Category Archives: समाचार

टर्नओवर सीमा 2 करोड़ रु तक बढ़ाई : 60 व़.मी. तक के सस्ते मकानों को सेवा कर से छूट

नई दिल्ली, 29 फरवरी (जनसमा)। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि 5 लाख रुपए तक की आय वाले व्यक्तियों पर कर का बोझ कम करने की दृष्टि से धारा 87 ए के अं‍तर्गत कर छूट की अधिकतम सीमा 5,000 रुपए तक बढ़ाकर और धारा 80 जीजी के तहत मकान…

बजट में छोटे करदाताओं को दी गई है राहत

नई दिल्ली, 29 फरवरी (जनसमा)। बजट 2016-17 में कर प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा, ‘‘सरकार राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका के महत्व को स्वीकारती है। जनता से कर के रूप में उगाहे गए प्रत्येक रुपए का, बेहतर अवसंरचना मुहैया कराने, ग्रामीण पुनरुद्धार और सामाजिक…

बजट 2016-17 : ‘ट्रांसफाॅर्म इंडिया’ के 9 स्तंभ

नई दिल्ली, 29 फरवरी (जनसमा)। लोकसभा में सोमवार को वित्त वर्ष 2016-17 का बजट प्रस्ताव पेश करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा, ‘‘हमारा एजेंडा ‘ट्रांसफाॅर्म इंडिया’ का है। इसलिए मेरे बजट प्रस्ताव 9 विशिष्ट स्तंभों पर टिके हैं जिनसे देश में बदलाव लाया जा सकता है। कृषि और…

मनरेगा के तहत 5 लाख तालाब और कुएं बनेंगे

नई दिल्ली, 29 फरवरी (जनसमा)। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2016-17 के लिए आम बजट प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत किये जारहे कार्यों के लिए38,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।…

आधारभूत ढांचे पर 2.21 लाख करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा

नई दिल्ली, 29 फरवरी (जनसमा)। लोकसभा में सोमवार को 2016-17 का बजट प्रस्ताव पेश करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि आगामी वित वर्ष में आधारभूत ढांचे पर 2.21 लाख करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा। बजट भाषण पढते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इस साल 10 हजार…

यह साल यानी 2016 लीप ईयर है

नई दिल्ली, 29 फरवरी। यह साल यानी 2016 लीप ईयर  है। लीप ईयर में फरवरी के  महीने में एक अतिरिक्त दिन 29वां दिन होता है। यह आज है। पृथ्वी के अपनी कक्षा से बाहर आने के कारण सदियों से यह लीप ईयर कहा जाता है, लेकिन जिन लोगों का जन्म 29…

एमएसएमई क्षेत्र को आर एण्ड डी के लिए इंजीनियरिंग काॅलेजों से जोड़ा जाए

नई दिल्ली, 29 फरवरी (जनसमा)। भारत सरकार के टेक्नोलाॅजी परिदृश्य (विज़न)-2035 की रिपोर्ट में कहा गया है कि हम अपने संयुक्त प्रयासों से आकांक्षा के अनुरूप टेक्नोलाॅजी के क्षेत्र में तरक्की करना चाहते हैं तो शोध और अनुसंधान पर आधारित चीजों को बाज़ार में लाना होगा। यह जानकारी हाल ही…

कुशल घास प्रबंधन बाघों की बढ़ती संख्या का राज

भोपाल, 28 फरवरी (जनसमा)। राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व के 150 से अधिक विस्थापित गाँवों की 30 हजार हेक्टेयर से अधिक जमीन पर वैज्ञानिक ढंग से घास उगाई जा रही है।  यही मध्यप्रदेश में बाघों की बढ़ती संख्या का राज है । स्थानीय विशेषज्ञों ने इसके लिए दक्षिण अफ्रीका और देश…

बोहरा समुदाय से गंगा के गांवों में शौचालय बनाने का आग्रह

नई दिल्ली, 28 फरवरी (जनसमा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दाउदी बोहरा समुदाय से गंगा नदी के तटों पर बसे गांवों में शौचालयों के विकास के लिए आगे आने का भी आग्रह किया। दाउदी बोहरा समुदाय के धार्मिक प्रमुख  सैदना मुफद्दल सैफुद्दीन ने रविवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी से…

गुरुत्वाकर्षण तरंगों के अध्ययन के लिए विश्व की तीसरी वेधशाला भारत में बनेगी

नई दिल्ली, 28 फरवरी (जनसमा)| गुरुत्वाकर्षण तरंगों के अध्ययन के लिए विश्व की तीसरी वेधशाला भारत में बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में रविवार को कहा कि भारत गुरुत्वाकर्षण तरंगों के अध्ययन के लिए एक वेधशाला ‘लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रेविटेशनल-वेव ऑब्जरवेटरी (एलआईजीओ)’ का निर्माण करेगा। विश्व…

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बधाई दी

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिकों और विज्ञान प्रेमियों को बधाई दी है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने विज्ञान के क्षेत्र में सर सी वी रमन के योगदान को भी याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा – ‘मैं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर वैज्ञानिकों और विज्ञान प्रेमियों…

मुकुन्दपुर व्हाइट टाइगर सफारी में दिखाई दी सफेद बाघिन

भोपाल, 27 फरवरी (जनसमा)। मध्यप्रदेश में मुकुन्दपुर-रीवा जू-सफारी विश्व का ऐसा पहला केन्द्र होगा, जो अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगा। टाइगर सफारी में अब बाघ-बाघिन उन्मुक्त होकर विचरण करते नजर आ रहे हैं। फोटो सौजन्य :  http://whitetigersafari.mp-online.in शनिवार को व्हाइट टाइगर सफारी में वन्य-प्राणियों को देखने पहुंचे…

हमने उद्योगों को इंडस्ट्री फ्रेंडली बनाने की पूरी कोशिश की: रावत

देहरादून, 27 फरवरी। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार सायं देहरादून के एक स्थानीय होटल में टीवी 100 द्वारा आयोजित औद्योगिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले औद्योगिक संस्थानों के पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट कार्य के लिए औद्योगिक संस्थानों को पुरस्कृत करने के लिए टीवी 100 को धन्यवाद…

सालों इंतजार के बाद रेल सुविधा से जुड़े भिण्ड-इटावा

भोपाल, 27 फरवरी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केन्द्र सरकार रेल के विकास के लिये मध्यप्रदेश को भरपूर सहायता दे रही है। उन्होंने कहा कि भिण्ड-लहार-कोच तक 80 किलोमीटर की लाइन बिछाने के लिये 1600 करोड़ रुपये दिये हैं। भिण्ड-इटावा और भिण्ड-लहार-कोंच रेल लाइन से क्षेत्र…

राजनाथ सिंह ने ‘ए सोल्जरस डायरी’ डाक्यूमेंट्री का लोकार्पण किया

नई दिल्ली, 27 फरवरी (जनसमा)। केन्द्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह ने बीएसएफ मुख्यालय में ‘ए सोल्जरस डायरी’ नामक डाक्यूमेंट्री का भी लोकार्पण किया। इस डाक्यूमेंट्री में सीमा के जवानों द्वारा की जा रही आत्महत्या पर चर्चा की गई है। इस मुद्दे पर काफी शोध के बाद सीमा पर जवानों द्वार…

शहीद वीरनारायण की कर्मभूमि ’सोनाखान’ बनी सोने की खदान

रायपुर, 27 फरवरी। महान क्रांतिकारी और सन् 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले छत्तीसगढ़ के अमर शहीद वीरनारायण सिंह की कर्मभूमि ’सोनाखान’ अब वास्तव में अपने नाम के अनुरूप पूरे भारत के लिए सोने की खदान साबित होने जा रही है।  देश में सोने…

केंद्रीय बजट में उ.प्र. के प्रस्ताव शामिल किए जाएं : अखिलेश

लखनऊ, 27 फरवरी (जनसमा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारत सरकार से उत्तर प्रदेश के विकास और जनता की जरूरतों से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों को वर्ष 2016-17 के केन्द्रीय बजट में शामिल करते हुए इनके लिए आवश्यक धनराशि की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है…

बिहार सरकार किसानों को ब्याज रहित ऋण दे : राधा मोहन

पटना, 27 फरवरी(जनसमा। केंद्र सरकार ने किसानों के कल्याण और कृषि विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की है इन योजनाओं का बिहार सरकार को लाभ उठाना चाहिए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हो या प्रधानमंत्री सिंचाई योजना इन योजनाओं के क्रियांवयन से बिहार के किसान और कृषि का विकास होगा।…

सरकार की नाकामी दिखाने वाली खबर भी अच्छी: अखिलेश

लखनऊ, 27 फरवरी (जनसमा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब मीडिया सशक्त होगी। मीडिया में आने वाली खबरें बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। कोई खबर अगर सरकार की नाकामी दिखाती है तो भी वह अच्छी है, क्योंकि इससे सरकार को अपनी योजनाओं…

रमन सिंह सुकमा में करेंगे 49 विकास कार्यों की शुरुआत

रायपुर, 27 फरवरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 29 फरवरी को जिला मुख्यालय सुकमा में आयोजित अनेक कार्याक्रमों में शामिल होंगे। डॉ. सिंह निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से सवेरे 10.30 बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजे सुकमा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां लगभग 141 करोड़ 66 लाख रुपए से अधिक लागत…