Category Archives: समाचार

गुरूत्वाकर्षण तरंगों पर अनुसंधान के लिए मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी

नई दिल्ली, 17 फरवरी (जनसमा)। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने गुरूत्वाकर्षण तरंगों पर अनुसंधान के लिए लिगो-भारत वृहत विज्ञान प्रस्ताव को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है। इससे भारतीय उद्योग के लिए आधुनिकतम प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण अवसर उत्पन्न होंगे, जिससे समतल भू-भाग पर अल्ट्रा हाई…

भारतीय एयरलाइंस संघ ने सरकार को अपनी चिन्ताओं से अवगत कराया

नई दिल्ली, 17 फरवरी (जनसमा)। भारतीय एयरलाइंस संघ  ने सरकार से  राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन नीति को अंतिम रूप देने के दौरान अपनी कुछ चिंताओं के बारे में सरकार से हस्तक्षेप करने का अनुरोध  किया है। इस नीति को उड्डयन मंत्रालय तैयार करने वाला है। संघ ने कहा कि  विदेशी और नए एयरलाइंस के बराबर रखकर वर्तमान…

उत्तराखण्ड बजट के लिए आम लोगों से सुझाव लिए गए

देहरादून, 17 फरवरी। उत्तराखण्ड में स्कूल से ड्राप आउट होने वाले बच्चों को स्किल डेवलपमेंट की कार्ययोजना बनाई जाएगी। एमएसएमई के तहत औद्योगिक इकाईयों को बीमाकृत कराया जाएगा। अप्रैल से उद्योगों को 24 घंटे बिजली मिलेगी। प्रदेश में 500 से अधिक माॅडल स्कूल प्रारम्भ किए जा रहे हैं। जागर महाविद्यालय स्थापित…

उज्जैन में श्रद्धालुओं के लिए हो रहे हैं पुख्ता इंतजाम

भोपाल, 17 फरवरी। मध्यप्रदेश के उज्जैन में 22 अप्रैल से 21 मई तक होने वाले सिंहस्थ के सभी काम तेजी से किये जा रहे हैं। सिंहस्थ मेला क्षेत्र 3,413 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। सिंहस्थ में 5 करोड़ श्रद्धालुओं के उज्जैन आने का अनुमान है। मेला क्षेत्र में बिजली से…

मोदी 18 फरवरी को करेंगे ‘फसल बीमा योजना’ का लोकार्पण

भोपाल, 17 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 फरवरी को मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के शेरपुर में फसल बीमा योजना का औपचारिक लोकार्पण करेंगे। उल्लेखनीय है कि किसानों को फसल क्षतिग्रस्त होने पर कम प्रीमियम पर अधिक बीमा राशि मिले, इसके लिये प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनायी गयी है। प्रदेश को…

हिमाचल सरकार महिला सशक्तिकरण एवं कल्याण के लिये प्रतिबद्ध: शांडिल

शिमला, 17 फरवरी। महिला विकास निगम निदेशक मण्डल की 40वीं बैठक शिमला में हिमाचल प्रदेश महिला विकास निगम ने वित्त वर्ष 2014-15 के दौरान गरीब एवं ज़रुरतमन्द महिलाओं को चार करोड़ रुपये के ऋण वितरित किये हैं, जबकि वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान 31 जनवरी, 2016 तक 414 महिला लाभार्थियों को…

हिमाचल में प्रौद्योगिकी केन्द्र की आधारशिला रखेंगे कलराज मिश्र

शिमला, 17 फरवरी। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिकीरण क्षेत्र, विशेषकर लघु उद्योगों के क्षेत्र में एक नया अध्याय आरम्भ होगा, जब केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्र सोलन जिला की बद्दी तहसील के भटोलीकलां गांव में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री की…

जाति के नाम पर असहिष्णुता देश के हित में नहीं: वीरभद्र

शिमला, 17 फरवरी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान पार्टी जिसे टिकट देती है, वही पार्टी का उम्मीदवार होता है तथा पार्टी विचारधारा से जुड़े सभी लोगों को उसका समर्थन करना चाहिए और उसके पक्ष में मत देना चाहिए। उन्होंने पार्टी में दरार डालने…

हर बात के लिए केन्द्र का मुँह न ताकें राज्य: रमन

रायपुर, 17 फरवरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि लगभग पंद्रह साल पहले मध्यप्रदेश के पुनर्गठन से छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद दोनों राज्यों ने विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं, यह हम सबके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के…

