Category Archives: समाचार

एक साल अंतरिक्ष स्टेशन पर रहने के बाद पृथ्वी पर लौटे अंतरिक्ष यात्री

वाशिंगटन, 2 मार्च (जनसमा)। नासा अभियान 46 के अंतरिक्ष यात्री कमांडर स्कॉट केली और उनके रूसी साथी मिखाइल कोरनीएन्को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 340 दिन के एक ऐतिहासिक मिशन के बाद मंगलवार को पृथ्वी पर लौट आए। फोटो सौजन्य: नासा उनका अतंरिक्ष यान कजाकिस्तान के समय के अनुसार आज सुबह…

भारत-पाक ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच : हिमाचल सरकार ने सुरक्षा उपलब्ध कराने में असमर्थता जताई

नई दिल्ली, 01 मार्च।  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा है कि  राज्य सरकार भारत-पाकिस्तान विश्व कप ट्वेंटी -ट्वेंटी मैच के लिए राज्य सरकार सुरक्षा  उपलब्ध नहीं करा सकती। 19 मार्च को धर्मशाला में यह मैच खेला जाना है। पाकिस्तान का  मैच कम से…

ग्रामीण विकास मंत्रालय को अकेले 87 हजार करोड़ रुपये मिले

नई दिल्ली, 01 मार्च। केंद्रीय ग्रामीण विकास, पेयजल, स्व्‍च्छता तथा पंचायती राज मंत्री बीरेन्द्र सिंह ने कहा  कि पहली बार तीन मंत्रालयों के लिए एक लाख करोड़ से अधिक रुपये निर्धारित किया गया है और ग्रामीण विकास मंत्रालय को अकेले 87 हजार करोड़ रुपये मिले हैं। बीरेन्द्र सिंह यहां संवाददाताओं…

उज्जैन सिंहस्थ के लिये रेलवे द्वारा विशेष इंतजाम

उज्जैन और आसपास के स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के अनेक कार्य  देश के विभिन्न भाग से विशेष रेल चलेंगी भोपाल, 1 मार्च।  रेलवे द्वारा आगामी 22 अप्रैल से 21 मई तक उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ में यात्रियों की सुविधा के लिये व्यापक इंतजाम किये गये हैं। उज्जैन के…

उज्जैन सिंहस्थ : एटीएम, फायर स्टेशन सब कुछ होगा मेले में

उज्जैन, 1 मार्च। सिंहस्थ मेला क्षेत्र में अग्नि.शमन व्यवस्था तथा आग पर नियंत्रण और रोकथाम के लिये 16 अस्थायी फायर स्टेशन, 20 फायर पाइंट, 8 फायर मोटर सायकल पाइंट बनाये जा रहे हैं। सिंहस्थ में 22 अप्रैल से 21 मई तक 1000 प्रशिक्षित फायर पुलिसकर्मी, होमगार्ड एवं नगर निगम के…

16th Lok Sabha dissolved

हंगामे के बीच कई बार रुकी लोकसभा की कार्यवाही

नई दिल्ली, 01 मार्च। मंगलवार को लोकसभा में हंगामे के कारण कई बार कार्यवाही स्थगित की गई। लोकसभा में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के सदस्यों ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर कार्रवाई की मांग को लेकर…

साठ फीसद ईपीएफ राशि के ब्याज पर ही लगेगा टैक्स

नई दिल्ली, 01 मार्च। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) निकालने पर कोई कर नहीं लगाया जायेगा। राजस्व सचिव हसमुख अढ़िया ने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के अंशदान पर मिलने वाले ब्याज पर ही इस साल 1 अप्रैल से कर लगेगा जबकि मूल राशि…

चिदंबरम के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई करने की मांग

नई दिल्ली, 1 मार्च। पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम पर इशरत जहां मामले में शीर्ष अदालत और गुजरात उच्च न्यायालय में झूठी गवाही देने और इन्हें गुमराह करने का आरोप लगाते हुए अदालत से स्वत: उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई करने की मांग की जनहित याचिका (पीआईएल) पर सर्वोच्च न्यायालय सुनवाई करेगा। गौरतलब…

मोदी बजट परीक्षा में पूर्ण रूप से सफल हुए हैं : राजनाथ

नई दिल्ली, 01 मार्च। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को आम बजट 2016-17 पर बधाई दी। अपने बयान सिंह ने कहा कि ‘मैं केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को 2016-17 के उत्तम आम बजट पेश करने पर बधाई देता हूं। यह बजट पूर्ण रूप…

मार्च 2019 तक 77 करोड़ बल्बों को एलईडी बल्बों में बदल दिया जाएगा

नई दिल्ली, 01 मार्च। बजट के दिन यानी सोमवार, 29 फरवरी 2016 को ऊर्जा दक्षता सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) ने घरेलू कुशल प्रकाश कार्यक्रम (डीईएलपी) के तहत नागरिकों के बीच सात करोड़ एलईडी बल्बों का वितरण किया है। यह रिकार्ड वितरण बजट के दिन किया गया। बिजली मंत्रालय के तहत काम करने…

