Category Archives: Slider

Jallikattu

जल्लीकट्टू : बैल पर नियंत्रण की कला का प्रदर्शन

जल्लीकट्टू एक लोकप्रिय और प्राचीन खेल परंपरा है जिसमें बैल पर नियंत्रण की कला का प्रदर्शन करना होता है। तमिलनाडु के मदुरै जिले के पलमैदू में 9 फ़रवरी, 2017 को आयोजित इस खेल में एक बैल को नियंत्रित करने का प्रयास करता एक युवक।  (फोटो: आईएएनएस) Jallikattu a popular and…

Lord Bahubali

भगवान बाहुबली का महामस्तकाभिषेक फरवरी 2018 में

कर्नाटक के श्रवणबेलगोला में भगवान बाहुबली की अखंड प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक फरवरी 2018 में आयोजित किया जाएगा। महामस्तकाभिषेक या प्रतिमा के अभिषेक का समारोह 12 साल में एक बार आयोजित किया जाता है। (फोटो: आईएएनएस)

Classical Dance

बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा और नृत्य

शास्त्रीय नृत्य के कलाकारों ने पटना में 1 फरवरी, 2017 को बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित सरस्वती पूजा की और  नृत्य  प्रस्तुत किया। इस तरह के आयोजन देश भर के कला संस्थानों में आयोजित किये गए। दिल्ली कथक केन्द्र में भी नृत्यकारों ने उत्साह से सरस्वती पूजा की।

Sarswati Puja

बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा

देश में अनेक स्थानों पर बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। कोलकाता में इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने 1 फरवरी, 2017 को सरस्वती पूजा में भाग लिया। (फोटो: कुंतल चक्रवर्ती / आईएएनएस)

Blast

वह साइट जहाँ माओवादियों के विस्फोट में सशस्त्र पुलिस के पांच जवान मारे गए

कोरापुट जिले में सनकी-सलूर राजमार्ग पर वह साइट जहाँ 1 फरवरी, 2017 को संदिग्ध माओवादियों ने कथित तौर पर एक विस्फोट  किया जिसमें ओडिशा राज्य सशस्त्र पुलिस (ओएसएपी) के कम से कम पांच जवान मारे गए।(फोटो: आईएएनएस)

एक बुजुर्ग महिला बहुजन समाज पार्टी के झंडे को प्रेस करती हुई।

एक बुजुर्ग महिला 29 जनवरी, 2017 को मथुरा में विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी के झंडे को प्रेस करती हुई। An elderly woman irons flags of Bahujan Samaj Party ahead of Uttar Pradesh Assembly polls in Mathura on Jan 29, 2017. (Photo: IANS)

गांधीजी के खून से सने कपड़े

यह चित्र उस महान् आत्मा की अंतिम स्मृति है। इस चित्र में गांधीजी के खून से सने कपड़े सुरक्षित रखे गए हैं। गांधीजी के महाप्रयाण के गवाह खून से सने यह कपड़े बताते हैं कि उस महान् आत्मा ने अंतिम समय में ‘हे राम’ ही कहा था, किसी को दोष…

राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय में सुनिये गांधीजी की आवाज

अगर आप गांधीजी की आवाज को सुनना चाहते हैं और उनके संदेश को समझना चाहते हैं तो आपको राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय आना ही होगा। यह किशोर यहां रखे तीन टेलीफोन में से एक पर गांधीजी की आवाज और उनके संदेश को सुन रहा है। (फोटो: जनसमाचार)

चरखा गैलरी में रखे हैं कई प्रकार के चरखे

भारतीय स्वाधीनता संग्राम में गांधीजी के प्रयासों से चरखे ने एक अनूठी भूमिका निभाई थी। इस गैलरी में चरखों के विकास को दर्शाया गया है जिसमें भिन्न-भिन्न प्रकार के चरखे रखे हुए हैं।(फोटो: जनसमाचार)

Gandhiji's dead body

आज गांधीजी की 69वीं पुण्यतिथि है। गांधीजी की पार्थिव देह के पास बैठे शोकाकुल सहयोगी

आज गांधीजी की पुण्यतिथि है। आज ही के दिन 30 जनवरी, 1948 को शाम 5 बजकर 17 मिनट पर 30 जनवरी मार्ग स्थित बिड़ला हाउस में प्रार्थना के लिए जाते समय गांधीजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस चित्र में गांधीजी के साथ उनके निकट सहयोगी शोकमग्न…

भैंसों की दौड़ के पारंपरिक खेल ‘कम्बाला’ से प्रतिबंध हटाने की मांग

भैंसों की दौड़ के एक पारंपरिक खेल ‘कम्बाला’ पर से प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर 28 जनवरी, 2017 को बैंगलूरु में खेल प्रेमियों ने प्रेस के लिए शो किया और प्रतिबंध हटाने की मांग की। पानी और कीचड़ से भरे एक ट्रैक पर भैंसों की दौड़ का यह खेल…

हवलदार हंगपन दादा को मरणोपरांत अशोक चक्र

68वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने गुरुवार को हवलदार हंगपन दादा को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया, जिसे दादा की पत्नी नासेन लोवांग ने पति की याद में रोते हुए ग्रहण किया। दादा को जम्मू एवं कश्मीर में पिछले साल मई में आतंकवादियों से लड़ते…

पद्म श्री अलंकरण प्रदान किये जाने की घोषणा के बाद जिमनास्ट दीपा करमाकर

पद्म श्री  अलंकरण प्रदान किये जाने की घोषणा के बाद  अगरतला में 25 जनवरी, 2017 को अपनी खुशी जाहिर करती जिमनास्ट दीपा करमाकर  (आईएएनएस फोटो)

कोलकाता में बर्ड शो के शुभारंभ के दौरान मकाओ तोता

कोलकाता में बर्ड शो के शुभारंभ के दौरान मकाओ तोता । मकाओ मध्य अमेरिका और उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका,कैरेबियन के मूल निवासी हैं। अधिकांश प्रजातियां जंगलों में ही रहती हैं। विशेष रूप से वर्षा बनों में।फोटो: कुंतल चक्रवर्ती /आईएएनएस

Protest

बेंगलुरू में छेड़छाड़ की घटनाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

नागरिक मंच के सदस्यों ने बेंगलुरू में 7 जनवरी, 2016 को नए साल की पूर्व संध्या पर एमजी रोड पर बड़े पैमाने पर हुई छेड़छाड़ की घटनाओं के खिलाफ एक फ्रीज भीड़ विरोध प्रदर्शन किया । Members of Citizens for Bengaluru forum staged a freeze mob protest against incidents of…

Flag march

अमृतसर में अर्द्धसैनिक बलों का झंडा मार्च

विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण 5 जनवरी 2017 को अमृतसर में अर्द्धसैनिक बलों ने शहर में शांति और सुरक्षा बनाये रख्रने के लिए झंडा मार्च किया। Paramilitary forces conduct flag march in Amritsar after the Model Code of Conduct came…

Snow

श्रीनगर में बर्फ से ढंकी मकानों की छतें

Snow covered roofs of the houses in Srinagar on Jan 5, 2017. (Photo: IANS जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में जनवरी 05, 2017 को बर्फ से ढंकी मकानों की छतें। इन दिनों वहां रुकरुक कर बर्फबारी होरही है और अनेक इलाकों में आवागमन बाधित होरहा है।