Gandhiji's dead body

आज गांधीजी की 69वीं पुण्यतिथि है। गांधीजी की पार्थिव देह के पास बैठे शोकाकुल सहयोगी

आज गांधीजी की पुण्यतिथि है। आज ही के दिन 30 जनवरी, 1948 को शाम 5 बजकर 17 मिनट पर 30 जनवरी मार्ग स्थित बिड़ला हाउस में प्रार्थना के लिए जाते समय गांधीजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस चित्र में गांधीजी के साथ उनके निकट सहयोगी शोकमग्न बैठे हैं। इस चित्र में जो सज्जन हैं, वे हैं स्वर्गीय बृजकृष्ण चांदीवाला। इन्होंने गांधीजी की दिल्ली डायरी लिखी थी जो तीन खंडों में हैं। स्वर्गीय चांदीवाला 1916 में गांधीजी के पहलीबार दिल्ली आने के समय से लेकर उनके देहांत तक उनके साथ रहे थे। एक तरह से वे दिल्ली में गांधीजी के जीवन और घटनाओं के जीवंत साक्ष्य थे।सौजन्य: राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय

(फोटो: जनसमाचार)