जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर में फाग महोत्सव
जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर में 20 मार्च, 2016 को फाग महोत्सव के दौरान भगवान कृष्ण और राधा के वेश में कलाकार फूलों और पंखुड़ियों के साथ होली का उत्सव मनाते हुए। फोटोः रवि शंकर व्यास
जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर में 20 मार्च, 2016 को फाग महोत्सव के दौरान भगवान कृष्ण और राधा के वेश में कलाकार फूलों और पंखुड़ियों के साथ होली का उत्सव मनाते हुए। फोटोः रवि शंकर व्यास
असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में 20 मार्च,2016 को दो गैंडे आपस में भिड़ते हुए। ऐसे दृश्य कभी कभार ही पर्यटकों को देखने को मिलते हैं।
जम्मू एवं कश्मीर के काजीगुंड के पास श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर 20 मार्च, 2016 को बटोट में भूस्खलन के कारण लगातार चौथे दिन भी आवागमन अवरुद्ध रहा और ट्रक फंसे रहे।
बेंगलुरु में 20 मार्च-2016 को एक योग शिविर में योग गुरु बाबा रामदेव योग का प्रशिक्षण देते हुए। इस शिविर में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने भाग लिया।
जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी के बाद 20 मार्च, 2016 को ज़ोजि ला दर्रा का एक शानदार दृश्य। जोजि ला दर्रा श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर 3528 मीटर (11,575 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है।
भारत-पाकिस्तान के बीच 19 मार्च, 2016 को हुए आईसीसी विश्व कप टी-20 क्रिकेट मैच के दौीरान क्रिकेट प्रेमियों और दर्शकों से खचाखच भरा कोलकाता का ईडन गार्डन।
कोलकाता के ईडन गार्डन में 19 मार्च, 2016 को भारत-पाकिस्तान के बीच हुए आईसीसी विश्व कप टी-20 क्रिकेट मैच में भारत की जीत पर खुशियां मनाते सचिन और अमिताभ बच्चन।
कोलकाता के ईडन गार्डन में 19 मार्च, 2016 को भारत-पाकिस्तान के बीच हुए आईसीसी विश्व कप टी-20 क्रिकेट मैच भारत ने 6 विकिट से जीत लिया। विराट कोहली मेन आॅफ द मैच चुने गए।
संगीतकार भप्पी लाहरी ने मार्च 19, 2016 को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
राजस्थान में पोखरण के रेगिस्तान में भारतीय वायु सेना ने शुक्रवार 18 मार्च, 2016 को ‘आयरन फिस्ट अभ्यास 2016’ के दौरान पहली बार आकाश मिसाइल सहित लड़ाकू विमानों और मारक शक्ति का प्रदर्शन किया।
राजस्थान में पोखरण के रेगिस्तान में भारतीय वायु सेना ने शुक्रवार 18 मार्च, 2016 को ‘आयरन फिस्ट अभ्यास 2016’ के दौरान पहली बार आकाश मिसाइल सहित लड़ाकू विमानों और मारक शक्ति का प्रदर्शन किया।
देहरादून में 18 मार्च, 2016 को पुलिस लाइन में ‘शक्तिमान’ नाम के सफेद घोड़े का इलाज चल रहा है। इस घोड़े की पिछली टांग को काटना पड़ा है। यह स्थिति तब आई जब देहरादून में एक प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायक गणेश जोशाी ने डंडे मार मार कर घोड़े की टांग तोड़…
हैदराबाद में 17 मार्च, 2016 को श्इण्डिया एविएशन .2016’ के दौरान बेगमपेट हवाई अड्डे पर एक एयरबस।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली में 17 मार्च,2016 को विश्व सूफी फोरम में विदेशी अतिथियों से मुलाकात करते हुए।
फिल्म अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ रेखा ने 15 मार्च, 2016 को संसद की कार्यवाही में हिस्सा लिया।साथ में सांसद राजीव शुक्ला ।
बरसात के दौरान श्रीनगर में डल झील का मनोरम नजारा।
अभिनेत्री आलिया भट्ट 15 मार्च, 2016 को उनकी आगामी फिल्म कपूर एण्ड संस’ के प्रमोशन के लिए नई दिल्ली में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अपना जन्मदिन मनाते हुए। फोटो-अमलान पालीवाल
नई दिल्ली में 12 मार्च 2016 को आईएमएफ द्वारा आयोजित ‘एशिया में भविष्य के लिए निवेश’ सम्मेलन में वित्तमंत्री अरुण जेटली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टीना लागार्ड।
मुंबई में 10 मार्च, 2016 को रेखा सप्रू, उनके पति वाई के सप्रू, अध्यक्ष, कैंसर पेशेंट्स एड एसोसिएशन और फैशन डिजाइनर शायना एनसी ने कैंसर रोगियों के कल्याण के लिए एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पीडीलाइट इंडस्ट्रीज के साथ एक संयुक्त पहल की घोषणा की।