जयपुर में बम धमाकों के शिकार पीड़ितों को श्रद्धांजलि।
जयपुर में 13 मई, 2016 को सीरियल बम विस्फोट की आठवीं बरसी के अवसर पर बम धमाकों के शिकार पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए नगरवासी। फोटोः रविशंकर व्यास
जयपुर में 13 मई, 2016 को सीरियल बम विस्फोट की आठवीं बरसी के अवसर पर बम धमाकों के शिकार पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए नगरवासी। फोटोः रविशंकर व्यास
पियेंगे, नहायेंगे, गर्मी को भगायेंगे! नई दिल्ली में 13 मई, 2016 को एक गर्म दिन पर एक मिट्टी के बरतन से पानी पीते और नहाते कबूतर।
आगरा में 13 मई, 2016 को एक गर्म दिन पर यमुना नदी के प्रदूषित पानी में ‘छपाक् छई’ खेलते हुए बच्चे। फोटोः पवन शर्मा
उज्जैन में 13 मई, 2016 को सिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान क्षिप्रा में स्नान और अनुष्ठान करने के लिए आए हुए एक साधु भभूत लगा निर्वस्त्र खड़े रह कर साधना करते हुए।
उज्जैन में 13 मई,2016 को सिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान नासिक से आए संन्यासी क्षिप्रा में स्नान और अनुष्ठान करने के लिए जाते हुए। यह परंपरा 18वीं सदी से शुरू हुई जब मराठा शासक रानोजी शिन्दे ने सिंहस्थ के दौरान नासिक से संन्यासियों को क्षिप्रा में स्नान के लिए आमंत्रित…
उज्जैन में 13 मई, 2016 को सिंहस्थ महाकुम्भ में आए श्रद्धालु कालियादह महल एवं बावनकुण्ड को देखने पहुँचे।
उज्जैन के निनोरा में 13 मई, 2016 को अंतर्राष्ट्रीय विचार महाकुंभ में सद्गुरू जग्गी वासुदेव से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।
जोधपुर में 12 मई, 2016 को जोधपुर नगर के 558वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित महिलाओं की पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाएं।
नई दिल्ली में 12 मई, 2016 दिल्ली के चिड़ियाघर में हवासील पक्षियों का झुण्ड गर्मी से बचने के लिए पानी में तैरते हुए।
अभिनेत्री लॉकेट चटर्जी 12 मई, 2016 को पश्चिम बंगाल के बीरभूम में तारापीठ मंदिर में। बीरभूम जिले में रामपुरहाट के पास एक छोटा सा मंदिर शहर है। पश्चिम बंगाल में यह मंदिर, तांत्रिक मंदिर के रूप में जाना जाता है। मंदिर के आसपास महा श्मशान मैदान हैं जहां साधक तांत्रिक अनुष्ठान…
जयपुर में 12 मई, 2016 को सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जीएस संधू ने 100 करोड़ रुपये के विवादास्पद भूमि सौदे के मामले में एसीबी अदालत में समर्पण किया। फोटोःरवि शंकर व्यास/आईएएनएस
त्रावणकोर के राजा का पद्मनाभपुरम में लकड़ी से बने कलात्मक महल का दो मंजिला भोजनकक्ष । इस दो मंजिले भोजन कक्ष में प्रत्येक मंजिल पर एक बार में एक हजार लोगों के बैठकर भोजन करने की व्यवस्था है। महाराजा प्रतिदिन दो हजार लोगों को भोजन कराते थे। मलयालम भाषा में…
मुंबई में 11 मई, 2016 को फिल्म मदारी के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अभिनेता इरफान खान अपनी पत्नी सुतापा सिकदर के साथ।
अमृतसर में 11 मई, 2016 को मोहिंदर सिंह गिल (79) के साथ उनकी पत्नी दलजिन्दर कौर (70), जिन्होने हरियाणा में नेशनल फर्टिलिटी सेंटर में आईवीएफ की मदद से पिछले महीने एक स्वस्थ लड़के को जन्म दिया।
जनता दल यू की विधान परिषद सदस्य मनोरमा देवी के घर से भारत निर्मित विदेशी शराब की छह बोतलें बरामद होने के बाद गया में 11 मई, 2016 को उनका घर सील कर दिया गया। बिहार के गया में 19 वर्षीय छात्र आदित्या सचदेवा की हत्या के मामले में आरोपी…
डाबोलिम, गोवा में 11 मई, 2016 को आखिरी उड़ान पूरा होने के बाद लड़ाकू विमान सी हैरियर को पानी की बौछारों से सलामी दी गई। भारतीय नौसेना ने यहां बुधवार को अपने नौसेना स्टेशन पर एक आधिकारिक समारोह में अपने प्रतिष्ठित लड़ाकू विमान ‘सी हैरियर एफआरएस’ को विदाई दी और नए…
इस तस्वीर में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की केपलर अंतरिक्ष दूरबीन द्वारा की गई ग्रहों की खोजों काे दर्शाया गया है। नासा ने मंगलवार को कहा कि केपलर मिशन लगभग अब तक 1ए300 नए ग्रहों के अस्तित्व का पता लगा चुका है। यह संख्या हमारे सौर मंडल के बाहर ज्ञात…
गुवाहाटी में 9 मई, 2016 को नॉर्थ ईस्ट इंडिया फैशन वीक के दूसरे संस्करण के प्रोमो शो के दौरान रैंप पर माॅडल्स।
जालंधर विश्वविद्यालय में 10 मई, 2016 को एक फैशन शो में भाग लेते छात्र-छात्राएं।
नई दिल्ली में 10 मई, 2016 को सिविल सेवा परीक्षा 2015 में टाॅपर रही बाईस वर्षीय टीना डाबी अपने माता-पिता और बहन के साथ।