हिमाचल सरकार लोक कल्याण कार्यों के साथ-साथ ‘गोवंश संवर्द्धन बोर्ड‘ भी गठित करेगी
शिमला 15 जनवरी। हिमाचल सरकार राज्य में गौ धन के संरक्षण, कल्याण एवं विकास के लिये ‘हिमाचल प्रदेश गौवंश संवर्द्धन बोर्ड’ गठित करेगी। यह निर्णय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमण्डल की बैठक में गुरूवार को लिया गया। मुख्यमंत्री ने पिछले बजट भाषण में इसकी घोषणा की थी।…
















