एक महीने की उम्र के तीन शेर शावक
एक महीने की उम्र के तीन शेर शावक पूर्वोत्तर चीन के लियाओनिंग प्रांत के शेनयांग में गुआइपो साइबेरियाई बाघ पार्क में विस्मय से देखते हुए। यह तस्वीर 4 मार्च, 2016 को खींची गई।
एक महीने की उम्र के तीन शेर शावक पूर्वोत्तर चीन के लियाओनिंग प्रांत के शेनयांग में गुआइपो साइबेरियाई बाघ पार्क में विस्मय से देखते हुए। यह तस्वीर 4 मार्च, 2016 को खींची गई।
प्रवासी पक्षी ‘फ्लेमिंगो’ के झुण्ड ने मुंबई के पास सेवड़ी झील को इन दिनों अपना बसेरा बनाया है। सैंकड़ों पक्षी प्रेमी इन्हे देखने के लिए सेवड़ी आरहे हैं। इस पक्षी को प्यार से ‘पिंक ब्यूटी’ भी कहते हैं।फोटो: आईएएनएस राजहंस परिवार की सबसे व्यापक प्रजातियों में हैं फ्लेमिंगोज। प्राणी विज्ञान में…
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 4 मार्च, 2016 को एयर फोर्स स्टेशन, जामनगर, गुजरात में। साथ में हैं एयर चीफ ऑफ स्टाफ, एयर चीफ मार्शल अरूप राहा और अन्य अधिकारी।
कवि, गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने नई दिल्ली में 3 मार्च, 2016 को ‘वो जमाना, करे दीवाना’ के बारे में एक संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी। फोटोःअमलान पालीवाल
जयपुर में 3 मार्च, 2016 को स्टैच्यू सर्किल से आसमान का एक शानदार नजारा। फोटोः रविशंकर व्यास/आईएएनएस
कलंगुटे, गोवा में 1 मार्च, 2016 को बब्रेश्वर मंदिर की छत पर “घदांची जात्रा” के अवसर कच्चे केले के गुच्छों से की गई सजावट का एक दृश्य ।
जयपुर में 2 मार्च, 2016 को रुद्र मृत्युंजय महायज्ञ की पूर्व संध्या पर ‘कलश शोभा यात्रा‘ में भाग लेते श्रद्धालु। फोटोः रविशंकर व्यास /आईएएनएस
एक बागवान श्रीनगर में 1 मार्च, 2016 को इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन में फूलों के रखरखाव में व्यस्त। इस मौसम में इस गार्डन की शोभा देखते ही बनती हैं।
1 मार्च 2016 को मुंबई मे शबाना आजमी और सोनम कपूर फिल्म ‘नीरजा’ की एक प्रेस कांफ्रेस में ।
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा 29 फ़रवरी 2016 को हैदराबाद में अपनी बहन अनम मिर्जा और डिजाइनर तान्या राव की ‘लेबल बाजार’ पार्क हयात में प्रदर्शनी के शुभारंभ के दौरान।
अभिनेत्री अमीषा पटेल 29 फ़रवरी, 2016 को इलाहाबाद में त्रिवेणी महोत्सव के दौरान अपने सहयोगी कलाकारों के साथ मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत करती हुई।
‘द ग्रेट खली’ के नाम से लोकप्रिय पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई पहलवान दलीप सिंह राणा 28 फरवरी, 2016 को देहरादून में एक कुश्ती मैच जीतने के बाद जश्न मनाते हुए।
असम के नगांव में 29 फ़रवरी , 2016 को एक पेड़ पर एक जलकाग या जलकौवा जिसे अंग्रेजी में कोरमोरेंट कहते हैं, विश्राम कर रहा है।
लॉस एंजिल्स, संयुक्त राज्य अमेरिका में फरवरी 28, 2016 को डॉल्बी थियेटर में 88 वें अकादमी पुरस्कार के दौरान सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन के लिए पुरस्कार जीतने के बाद मार्गरेट सिक्सेल (फिल्म -मैड मैक्स : फ्यूरी रोड) के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा।( सिन्हुआ / यांग लेई / आईएएनएस)
हैदराबाद से लगभग 20 किमी दूर स्थित एक कृत्रिम सूखी झील हिमायत सागर का 28 फरवरी, 2016 को एक दृश्य। फोटोः आईएएनएस
ताज साहित्य महोत्सव के दौरान आगरा में 28 फरवरी, 2016 को अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ शत्रुघ्न सिन्हा ने भाग लिया।फोटोः पवन शर्मा
हैदराबाद में 28 फरवरी, 2016 को एक फैशन शो के दौरान भारतीय पेशेवर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा।(फोटोः आईएएनएस)
कश्मीरी बादाम स्वाद की अपनी श्रेष्ठता के लिए जाना जाता है। कश्मीर में वसंत के मौसम में बादाम के पेड़ों पर शानदार फल आते हैं। यह एक बेहद पौष्टिक मेवा है। ऐसा समझा जाता है कि लगभग 19000 हेक्टेयर क्षेत्र में बादाम की खेती की जाती है और लगभग 10…
मुंबई में 27 फरवरी 2016 को ‘स्वच्छ भारत’ अभियान के समर्थन के लिए दीवार पर पेंटिग्स कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अनेक कलाकारों ने भाग लिया।