसाधनों पर पहला हक मुस्लिमों को देने का काम पहले ही कर चुकी है। भारत सरकार के किसी भी विभाग के बाद वक्फ बोर्ड एक ऐसा गैर-सरकारी संस्थान है, जिसके पास सबसे ज्यादा जमीन है।

वक्फ बोर्ड को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और मनमोहन सिंह ने जब काफी दृढता से स्थापित किया है, तो कांग्रेस देश के संसाधनों पर पहला हक मुस्लिमों को देने की बात का बचाव नहीं कर सकती, क्योंकि कांग्रेस यह काम पहले ही कर चुकी है।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि ऐसी राष्ट्र विरोधी शक्तियों को देश की वास्तविक “शक्ति” ने कभी उभरने नहीं दी।