Category Archives: तस्वीरें

केदारनाथ की डोली

केदारनाथ की डोली ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग के ओंकारेश्वरमंदिर से 5  मई, 2016 को केदारनाथ मदिर के लिए प्रस्थान करती हुई।

शाहरुख खान अपने बेटे अब्राम खान के साथ आईपीएल मैच देखते हुए।

अभिनेता शाहरुख खान अपने बेटे अब्राम खान के साथ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 4 मई, 2016 को कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आईपीएल मैच देखते हुए।

सूर्य के प्रभामंडल की तस्वीरें खींचती हुई एक लड़की।

पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के निंग्बो में 4 मई, 2016 को अपने सेलफोन से सूर्य के प्रभामंडल की तस्वीरें खींचती हुई एक लड़की । फोटो सिन्हुआ/ हू Xuejun/आईएएनएस

आईपीएल मैच के दौरान प्रदर्शन करती चियरलीडर्स।

कोलकाता के  ईडन गार्डन्स में 4 मई, 2016 को कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आईपीएल मैच के दौरान प्रदर्शन करती चियरलीडर्स। फोटो : कुंतल चक्रवर्ती

स्वर्ण कमल पुरस्कार प्राप्त करते हुए फिल्म निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली।

नई दिल्ली में 63 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में मई 03, 2016 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का स्वर्ण कमल पुरस्कार प्राप्त करते हुए फिल्म निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली।

राष्ट्रपति से रजत कमल पुरस्कार प्राप्त करती हुई अभिनेत्री कंगना राणावत।

नई दिल्ली में 63 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में मई 03, 2016 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से तनु वेड्स मनु फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का रजत कमल पुरस्कार प्राप्त करती हुई अभिनेत्री सुश्री कंगना राणावत।

अभिनेता अमिताभ बच्चन और कंगना राणावत।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कार प्राप्त करने के बाद नई दिल्ली में विज्ञान भवन में 3 मई,2016 को 63 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान अभिनेता अमिताभ बच्चन और कंगना राणावत।

Aishwarya Roy

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन विज्ञान भवन में।

नई दिल्ली में 3 मई, 2016 को विज्ञान भवन में 63 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ।

पहली बार ब्रॉड गेज यात्री ट्रेन पहुंची त्रिपुरा के धर्मनगर स्टेशन पर

त्रिपुरा के धर्मनगर स्टेशन पर 2 मई, 2016 को पहली बार ब्रॉड गेज यात्री ट्रेन के पहुंचने पर लोगों ने उसका स्वागत किया और देखने के लिए स्टेशन पहुंचे।

प्रधानमंत्री द्वारा मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया।

उत्तर प्रदेश के बलिया में  01 मई, 2016 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’का शुभारंभ करते हुए मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया।