Category Archives: समाचार

चीन के शौक्सिंग और रेवाड़ी में होंगे ‘परस्पर सिस्टर सिटी सम्बन्ध’

चंडीगढ़, 23 जनवरी। चीन के शहर शौक्सिंग और रेवाड़ी जिला प्रशासन के परस्पर सिस्टर सिटी सम्बन्ध होंगे, जिसके परिणामस्वरूप भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय सम्बन्ध और अधिक सुदृढ़ होंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, जिन्होंने शनिवार को शंघाई में शौक्सिंग की नेशनल पीपल्स कांग्रेस के डिप्टी-डायरैक्टर रुआन जीआन योंग…

हरियाणा में अप्रवासी भारतीय करेंगे निवेश

चंडीगढ़, 23 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा शंघाई में उद्यमियों से की गई अपील से प्रोत्साहित 100 से अधिक सूक्ष्म लघु और मध्यम उपक्रमों (एमएसएमईज) ने हरियाणा में अपनी इकाइयां लगाने पर विचार करने की सहमति व्यक्त की। इसके परिणामस्वरूप, प्रदेश में एक बिलियन यूएस डॉलर का निवेश…

हरियाणा को मिलेगा ‘कृषि कर्मण अवार्ड’

चंडीगढ़, 23 जनवरी। हरियाणा को धान उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष 2014-15  के प्रतिष्ठित कृषि कर्मण अवॉर्ड के लिए चुना गया है। धान उत्पादन के क्षेत्र में हरियाणा के दो प्रगतिशील किसानों को भी एग्रीकल्चरल मिनिस्टर्स कृषि कर्मण अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। कृषि विभाग के एक प्रवक्ता…

छात्र-अध्यापक अनुपात ठीक करें: वासुदेव देवनानी

जालोर, 23 जनवरी। राजस्थान के शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने शनिवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने जिले की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए विद्यालयों में छात्रा-अध्यापक अनुपात का ठीक करने के निर्देश दिए। जिले में व्याख्याताओं की कमी को देखते हुए उन्होंने कहा कि…

लक्ष्यार्जन पूरा कर लोक राहत प्रदान करें विभाग: कटारिया

जयपुर, 23 जनवरी। राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया की अध्यक्षता में शनिवार को उदयपुर जिला परिषद सभागार में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जलदाय, निर्माण, बिजली, आवास, ग्रामीण विकास से संबंधित विषयों के साथ ही विभागों से संबंधित समस्याओं के निराकरण की दिशा में विस्तार से चर्चा की। कटारिया…

राजस्थान में विभिन्न चिकित्सालयों का लोकार्पण

जयपुर, 23 जनवरी। राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने शनिवार को सिरोही जिला मुख्यालय पर लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न चिकित्सालय भवनों तथा धर्मशाला का फीता काट एवं उद्घाटन पट्टिका का अनावरण कर लोकार्पण किया। चिकित्सा मंत्री ने सर्वप्रथम 65 लाख रुपये…

जल स्वावलम्बन अभियान में सभी सहयोग करें: राजे

जयपुर, 23 जनवरी। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान राज्य सरकार का फ्लैगशिप कार्यक्रम है। इसकी सफलता के लिए अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं तथा कॉर्पोरेट्स के साथ-साथ आमजन का सहयोग अति आवश्यक है। राजे शनिवार को मीडिया के साथ संवाद कार्यक्रम में बोल…

उत्तराखण्ड: रोशनाबाद में हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ

हरिद्वार, 23 जनवरी। उत्तराखण्ड के खेल विभाग हरिद्वार तथा हाॅकी उत्तराखण्ड के समन्वय से रोशनाबाद  में 23 जनवरी से 25 जनवरी तक चलने वाली तीन दिवसीय अण्डर 19 बालक वर्ग की राज्य स्तरीय आमंत्रण हाॅकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य स्तर पर…

हम वही काम करेंगे, जो सही है: नीतीश

पटना, 23 जनवरी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जयंती के अवसर पर कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का दस्तावेज जारी होना चाहिये और लोगों को इसके बारे में अपना स्वतंत्र मनन एवं चिंतन करना चाहिये। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की…

अमेरिका में बर्फीले तूफान से जनजीवन अस्तव्यस्त

वाशिंगटन, 23 जनवरी । अमेरिका में इन दिनों बर्फीले तूफान ने कहर मचा रखा है। लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं, लेकिन तूफान के चलते न तो घरों में बिजली की सप्लाई हो रही है और न ही अन्य सुविधाएं उन तक पहुंच पा रही हैं। बताया जाता है…

छत्तीसगढ़: सस्ती सब्जियों से सेहतमंद हो रहे हैं लोग

जगदलपुर, 23 जनवरी। ठंड का मौसम सेहत के लिए अच्छा होता है। इस मौसम में हरी सब्जियों की भी अच्छी आवक बाजार में रहती है। इसलिए लोगों को हरी भाजियों से अपनी सेहत को मजबूत करने का अवसर भी मिलता है। इन दिनों बाजार में लाल भाजी, पालक भाजी, मैथी…

पर्यटन केंद्र बनेंगे देश भर के 78 लाइट हाउस– गडकरी

मुंबई, 23 जनवरी ।  मुंबई के समुद्र किनारे पर स्थित कान्होजी आंग्रे लाइट हाउस पर यात्रा घाट (जेट्टी) के निर्माण कार्य का भूमि पूजन केंद्रीय भूतल परिवहन और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने किया। इस मौके पर केंद्रीय भारी उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम मंत्री अनंत गीते और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र…

प्रसिद्ध तबलाादक शंकर घोष नहीं रहे

कोलकाता, 23 जनवरी । हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के फर्रुखाबाद घराने प्रसिद्ध तबला वादक शंकर घोष का निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। शनिवार को उन्होंने दक्षिण कोलकाता स्थित एक गैरसरकारी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें केन्द्रीय संगीत नाटक अकादमी के अलावा अनेक पुरस्कारों से नवाजा गया था। वे अपने पीछे…

रेल संचालन के साथ गड़बड़ाया कोटा सिस्टम

भोपाल/ग्वालियर, 23 जनवरी । लंबी दूरी की यात्रा करने वाले मुसाफिरों के लिए अब एक नई मुसीबत सामने आने लगी है। कोहरे के कारण गड़बड़ाए ट्रेनों के संचालन के बाद अब रेलवे में बर्थ रिजर्वेशन को लेकर घमासान मचा हुआ है। फोटो: बी भट्ट जहां कोहरे के कारण अपने निर्धारित समय…

सबसे बड़े आकार का 60 किलो वजनी तिरंगा फहराया गया

रांची, 23 जनवरी । देश का सबसे ऊंचा और अब तक का सबसे बड़ा तिरंगा शनिवार को झारखंड की राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर पर फहराया गया। कहा जासकता है कि विभिन्न देशों के राष्ट्रीय ध्वजों में यह सबसे बड़े आकार का है। रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने बटन दबाकर तिरंगा फहराया। इस…

1984 में हुए सिख विरोधी दंगों की गुम हुई फाइलें मिली

नई दिल्ली, 22 जनवरी। दिल्ली सरकार के दफ्तर से 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की गुम हुई फाइलें मिल गई हैं। दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि एसआईटी की गुम हुई फाइलें मिल गई…

मोदी ने नवाबों के शहर में रिक्शे की सवारी की

लखनऊ, 22 जनवरी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नवाबों के शहर में रिक्शे की सवारी की। उन्हें 2100 गरीबों को ई-रिक्शा बांटने के लिए राजधानी के कॉल्विन ताल्लुकेदार कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचना था। काॅलेज परिसर में पहुंचने के बाद वह ई-रिक्शा में बैठकर कार्यक्रमस्थल तक पहुंचे।…

नक्सल अभियान के लिए ज्वांइट टास्क फोर्स का होगा गठन

रांची, 22 जनवरी ।  नक्सल समस्या से निपटने के लिए पांच राज्यों का ज्वांइट टास्क फोर्स बनाया जायेगा। इस फोर्स के लिए झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, बंगाल और उड़ीसा की पुलिस शीघ्र ही एमओयू करेगी। इसके लिए सरकार के पास प्रस्ताव भेजा जायेगा। इस संदर्भ बिहार-झारखंड के बीच पहले से ही व्यवस्था है।…

हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव

धनबाद, 22 जनवरी। रांची-हावड़ा के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस पर सोनारडीह के समीप अज्ञात अपराधियों द्वारा पिछले दो दिनों से पथराव किया जा रहा है। शुक्रवार को पथराव से कोच संख्या सी -12 का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दो यात्री जख्मी हो गये। यात्रियों के मुताबिक पथराव की…

छत्तीसगढ़: मतरिंगा वासियों के लिए वरदान बनी सड़क

रायपुर, 22 जनवरी। सड़क अपने साथ सुविधाएं और विकास ले कर आती हैं। मतरिंगा वासियों के लिए भी अब ये सच साबित हो रहा है। सरगुजा जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर उदयपुर जनपद पंचायत के सुदूर गांव मतरिंगा, सितकालो और केदमा के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए…