सिंहस्थ कुंभ मेला में स्नान करते सन्यासी।
उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ मेला के दौरान 22 अप्रैल, 2016 को संन्यासियों की सबसे बड़ी मण्डली ने स्नान किया। फोटोः आईएएनएस
उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ मेला के दौरान 22 अप्रैल, 2016 को संन्यासियों की सबसे बड़ी मण्डली ने स्नान किया। फोटोः आईएएनएस
उज्जैन में सिंहस्थ के पावन अवसर पर 22 अप्रैल, 2016 को आयोजित शाही स्नान के पहले दिन लाखों साधु-सन्यासियों और श्रद्धालुओं ने क्षिप्रा नदी में स्नान कर पुण्य अर्जित किया।
उज्जैन में 21 अप्रैल, 2016 को सिंहस्थ के प्रथम शाही स्नान की पूर्व संध्या पर मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा प्रारंभ किये गये लाइट एंड साउंड शो में शिव-तांडव नृत्य का मनमोहक दृश्य।
शिमला में 21 अप्रैल, 2016 को पेटा के कार्यकर्ताओं ने हरियाली, जमीन और आसमान के रंगों वाली वेशभूषा पहन कर लोगों से शाकाहारी बनने का आग्रह किया। पेटा के कार्यकर्ता अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए थे जिस पर लिखा था ‘धरती को बचाएं, शाकाहार अपनाएं’।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के गांव अश्मुकाम में 21 अप्रैल, 2016 को हजरत जैनुद्दीन की दरगाह पर वार्षिक उर्स के दौरान श्रद्धालु मशाल जलाकर अपनी श्रद्धा प्रगट करते हुए। यह गांव श्रीनगर से 75 किलोमीटर दूर खूबसूरत वादियों में बसा हुआ है। इस गांव का संबंध जैनुद्दीन से है जो…
नागपुर में 21 अप्रैल, 2016 को तेज गर्मी के कारण सूखी हुई सोनेगांव झील का एक दृश्य। नागपुर के शहरी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित यह झील नागपुर हवाई अड्डे के करीब है। ऐसा माना जाता है कि यह एक ऐतिहासिक मानव निर्मित झील है जिसे तत्कालीन शासकों द्वारा बनाया…
देहरादून में 21 अप्रैल 2016 को पुलिस अधिकारी अपने घोड़े ‘शक्तिमान’ की समाधि पर शांति पाठ करते हुए। शक्तिमान की बुधवार को मौत होगई थी।
नई दिल्ली में बुराड़ी रोड़ पर निरंकारी काॅलोनी के पास स्थित वह स्थान जहां 105 साल पहले दिल्ली को भारत की राजधानी बनाने की घोषणा की गई। फोटो : © बी भट्ट/जनसमाचार यह काॅरोनेशन मेमोरियल या राज्याभिषेक स्मारक है जहाँ दिसंबर 1911 में ब्रिटिश वायसराय जार्ज पंचम और उनकी पत्नी मेरी…
मुंबई में 19 अप्रैल,2016 को अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने टीवी शो ‘सो यू थिंक, यू केन डांस’ के बारे में जानकारी देते हुए।
गुवाहाटी में 20 अप्रैल, 2016 को असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2016 चुने जाने पर प्रियदर्शिनी चटर्जी को अपने सरकारी आवास पर सम्मानित किया।
देश के अधिकांश हिस्से में जैसे जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है पर्यटक कश्मीर का रुख कर रहे हैं। वहां उत्सवों का दौर शुरू हो गया। श्रीनगर में 20 अप्रैल, 2016 को डल झील के किनारे राज्य पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित शिकारा महोत्सव के दौरान लोक कलाकार अपनी कला…
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में शुजातपुर स्टेशन के पास 19 अप्रैल, 2016 को चौरी चौरा एक्सप्रेस के इंजन में अचानक आग लग गई उस समय यह रेल गोरखपुर से कानपुर जारही थी।
असम के बोको कस्बे में 19 अप्रैल, 2016 को सुआरी उत्सव के मौके पर हाथी दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में इलाके के लोगों ने भाग लिया।ऊपरी असम में सुआरी उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। यह एक प्राचीन खेल है जिसमें स्त्री, पुरुष, बच्चे सभी भाग…
FBB फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड विजेता प्रियदर्शिनी चटर्जी ने अपने परिवार के साथ 18 अप्रैल, 2016 को गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर में दर्शन किये।
रियो ओलम्पिक के लिए 52 साल में भारत को पहला प्रतिनिधित्व दिलाने वाली महिला जिमनास्ट दीपा करमाकर त्रिपुरा के अगरतला में बच्चों का जिमनास्ट देखती हुई।
घाटियों के बीच बादलों का डेरा। यह फोटो चीन की समाचार एजेंसी सिन्हुआ के लिए वू योंगबिंग ने 18 अप्रैल, 2016 को मध्य चीन के हनान प्रांत के झंगजियाजी की बुलिगुयान घाटी में ली।(आईएएनएस)|
नई दिल्ली में 17 अप्रैल, 2016 को केंद्रीय मंत्री और गायक बाबुल सुप्रियो, फैशन डिजाइनर अग्निमित्रा पॉल (लाल रंग की पोशाक में) के शो ‘इण्डिया रन वे वीक’ के दौरान माॅडल्स के साथ रैंप पर। फोटो: अमलान पालीवाल
बेंगलुरु में 17 अप्रैल, 2016 को छठे इंटरनेशनल केट शो के दौरान अपने पालतू जानवरों के साथ पशु प्रेमी।
गुजरात के सूरत में पाटीदारों ने 17 अप्रैल, 2016 को ‘जेल भरो आंदोलन’ शुरू किया जिसमें बड़ी संख्या में पाटीदारों ने अपनी मांगों के समर्थन में भाग लिया।
भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा 16 अप्रैल, 2016 को राजकोट में अपनी शादी के परंपरागत रीतिरिवाजों के अनुसार अनुष्ठान करते हुए।