Category Archives: Slider

जयपुर में एक प्रतिशत उत्पाद शुल्क लगाने के विरोध में जौहरियों का प्रदर्शन।

जयपुर में 26 मार्च, 2016 को 2016-17 के बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा प्रस्तावित एक प्रतिशत उत्पाद शुल्क लगाने के विरोध में जौहरियों ने प्रदर्शन किया।  फोटोः रवि शंकर व्यास

चीन में फूलों की घाटी से गुजरती हुई एक ट्रेन।

चीन की राजधानी बीजिंग में 25 मार्च, 2016 को  बीजिंग झांगजिआकू में फूलों की घाटी जुओगान से गुजरती हुई एक ट्रेन। फोटोः वांग जिआबो

सेना ने निकाले बर्फबारी में फंसे 64 यात्रियों को

जम्मू- कश्मीर में कुपवाड़ा के पास नस्ता चुन दर्रे में 26 मार्च, 2016 को भारी बर्फबारी के बीच फंसे हुए  64 यात्रियों को सेना कर्मियों ने एक बचाव अभियान के दौरान सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

श्रीनगर के टयूलिप गार्डन में खिलखिलाते फूल।

श्रीनगर के इन्दिरा गांधी मेमोरियल टयूलिप गार्डन में लहलहाते फूल। इन दिनों कश्मीर के कई इलाकों में फूलो की छटा देखते ही बनती है।  फोटो: बी भट्ट

आमेर के किले में शूटिंग के दौरान हाॅलिवुड अभिनेता जैकी चान

जयपुर में 25 मार्च,  2016 को अन्तरराष्टीय ख्याति के हाॅलिवुड अभिनेता जैकी चान अपनी आगामी फिल्म  ‘‘कुंग फू योग’’ की शूटिंग के दौरान आमेर के किले में । जयपुर में इन दिनों फिल्म के एक्शन दृश्यों की शूटिंग चल रही है। यह फिल्म भारतीय और चीनी निर्माता मिलकर बना रहे हैं। इसमे बाॅलिवुड…

तटरक्षक बल के जहाजों की अंडमान और निकोबार क्षेत्र में तैनाती।

भारतीय तटरक्षक बल के जहाज आईसीजीएस राजकमल और छह इंटरसेप्टर नौकाओं (सी -407,  सी-412 , सी-414,  सी-416, सी-417 और सी-428) को अंडमान और निकोबार क्षेत्र में भेजा जारहा है जहां वे सुरक्षा के काम को अंजाम देंगी। इन जहाजों और नौकाओं के लिए चेन्नई में 25 मार्च, 2016 को  विदाई…

जयपुर में खुशियों में झूमते रंग बिरंगे चेहरे।

जयपुर में 24 मार्च, 2016 को होली का पर्व उमंग और उत्साह से मनाया गया। खुशियों में झूमते रंग बिरंगे चेहरे। फोटो: रविशंकर व्यास

ईसाई धर्मगुरू फादर क्लेटो परेरा एक ग्रामीण कन्या का पैर धोते हुए।

पंजिम में 24 मार्च,  2016 को ईसाई धर्मगुरू   फादर क्लेटो परेरा एक ग्रामीण कन्या का ‘पवित्र बृहस्पतिवार’ की सेवा के दौरान पैर धोते हुए। यह  परंपरा ईसाईयों में सालों से चली आरही है जब समृद्ध लोग गरीबों के पैर धोकर पुण्य अर्जित करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इग्लैंड में…

शक्तिमान को देखने गए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

देहरादून में 23 मार्च, 2016 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत पुलिस के घायल सफेद घोड़े शक्तिमान को देखने के लिए गए। कुछ दिनों पहले इसी घोड़े के पैरों पर लाठियां बरसाकर मसूरी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक गणेश जोशी ने एक पैर तोड़ दिया था।

कांचीपीठ के शंकराचार्य से आशीर्वाद लेते अमित शाह।

चेन्नई में 23 मार्च, 2016 को अपने 80 वें जन्म दिवस पर कांचीपीठ के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को आशीर्वाद देते हुए।