दुनिया भर के बड़े और मशहूर निवेशकों की मेजबानी करेगा झारखंड

मुंबई, 17 फरवरी। झारखंड इसी साल नवम्बर महीने में दुनिया भर के बड़े और मशहूर निवेशकों की मेजबानी करेगा। नवम्बर महीने में राजधानी रांची में विश्व निवेशक सम्मेलन आयोजित होगा। आज मुम्बई में आयोजित ‘मेक इन इंडिया सप्ताह’ के तहत झारखंड इवेंट को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास…

जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए ‘जैविक खेती मिशन’

रायपुर, 16 फरवरी। छत्तीसगढ़ सरकार से लगातार मिल रहे प्रोत्साहन के फलस्वरूप जैविक खेती में किसानों की दिलचस्पी लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य के किसानों ने चालू रबी मौसम में विभिन्न फसलों की खेती के लिए अब तक जैविक खाद के लगभग 10 लाख 96 हजार पैकेट प्राप्त कर लिए…

कन्हैया ने कुछ भी राष्ट्रविरोधी बात नहीं कही: शत्रुघ्न

पटना, 17 फरवरी (जनसमा)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और सिनेस्टार शत्रुघ्न सिन्हा ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रनेता कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी को गलत करार दिया है। शत्रुघ्न ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष और हमारे बिहार के लड़के कन्हैया कुमार ने कुछ…

पुलिसिंग में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली, 16 फरवरी (जनसमा)। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पुलिसिंग में महिलाओं की भूमिका पर जोर देते हुए  कहा कि पुलिस बल में 33 प्रतिशत महिलाओं को नियुक्‍त किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की गई है। गृहमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर के…

दक्षिण एशियाई खेलों के अंतिम दिन भारत और पाकिस्तान ने जलवा बिखेरा

शिलांग, 16 फरवरी। 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में आज यहां जूडो में भारत और पाकिस्‍तान ने चार-चार स्‍वर्ण पदक जीते। आज अंतिम दिन जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्पोर्ट्स हॉल में आयोजित 12वें दक्षिण एशियाई खेलों की जूडो प्रतियोगिता में पुरुषों और महिलाओं के चार अति उच्‍च भार वर्ग में दोनों देशों…

उत्तराखण्ड राज्य विकासदर में निरन्तर आगे बढ़ रहा है: हरीश रावत

देहरादून, 16 फरवरी। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा अपने विधान सभा क्षेत्र धारचूला के रा0ई0का0 बरम में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में जन संवाद कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता की समस्यायें सुनी गई। उन्होंने शिविर के माध्यम से बारीबारी क्षेत्रीय जनता की समस्यायें सुनी तथा मौके पर ही समस्याओं का…

मनरेगा से पथरीली जमीन पर लिखी गई विकास की गाथा

रायपुर, 16 फरवरी। कहते हैं जहां पर चाह हो वहां पर राह बनाना आसान होता है। ऐसा ही कुछ छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत कमरीद के लोगों ने कर दिखाया है। शिवनाथ, महानदी और जोंक नदी के त्रिवेणी संगम पर स्थित शिवरीनारायण की पावनधरा के पास…

प्रधानमंत्री मोदी 21 फरवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर

रायपुर, 16 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास के लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गयी हैं। इस सिलसिले में आज यहां मुख्य सचिव विवेक ढांड की अध्यक्षता में मंत्रालय (महानदी भवन) में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई। मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के आगमन और उनके कार्यक्रमों के…

खिलाडि़यों को प्रोत्साहन और अवसर देने की जरूरत : रमन सिंह

रायपुर, 16 फरवरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज भिलाई इस्पात संयंत्र के टेनिस कॉम्पलेक्स का लोकार्पण किया। उन्होंने वहां आयोजित अखिल भारतीय टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस्पात नगरी भिलाई ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की अनेक खेल प्रतिभाएं देकर प्रदेश की युवा पीढ़ी को…

दक्षिण एशियाई खेलों के आखिरी दिन भारत की महिला मुक्केबाजों ने तीनों स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया

शिलांग, 16 फरवरी (जनसमा)। यहां आयोजित 12वें दक्षिण एशियाई खेलों के आखिरी दिन भारत की महिला मुक्केबाजों ने तीनों स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया। उन्होंने श्रीलंकाई प्रतिद्वंद्वियों को शानदार तरीके से हराया। भारतीय मुक्केबाज एमसी मैरी कोम, एल. सरिता देवी और पूजा रानी ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। उल्लेखनीय…

पत्रकारों ने मारपीट के विरोध में निकाला शांति मार्च

नई दिल्ली, 16 फरवरी (जनसमा)। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पत्रकारों और कुछ लोगों से हुई मारपीट के मामले में हालांकि दिल्ली पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की है लेकिन पत्रकारों ने इस पर गहरा रोष जताया है और कहा है कि उन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमें दर्ज…