Category Archives: तस्वीरें

प्रधानमंत्री के साथ हैदराबाद हाउस में प्रिंस विलियम और रानी केट मिडलटन।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हैदराबाद हाउस, नई दिल्ली में 12 अप्रैल, 2016 को ड्यूक और कैम्ब्रिज प्रिंस विलियम और रानी केट मिडलटन को भोज दिया।

राष्ट्रपति ने विख्यात् शास्त्रीय गायिका डॉ गिरिजा देवी को पद्म विभूषण पुरस्कार प्रदान किया।

नई दिल्ली में 12 अप्रैल, 2016 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में  विख्यात् शास्त्रीय गायिका  डॉ गिरिजा देवी को पद्म विभूषण पुरस्कार प्रदान किया।

राष्ट्रपति ने उदित नारायण झा को पद्म भूषण पुरस्कार प्रदान किया।

नई दिल्ली में 12 अप्रैल, 2016 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में उदित नारायण झा को पद्म भूषण पुरस्कार प्रदान किया।

राष्ट्रपति ने प्रियंका चोपड़ा को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया।

नई दिल्ली में 12 अप्रैल, 2016 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में सुश्री प्रियंका चोपड़ा को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया।

राष्ट्रपति ने सानिया मिर्जा को पद्म भूषण पुरस्कार प्रदान किया

नई दिल्ली में 12 अप्रैल, 2016 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में सानिया मिर्जा को पद्म भूषण पुरस्कार प्रदान किया।

वास्कोडिगामा पहली बार कप्पाड़ में ही आया था।

वास्को ड गामा ने यहां कप्पकाडाउ में 1498 में कदम रखा था। वास्कोडिगामा का स्मृति स्तंभ केरल में कोझिकोड के पास कप्पाड़ में है। मैं 1998 में दूरदर्शन के लिए भारत की जनजातियों पर एक सीरियल ‘लेसर नोन ट्राइब्स आॅफ इंडिया’ की शूटिंग के लिए केरल गया था। उन दिनों…

असम के गांव में पहली बार मतदान करने के बाद एक युवती।

असम विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान कामरूप जिले के चकारदो गांव में 11 अप्रैल, 2016 को पहली बार मतदान करने के बाद एक युवती मतदान केंद्र पर  स्याही का निशान दिखाती हुई।

उफ ये गर्मी़….! लैला की अंगुलियां और मजनूं की पसलियां तो बेचनी ही पड़ेंगी।

उफ ये गर्मी़….! लैला की अंगुलियां और मजनूं की पसलियां तो बेचनी ही पड़ेंगी। इलाहाबाद में 11 अप्रैल, 2016 को चिलचिलाती धूप में एक सब्जी वाला सिर पर ककड़ी की एक टोकरी लेकर बाजार की ओर जाता हुआ।

गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पर हैरान-परेशान पर्यटक।

टैक्सी ऑपरेटरों की हड़ताल  के कारण 11 अप्रैल,  2016 को गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पर हैरान-परेशान पर्यटक और स्थानीय यात्री।

प्रिंस विलियम अपनी पत्नी के साथ मुंबई में प्राचीन बाणगंगा तालाब गए

मुंबई में 10 अप्रैल, 2016 को ब्रिटेन के प्रिंस विलियम अपनी पत्नी कैम्ब्रिज की रानी केट के साथ बाणगंगा तालाब गए और वहां अर्चना की। बाणगंगा एक प्राचीन  तालाब है जो मुंबई के मालाबार हिल इलाके में वालकेश्वर मंदिर परिसर का हिस्सा है। ऐसा माना जाता है कि यह तालाब…

लातूर के लिए 50,000 लीटर पीने का पानी ट्रेन से भेजा गया।

मिराज से 11 अप्रैल, 2016 को महाराष्ट्र में लातूर के लिए दस वैगनों में 50,000 लीटर पीने का पानी लेकर एक ट्रेन प्रभावित इलाके को भेजी गई।

दरगाह पर ‘‘चादर’’ चढ़ाने के लिए आया पाकिस्तानी जायरीनों का जत्था ।

अजमेर शरीफ में 10 अप्रैल,  2016 को ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर ‘‘चादर’’ चढ़ाने के लिए आया पाकिस्तानी जायरीनों का जत्था ।

ठाणे में जनाजा नमाज में भाग लेते सैयदना के अनुयायी।

सैयदना खुजैमा कुतबुद्दीन के 31 मार्च 2016 को कैलिफोर्निया, अमेरिका में निधन के बाद 10 अप्रैल, 2016 को ठाणे में जनाजा नमाज में भाग लेते अनुयायी।

लखनऊ में संघ के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन

लखनऊ में 10 अप्रैल, 2016 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन या मार्च पास्ट में भाग लिया। यह आयोजन मातृभूमि के संरक्षण, संगठन, शक्ति, अनुशासन और एकता का प्रतीक है।

आईपीएल मैच के दौरान ऊषा उत्थुप, रितुपर्णा सेनगुप्ता और जूही चावला

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 10 अप्रैल,  2016 को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच आईपीएल मैच के दौरान गायिका ऊषा उत्थुप, अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की सह मालिक जूही चावला।

श्रीनगर का प्रसिद्ध निशात बाग

श्रीनगर में  डल झील के पूर्वी किनारे पर बना प्रसिद्ध निशात बाग और सामने डल झील का मनोरम दृश्य। यह फोटो 10 अप्रैल,  2016 को ली गई। यह बाग 1633 में नूरजहाँ के बड़े भाई आसिफ खान बनाया था। यह 19 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है।

विलियम और केट मिडलटन सचिन तेंदुलकर और दिलीप वेंगसरकर के साथ।

मुंबई में 10 अप्रैल, 2016 को कैम्ब्रिज के ड्यूक  राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी  और रानी केट मिडलटन क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और दिलीप वेंगसरकर के साथ।

एनएलएफटी के नौ विद्रोहियों ने हथियारों के साथ समर्पण किया।

त्रिपुरा प्रतिबंधित नेशनल लिबरेशन फ्रंट (एनएलएफटी) के नौ विद्रोहियों ने 10 अप्रैल, 2016 को उत्तरी त्रिपुरा के कंचनपुर में त्रिपुरा पुलिस के सामने अपने हथियारों   के साथ समर्पण कर दिया।