Category Archives: समाचार

साहस की मूर्ति थे लाल लाजपत राय : नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली, 28 जनवरी (जनसमा)।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब केसरी लाल लाजपत राय को उनकी जयंती के अवसर पर स्‍मरण किया है। प्रधानमंत्री ने साहस की मूर्ति लाल लाजपत राय को उनकी जयंती के अवसर पर याद किया और कहा कि वे बड़े दूरदर्शी थे, जिनकी देशभक्ति और विचारों ने…

दिसम्बर तक छत्तीसगढ़ के शहर होंगे खुले में शौच मुक्त

रायपुर, 28 जनवरी। राज्य शासन ने प्रदेश के 32 शहरों को दिसम्बर 2016 तक खुले में शौच मुक्त और 4 शहरों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के शत प्रतिशत क्रियान्वयन करने का लक्ष्य रखा है। नगरीय प्रशासन और विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने बताया कि केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय…

भगवा पलटनों की पर्दे के पीछे से आरक्षण समाप्त करने की चाल

लखनऊ, 28 जनवरी (जनसमा)। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दलितों पर पहले से ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भगवा पलटने पर्दे के पीछे से आरक्षण समाप्त करने की चाल चल रही हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

छत्तीसगढ़: 57.45 लाख मीटरिक टन धान की आवक

रायपुर, 28 जनवरी। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2015-16 के दौरान समर्थन मूल्य पर 27 जनवरी की शाम तक 57 लाख 45 हजार 481 मीटरिक टन धान की आवक दर्ज की जा चुकी है। प्रदेश में धान खरीदी अभियान 16 नवम्बर से शुरू किया गया है, जो इस महीने की 31 तारीख तक…

महिलाओं की मदद के लिए ‘सखी’ वन स्टॉप सेंटर

रायपुर, 28 जनवरी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जिला चिकित्सालय परिसर में से ‘सखी’ नाम से स्थापित देश के पहले वन स्टॉप सेंटर ने अनेक बिखरे परिवारों की खुशियां लौटा दी हैं। गत 16 जुलाई को स्थापित यह केन्द्र महिलाओं को न्याय दिलाने में तो काफी मददगार साबित हो रहा है, साथ…

आने वाले समय में चह्वाण की मुश्किलें बढ़ सकती हैं

मुम्बई, 28 जनवरी (जनसमा)। महाराष्ट्र सरकार ने एक प्रस्ताव पारित कर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के विरुद्ध जांच करने के लिए राज्यपाल से अनुमति मांगी है। इससे आने वाले समय में चह्वाण की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उल्लेखनीय है कि आदर्श हाउसिंग सोसाइटी के मामले में अशोक चव्हाण को कुछ साल…

चीन की अर्थव्यवस्था 9 प्रतिशत रही है

नई दिल्ली, 28 जनवरी (जनसमा)। भारत में चीन के राजदूत  ली यूचेंग ने कहा है कि 2015 में चीन की अर्थव्यवस्था 9 प्रतिशत रही है और यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की तरक्की है। यूचेंग आज चीनी दूतावास में चीनी नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में…

‘मेरा भी पक्ष सुना जाए‘: सलमान

नई दिल्ली, 28 जनवरी। बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान ने वर्ष 2002 के ‘हिट एण्ड रन’ मामले में प्रतिवाद याचिका (कैविएट) दायर की है। सलमान खान ने सर्वोच्च न्यायालय से आग्रह किया है कि बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार की याचिका पर कोई भी आदेश जारी…

लद्दाख का केन्द्रीय बौद्ध अध्ययन संस्थान विश्वविद्यालय घोषित

नई दिल्ली, 27 जनवरी (जनसमा)।  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के परामर्श पर केन्द्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लेह (लद्दाख) स्थित चोगलामसर के केन्द्रीय बौद्ध अध्ययन संस्थान (सीआईबीएस) को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम, 1956 के प्रकाश में मानित विश्वविद्यालय घोषित किया है। यह घोषणा नई श्रेणी के तहत 5 वर्ष की…

कंपनी बनाने के लिए केरल और आंध्र के साथ रेलवे का समझौता

नई दिल्लीए 27 जनवरी (जनसमा)। रेल इंन्फ्रास्ट्रक्चर  विकास के लिए संयुक्त उद्य कंपनी बनाने पर केरल और आंध्र प्रदेश सरकार के साथ रेलवे के दो अलग.अलग समझौते किए गए। इस अवसर पर रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु भी उपस्थित थे। उन्होंने राज्यों में रेल अवसंरचना विकास के लिए रेल मंत्रालय के…

कोचीन बंदरगाह में ड्रेजिंग में निकली रेत का उपयोग

नई दिल्ली, 27 जनवरी (जनसमा)।  कोचीन पोर्ट ट्रस्ट ने ‘किटको’ से आग्रह किया है कि वह ड्रेजिंग में निकली रेत के उपयोग का अध्ययन करे। कोचीन पोर्ट ट्रस्ट ड्रेजिंग के रख-रखाव में होने वाले खर्च में कमी लाने के उपायों पर विचार कर रहा है। जिसके संबंध में सुझाव दिया…

उग्रवादियों पर शिकंजा कसने लिए 17 बटालियनें बनेगी

नई दिल्ली, 27 जनवरी (जनसमा)। आतंकवादियों और उग्रवादियों पर शिकंजा कसने लिए पांच राज्य 17 रिजर्व बटालियनें बनाएंगे ताकि आम जनजीवन में शंति स्थापित रह सके और लोगों को समुचित सुरक्षा प्रदान की जासके। केन्द्रीय मंत्रिमण्डल की बैठक में जम्मू-कश्मीर और वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) से प्रभावित राज्यों को 17 भारतीय रिजर्व…

मंत्रिपरिषद को भारत और रूस के बीच हुए समझौते की जानकारी दी गई

नई दिल्ली, 27 जनवरी (जनसमा)। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद को आज भारत और रूस के बीच मई 2015 में हुए एक समझौते से अवगत कराया गया। यह समझौता भारत और रूस के शोधकर्ताओं को मूल और खोजी विज्ञान (बेसिक एंड एक्सप्लोरेटरी साइंसेज) के क्षेत्रों में अनुसंधान परियोजनाओं…

जंगलों की हिफाजत में जन-भागीदारी जरूरी

भोपाल, 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस पर मध्यप्रदेश के वनों का संरक्षण और संवर्धन का काम केवल किसी विभाग का नहीं बल्कि जन-सहयोग और भागीदारी से जंगलों की हिफाजत की जा सकती है। वर्ष 1980 में वन संरक्षण अधिनियम लागू किया जाना एक बड़ा फैसला था। इसका सकारात्मक प्रभाव यह हुआ कि वन…

मध्यप्रदेश: रीवा को मिली डिजीटल सिटी सौगात

भोपाल, 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस पर मध्यप्रदेश के रीवा को डिजीटल सिटी की सौगात मिली है। ऊर्जा, खनिज साधन एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने वाई-फाई, जियोनेट, हाट- स्पाट का विधिवत शुभारंभ किया। शुक्ल ने कहा कि रीवा को डिजीटल सिटी की सौगात मिलना हम सबके लिये हर्ष और गौरव का विषय…

आनंदीबेन सूरत में करेंगी 160 करोड़ क़ॆ विकास कार्यों का लोकार्पण

सूरत, 27 जनवरी। गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल कल, गुरुवार 28 जनवरी को सूरत में 160 करोड़ क़ॆ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगी साथ ही, स्वामी विवेकानन्द राष्ट्रीय पुस्तक मेले का शुभारम्भ भी करेंगी। आनंदीबेन पटेल सूरत महानगर में शहरी यातायात के तहत बीआरटीएस ब्रिज कॉरीडोर का लोकार्पण, सूरत…

हिमाचल सरकार ने व्यापारियों को अनेक सुविधाएं उपलब्ध करवाई: वीरभद्र

शिमला, 27 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने व्यापारियों के साथ अपनी वचनबद्धता के अनुरुप ‘डीम्ड आकलन प्रणाली’ को आरम्भ किया है। यह सुविधा उन व्यापारियों के लिये आरम्भ की गई है, जिनका व्यापार एक करोड़ रुपये तक है और उन्हें जटिल आकलन प्रक्रिया के…

वीरभद्र ने एस्ट्रो-टर्फ की संभावनाओं का पता लगाने के निर्देश दिए

बिलासपुर, 27 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज यहां राज्य खेल परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बिलासपुर में हाॅकी के लिए एस्ट्रो-टर्फ मैदान की स्थापना तथा रोहड़ू में इंदिरा स्टेडियम का विस्तार करने की संभावनाओं का पता लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कटासनी क्रिकेट…

छत्तीसगढ़: बस्तर पुलिस की बेवसाईट लॉन्च

रायपुर, 27 जनवरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बस्तर पुलिस की अधिकारिक वेबसाईट www.spbastar.com ​का शुभारंभ किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर के लालबाग में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान इस वेबसाईट का शुभारंभ किया गया। इस वेबसाईट में बस्तर पुलिस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होंगी। इसमें जिले के…

रमन सिंह ने किया ‘गढ़कलेवा’ का शुभारंभ

रायपुर, 27 जनवरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मंगलवार रात राजधानी रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में पारम्परिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन आस्वाद केन्द्र ‘गढ़कलेवा’ का शुभारंभ किया। इस केन्द्र में लोगों को ग्रामीण परिवेश में छत्तीसगढ़ की लगभग 36 प्रकार की व्यंजनों का एक…