शराब की बोतलें बरामद होने के बाद मनोरमा देवी का घर सील कर दिया गया।

जनता दल यू की विधान परिषद सदस्य मनोरमा देवी के घर से भारत निर्मित विदेशी शराब की छह बोतलें बरामद होने के बाद गया में 11 मई, 2016 को उनका घर सील कर दिया गया।

बिहार के गया में 19 वर्षीय छात्र आदित्या सचदेवा की हत्या के मामले में आरोपी रॉकी यादव की गिरफ्तारी के बाद उसकी मां और विधान पार्षद मनोरमा देवी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।