Category Archives: तस्वीरें

हैदराबाद के उस्मान सागर जलाशय में फ्लेमिंगो पक्षियों के समूह।

फ्लेमिंगो, राजहंस प्रजाति के प्रवासी पक्षियों के समूह इन दिनों देश में अनेक स्थानों पर डेरा डाले हुए हैं। हैदराबाद के उस्मान सागर जलाशय में 2 अप्रैल, 2016 को विचरण करते फ्लेमिंगो पक्षियों का समूह।

जम्मू – कश्मीर में पुलवामा जिले के ख्रीयू गांव में कर्फ्यू ।

शरारती तत्वों के एक समूह द्वारा 2 अप्रैल 2016 को एक पुलिस वाहन पर हमला किये जाने के बाद जम्मू – कश्मीर में पुलवामा जिले के ख्रीयू गांव में सुरक्षा बल तैनात कर कर्फ्यू लगाया गया।

पाकिस्तानी रेंजरों को बीएसएफ के डीजी ने दिया फलों का उपहार !

सीमा सुरक्षा बल के नवनियुक्त महानिदेशक कृष्ण कुमार शर्मा ने 2 अप्रैल, 2016 को अटारी सीमा पर पाकिस्तानी रेंजरों के अपने समकक्षों को फलों की टोकरी का उपहार दिया।

डिजाइनर अनिता डोंगरे के शो के लिए रैंप पर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा।

मुंबई में 1 अप्रैल, 2016 को लक्मे फैशन वीक समर रिसॉर्ट-2016 के दौरान डिजाइनर अनिता डोंगरे के शो के लिए रैंप पर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा।

अभिनेत्री रवीना टंडन ‘‘गृहलक्ष्मी’’ पत्रिका के कार्यक्रम में।

नई दिल्ली में 1 अप्रैल, 2016 को अभिनेत्री रवीना टंडन ‘‘गृहलक्ष्मी’’ पत्रिका के 25 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपनी बात कहती हुई।

इंडिया ओपन बैडमिंटन मैच के दौरान भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल।

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)| देश की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल शुक्रवार को सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में जारी योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। वहीं एक अन्य भारतीय महिला खिलाड़ी पी.वी सिंधू हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रुडेऊ के साथ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अप्रैल 01, 2016 को परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन 2016 के मौके पर वाशिंगटन डीसी में कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रुडेऊ के साथ वार्ता करते हुए।

ज़ोजिला दर्रा के पास सड़क से बर्फ हटाते हुए जवान।

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के जवान 1 अप्रैल, 2016 को श्रीनगर और लेह के बीच भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग -1 डी पर  ज़ोजिला दर्रा के पास सड़क से बर्फ हटाते हुए। यह एक 9 किमी लंबा खतरनाक रास्ता माना जाता है । समुद्र की सतह से 3528 मीटर ऊंचा यह रास्ता लद्दाख और कश्मीर…

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति (यूएसए)  बराक ओबामा ने  वाशिंगटन डीसी में 31 मार्च, 2016 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्मान में व्हाइट हाउस में रात्रि भोज का आयोजन किया। भोज के दौरान दोनों नेता बातचीत करते हुए।

जयपुर के आसमान में रंगबिरंगी रोशनियों का शानदार नजारा।

राजस्थान  दिवस के अवसर पर 30 मार्च, 2016 को जयपुर में आतिशबाजी की गई । जयपुर के आसमान में रंगबिरंगी रोशनियों का शानदार नजारा। फोटो: रविशंकर व्यास

बीकानेर में भरी दोपहरी क्रिकेट खेलती महिलाएं।

अब क्रिकेट का जुनून हर जगह देखा जासकता है। बीकानेर में 31 मार्च 2016 को घरेलू महिलाओं ने दोपहर की धूप में भी क्रिकेट खेलने का मज़ा लिया।

बेंगलुरू से स्काॅटलैंण्ड की 80 दिन में कार से यात्रा करेंगे।

रेडियोवाला नेटवर्क प्रा. लिमिटेड के सीईओ और सह संस्थापक अनिल श्रीवत्स 30 मार्च, 2016 को बेंगलुरू में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान अपने परिवार के साथ। अनिल श्रीवत्स अपने परिवार और तीन अन्य स्वयंसेवकों के साथ बेंगलुरू से स्कॉटलैंड के लिए ड्राइव करेंगे और लोगों को अंग दान के लिए…

जम्मू- कश्मीर के बांदीपुरा जिले में गुरेज घाटी का एक दृश्य।

 जम्मू- कश्मीर के बांदीपुरा जिले में 30 मार्च,2016 को गुरेज घाटी का एक दृश्य। गुरेज या गुरेज़ घाटी को स्थानीय शीना भाषा में गोराई के नाम से भी पुकारा जाता है। उच्च हिमालय क्षेत्र में स्थित यह घाटी बांदीपुरा से लगभग 86 किलोमीटर और श्रीनगर से 123 किलोमीटर  दूर कश्मीर और…

गुलाबी चोंच और भूरे रंग के सिर वाली बारबेट बर्ड।

गुलाबी चोंच और भूरे रंग के सिर वाली बारबेट बर्ड असम में नागांव के पास बूरा चापोरी वन्यजीव अभयारण्य में 30 मार्च, 2016 को एक पेड़ पर फल खाती हुई। फोटोः आईएएनएस

साइना नेहवाल को हुवाई ने सम्मानित किया।

अग्रणी कम्पनी हुवाई ने नई दिल्ली में 30 मार्च,2016 को भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को भारतीय ब्रांड एंबेसडर के रूप में सम्मानित किया।

डेफएक्स्पो 2016 के दौरान मिसाइलों का प्रदर्शन।

दक्षिण गोवा में नक्वेरी पठार पर 30 मार्च, 2016 को डेफएक्स्पो 2016 के दौरान मिसाइलों का प्रदर्शन किया गया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के महानिदेशक डॉ. एस. क्रिस्टोफर ने डीआरडीओ संवाददाता सम्मेलन के दौरान मीडिया को संबोधित किया। डेफएक्‍स्‍पो-2016 में डीआरडीओ की भागीदारी…