Category Archives: समाचार

जन-अभियान बनेगा मध्यप्रदेश का ‘हरियाली महोत्सव’

भोपाल, 19 जनवरी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये हैं कि हरियाली महोत्सव को जन-अभियान के रूप में मनायें। इस बार अभियान में प्रदेश में लगभग 8 करोड़ पौधे लगाये जायेंगे। मुख्यमंत्री चौहान मंगलवार को वन विभाग की समीक्षा बैठक ले रहे थे। बैठक में वन मंत्री…

मध्यप्रदेश: सुपर थर्मल के लिए 9.938 हेक्टेयर भूमि आवंटित

भोपाल, 19 जनवरी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में एन.टी.पी.सी. लिमिटेड गाडरवारा सुपर थर्मल परियोजना के विभिन्न कार्य के लिए 9.938 हेक्टेयर शासकीय भूमि आवंटित करने का निर्णय लिया गया। राज्य शासन ने परियोजना-स्थल ग्राम हीरापुर तहसील तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर में…

एनआईए को और मजबूत तथा सशक्‍त बनाएगी सरकार

नई दिल्ली, 19 जनवरी(जनसमा)। केन्द्र सरकार आतंकवाद से संबंधित मामलों की जांच करने में अग्रिम पंक्ति की जांच एजेंसी एनआईए (राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी) को मजबूत और सशक्‍त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कही। एनआईए दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा…

रमन सिंह 20 जनवरी को हाट कोंदल में देंगे की सौगात

उत्तर बस्तर कांकेर, 19 जनवरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह 20 जनवरी को जिले के अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम हाटकोंदल में हल्बा समाज के सम्मेलन में कांकेर जिले के 86 करोड़ 06 लाख 06 हजार रूपये के विभिन्न 42 कार्यों की सौगात देंगें।  इनमें 10 करोड़ 52 लाख 11…

सामाजिक बदलाव में भागीदार बने बैंकिंग क्षेत्र- हरीश रावत

देहरादून, 19 जनवरी। बैंक सामाजिक बदलाव में राज्य सरकार के सहयोगी की भूमिका निभाएं। माइक्रो फाइनेंस का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए एसएचजी (स्वयं सहायता समूहों) व पीएसीएस (प्राईमरी एग्रीकल्चर कापरेटिव सोसायटियों) को सशक्त किए जाने की आवश्यकता है। मंगलवार को एक स्थानीय होटल में नाबार्ड द्वारा आयोजित…

शिपिंग मंत्रालय ने शुरू की ‘परियोजना हरित बंदरगाह’

नई दिल्ली, 19 जनवरी(जनसमा)। समुद्र में सभी प्रकार के कचरे को गिरने से रोकने और प्रदूषण से बचाने के उद्देश्य से शिपिंग मंत्रालय ने ‘परियोजना हरित बंदरगाह’ का शुभारंभ किया है, जिससे देश के प्रमुख बंदरगाह और ज्‍यादा स्‍वच्‍छ एवं हरियाली युक्‍त हो जायेंगे। इससे समुद्र और बंदरगाहों का पर्यावरण भी स्वच्छ बना…

सरकार अल्पसंख्यक कल्याण हेतु प्रतिबद्ध- हरीश रावत

देहरादून, 19 जनवरी। सोमवार देर रात्री बीजापुर अतिथि गृह में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अल्पसंख्यक कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदेश के अल्पसंख्यक समुदाय के अंतिम व्यक्ति तक…

मोहित शर्मा ने श्वेता से की सगाई

नई दिल्ली, 19 जनवरी। भारत के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा भले ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करते हुए अपनी दोस्त श्वेता के साथ दिल्ली में सगाई की। मोहित से पहले भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने सगाई रचाई थी।…

पाकिस्तान में यू-ट्यूब से प्रतिबंध हटा

इस्लामाबाद, 19 जनवरी। पाकिस्तान में वीडियो साझा करने वाली वेबसाइट यू-ट्यूब पर पिछले तीन साल से लगे प्रतिबंध को हटा दिया है। इसके साथ ही पाक ने वेबसाइट का एक स्थानीय संस्करण भी जारी करते हुए उस पर यह सुविधा दी है कि उस पर डाली गई कोई सामग्री अगर…

ब्रिटेन में मुस्लिम महिलाओं को अंग्रेजी सीखना आवश्यक

लंदन, 19 जनवरी। ब्रिटेन में रहने वाली मुस्लिम महिलाओं को अब अंग्रेजी सीखना आवश्यक है, वरना उन्हें देश छोड़ना पड़ सकता है, यह बात ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने सोमवार को देशवासियों को लिए जारी किए अपने संदेश में कही। ब्रिटिश प्रधानमंत्री का कहना है कि अगर मस्लिम महिलाएं अच्छी…

पाकिस्तान को एक और डोजियर देगा भारत

नई दिल्ली,19 जनवरी। जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को पाकिस्तान में हिरासत में लिए जाने को लेकर अभी भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। मीडिया की कई रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि मसूद अजहर अभी भी पाकिस्‍तान में आजाद घूम रहा है। इस बीच अजहर मसूद…

छत्तीसगढ़ में सालों से खुले में पड़ी है पुरातत्व महत्व की बौद्ध प्रतिमाएं

जगदलपुर, 19 जनवरी। छत्तीसगढ़ के  कोण्डागांव जिले के बड़े डोंगर के पास ग्राम भोंगापाल में बुद्ध की दुर्लभ प्रतिमा 20 से भी अधिक वर्षों से खुले में पड़ी है। इस बेशकीमती बौद्ध स्मारक को सुरक्षित करने में पुरातत्व विभाग की कोई रूचि नहीं है। ग्रामवासियों ने बताया कि इन पुरातात्विक…

स्टार्टअप इंडिया को बढ़ावा देगा एसोचैम

नई दिल्ली, 19 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरु किए गए स्टार्टअप इंडिया-2016 को बढ़ावा देने के लिए भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल (एसोचैम) राजधानी दिल्ली में आगामी 20 जनवरी को एक सम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है I सम्मेलन के मुख्य अतिथि संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर…

सीबीआई ने कर्मचारी भविष्य निधि आयुक्त और छह अन्य को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली, 18 जनवरी। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, चेन्नई के एक आयुक्त और दो प्रवर्तन अधिकारियों को 14 लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया है । इस मामले में कुल 7 लोग गिरफ्तार किये गये हैं। आयुक्त दुर्गा प्रसाद, ईपीएफओ के दो…

नरसिम्हा राव ने गिरवायी थी बाबरी मस्जिद- हाशिम अंसारी

फैजाबाद, 18 जनवरी । बाबरी मस्जिद मामले के मुख्य मुद्दई हाशिम अंसारी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दिवंगत नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने अयोध्या में विवादित स्थल पर मौजूद मस्जिद को तुड़वाया था। उन्हें पहले से इस मामले की जानकारी थी, फिर…

होसबोले ने भाजपा को दी सर्व समाज को साथ लेकर चलने की नसीहत

लखनऊ, 18 जनवरी । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सर कार्यवाह दत्तात्रेह होसबोले ने राजधानी लखनऊ के निरालानगर में चल रही बैठक के तीसरे दिन संघ के आनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। संघ नेता दत्तात्रेय होसबोले ने भाजपा को जहां सर्व समाज के लेकर चलने की…

मोदी सरकार अपना खजाना भरने में जुटी है — वृंदा करात

धनबाद, 18 जनवरी।  सीपीआइएम के पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने कहा कि मोदी सरकार अपना खजाना भरने में जुटी है। कच्चे तेल के मूल्य में गिरावट आने के बाद भी महंगाई कम नही हुई। मोदी सरकार ने 1 लाख 40 हजार करोड़ रूमये जनता से अर्जित किये, उसका हिसाब…

वायु सेना के विमानों की सुरक्षा के लिए खाद्य पदार्थ खुले में न फैंके

नई दिल्ली, 18 जनवरी (जनसमा)। भारतीय वायुसेना ने दिल्ली तथा आसपास के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 26 जनवरी तक अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखें तथा खाद्य सामग्री, कचरा, मृत पशु तथा कंकाल खुले में न डालें। वायुसेना के अनुसार सेना के विमानों द्वारा 60 से 500 मीटर…

महासागरों की निगरानी के लिए जेसन-3 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा गया

वाशिंगटन,18 जनवरी । अमेरिका की निजी विमानन कंपनी स्पेसएक्स ने रविवार सुबह 10:42 बजे कैलिफोर्निया के वंडेनबर्ग एयर बेस  से फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए महासागरों  की  निगरानी के लिए एक जेसन-3 उपग्रह को अंतरिक्ष में भेजा गया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने एक बयान में कहा है कि नासा की साझेदारी वाला अमेरिकी-यूरोपीय महासागर…

चुड़ैल है मेरी सौतेली मां: पूजा बेदी

मुंबई, 18 जनवरी। भारतीय फिल्म और टेलीविजऩ के चर्चित नाम कबीर बेदी ने 15 जनवरी को अपनी करीबी मित्र परवीन दुसांज से शादी कर ली है। इस मौके पर उन्हें इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने शुभकामनाएं दी हैं लेकिन इन सबके बीच उनकी बेटी पूजा बेदी की प्रतिक्रिया ने सबका ध्यान…