एक साल में 5930 गांवों को बिजली से चमकाया गया

नई दिल्ली, 01 मार्च (जनसमा)। केंद्र सरकार की ‘दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना’ (डीडीयूजीजे) के तहत 22 से 28 फरवरी, 2016 तक 305 गांवों का बिजलीकरण किया गया। इनमें से ओडिशा के 53, झारखंड के 48, अरूणाचल प्रदेश के 44, बिहार के 42, छत्तीसगढ़ के 34, उत्तर प्रदेश के 34, राजस्थान…

बजट के लिए वित्त मंत्री को 10 में 10 अंक देना चाहूंगा : रघुवर

रांची, 29 फरवरी। झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री अरूण जेटली को बधाई देना चाहता हूँ। इस बार का बजट ग्रामीण भारत का बजट है, किसानों का बजट है, गरीबों का बजट है। ढांचागत सुधार के कारण हम विकास की चुनौतियों…

उ.प्र. सरकार ने कम समय में परियोजनाओं को पूरा किया: अखिलेश

लखनऊ, 29 फरवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी विचारधारा में यकीन रखने वाली वर्तमान राज्य सरकार पूरी तरह से लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखती है। इसीलिए राज्य सरकार मीडिया की खबरों एवं तथ्यपरक आलोचनाओं को प्रदेश की बेहतरी के लिए उपयोग में लाने का…

यह भारत के नव-निर्माण का बजट है : शिवराज

भोपाल, 29 फरवरी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज संसद में प्रस्तुत बजट देश के विकास का संतुलित बजट है। इसमें कृषि और किसानों के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह भारत के नव-निर्माण का बजट है। इसमें समाज के सभी वर्ग के कल्याण…

यूपीए सरकार की नीतियों की छायाप्रति है बजटः वीरभद्र

शिमला, 29 फरवरी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि केन्द्रीय बजट में आयकर स्लैब में वृद्धि न करने से कर्मचारियों के चेहरे फीके पड़ गए हैं। कर्मचारी आयकर में छूट के लिए बड़ी बेसब्री से इन्तजार…

यह गांव, गरीब और किसानों के कल्याण का बजट है : रमन

रायपुर, 29 फरवरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने केन्द्र सरकार के आगामी वित्तीय वर्ष 2016-17 के आम बजट का स्वागत करते हुए कहा है कि यह वास्तव में आम जनता का बजट है। उन्होंने कहा कि आम जनता की सभी प्रमुख प्राथमिकताओं को बजट में शामिल किया गया है। यह…

प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान सस्ते बनेंगे, रोजगार भी मिलेगा

नई दिल्ली, 29 फरवरी (जनसमा)। सोमवार को लोकसभा में बजट 2016-17  पेश करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों की आवासीय जरूरतों को पूरा करने के लिए ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ चलाई जा रही है जिसमें मकानों के निर्माण से रोजगार के प्रचुर अवसर भी उपलब्ध होते…

रविवार रात आयोजित 88वें ऑस्कर अवार्ड समारोह

लॉस एंजेलिस, 29 फरवरी | संयुक्त राज्य अमेरिका में यहां रविवार रात आयोजित 88वें ऑस्कर अवार्ड समारोह में ‘द रेवनंट’ ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (लियोनाडरे डिकैप्रियो) और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (एलेहांद्रो जी. इनारितु) का ऑस्कर जीता। भारतीय मूल के ब्रिटिश फिल्मकार आसिफ कपाड़िया ने वृत्तचित्र ‘एमी’ के लिए ऑस्कर जीता।  ‘स्पॉटलाइट’ ने सर्वश्रेष्ठ…

पेंशनर्स को लाभ : सेवानिवृत्ति के समय ‘राष्ट्रीय पेंशन स्कीम’ से 40 प्रतिशत राशि निकालना टैक्स-फ्री

नई दिल्ली, 29 फरवरी (जनसमा)। लोकसभा में बजट 2016-17 प्रस्तुत करते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि पेंशन स्कीमें वरिष्ठ नागरिकों को वित्तीय सुरक्षा की पेशकश करती हैं। ‘राष्ट्रीय पेंशन स्कीम’ के अंतर्गत सेवानिवृत्ति के समय निधि से 40 प्रतिशत राशि निकालने को कर-मुक्त (टैक्स-फ्री) किया जाएगा। उन्होंने कहा…

तंबाकू उत्पादों पर उत्पाद शुल्क 10 से 15 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव

नई दिल्ली, 29 फरवरी (जनसमा)। लोकसभा में सोमवार को वित्त वर्ष 2016-17 का बजट प्रस्ताव पेश करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने तंबाकू उत्पादों के सेवन को हतोत्साहित करने के लिए बीड़ी के अतिरिक्त अन्य तंबाकू उत्पादों पर उत्पाद शुल्क 10 से 15 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव किया। उन्होंने…