Category Archives: Slider

भारतीय खिलाड़ियों ने का मार्च पास्ट

गुवाहाटी में 16 फ़रवरी 2016 को 12 वीं दक्षिण एशियाई खेल-2016 के समापन समारोह के दौरान भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया।

सियाचिन के शहीदों को देश का सलाम!

सियाचिन में देश की रक्षा करते हुए बर्फीले तूफान में शहीद हुए 9 सैनिकों के पार्थिव देह को 15 फ़रवरी,  2016 को नई दिल्ली में आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ, जनरल दलबीर सिंह  ने पालम हवाई अड्डे पर सैनिकों के लिए  बने एरिया में श्रद्धांजलि दी।

गंगा संस्कृति यात्रा का उद्घाटन

संस्कृति मंत्रालय के अपर सचिव, के के मित्तल ने 14 फ़रवरी 2016 को   गंगा के तट पर शहरों की संस्कृति को प्रदर्शित करने के  लिए  उत्तराखंड के गंगोत्री में गंगा संस्कृति यात्रा का  उद्घाटन किया।

हैंडबॉल में भारत की महिला टीम को स्वर्ण पदक

गुवाहाटी में  15 फ़रवरी 2016 को 12 वें दक्षिण एशियाई खेलों -2016  की हैंडबॉल स्पर्धा में भारत की महिला टीम ने  स्वर्ण पदक प्राप्त किया ।

पुरुषों की 50 मीटर एयर राइफल शूटिंग

गुवाहाटी में 14 फरवरी, 2016 को हुई 12वें दक्षिण एशियाई खेल प्रतियोगिता में पुरुषों की 50 मीटर एयर राइफल शूटिंग में चैन सिंह(भा) को स्वर्ण, गगन नारंग(भा) को रजत तथा समरकून(श्रीलंका) को कांस्य पदक मिला।

भारत – नेपाल के सैनिकों का संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में 14 फ़रवरी, 2016 को भारत और नेपाल की सेना का एक संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ‘सूर्य किरण’ ।  फोटोः आईएएनएस / डीपीआरओ

‘मेक इन इण्डिया’ में लोकप्रिय लावणी नृत्य

मुंबई में 14 फ़रवरी,  2016 को ‘मेक इन इण्डिया’ सप्ताह के दौरान आज एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसमें महाराष्ट्र के कलाकारों ने लोकप्रिय लावणी नृत्य पेश किया। ऐसा माना जाता है कि लावणी शब्द लावण्य अर्थात् सुंदरता का पर्यायवाची है। लावणी में स्त्री-पुरुष के प्रेम संबंधों को…

वेलेंटाइन डे मनाता एक युवा जोड़ा।

बैंगलूरू में 14 फ़रवरी, 2016 को वेलेंटाइन डे मनाता एक युवा जोड़ा। यह दुनिया के अनेक देशों में 14 फरवरी को मनाया जाता है।  इसे वेलेंटाइन दिवस या संत वेलेंटाइन का पर्व कहा जाता है। हमारे देश में इसका प्रचलन शहरी क्षेत्रों में हाल के सालों में ही हुआ है…

लखनऊ में नृत्य नाटिका ‘राधा कन्हैया का किस्सा’

लखनऊ में कथक कलाकारों द्वारा 14 फ़रवरी, 2016 को वाजिद अली शाह महोत्सव में अवध के आखिरी नवाब वाजिद अली शाह द्वारा लिखित नृत्य नाटिका ‘राधा कन्हैया का किस्सा’ प्रदर्शित की गई।

मुंबई में ‘मेक इन इंडिया’ मंच पर भीषण आग

मुंबई में 14 फ़रवरी,  2016  को मेक इन इंडिया सप्ताह के दौरान एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के  मंच पर  भीषण आग लग गई। उस समय वहां पर ‘लावणी’ नृत्य का कार्यक्रम चल रहा था।

जयपुर में रेल की छत पर खतरनाक सवारी

पटवारी की सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा देकर जयपुर से 13 फरवरी, 2016 को एक ट्रेन के ऊपर बैठकर अपने-अपने घरों को लौटते युवकों के समूह। फोटो: रविशंकर व्यास

आतंकवादियों का ठिकाना नष्ट

देश की सीमा रक्षा में तैनात सुरक्षा बलों ने 13 फरवरी, 2016 को जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बाजपथरी क्षेत्र के एक जंगल में घुसपैंठ करने वाले आतंकवादियो के एक ठिकाने को नष्ट कर दिया।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का शताब्दी समारोह

वाराणसी में 12 फरवरी, 2016 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के शताब्दी वर्ष समारोह के दौरान परिसर को रोशनी से सजाया गया। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना पंडित मदन मोहन मालवीय ने 1916 में की थी। इस संस्थान में हिन्दी के अनेक विद्वान लेखक और साहित्यकार पढ़ाते थे। बीएचयू आज…

कश्मीर में बर्फ की चादर में लिपटा बारामूला कस्बा।

कश्मीर में 12 फरवरी को हुई बर्फबारी ने बारामूला कस्बे को बर्फ की चादर ने ढंक दिया। बटोटे , सोनामार्ग, पहलगाम, बनिहाल, शोपियां में पीर की कली, गुलमर्ग और कुपवाड़ा में भी हिमपात हुआ। इस सब को देखते हुए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया। श्रीनगर शहर में रात भर हिमपात…

जंगली हाथी ने एक आदमी को मार डाला

भटककर जंगल से बाहर आए इस जंगली हाथी ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज ब्लॉक में 12 फरवरी, 2016 को नीरेन रॉय नाम के 50 साल के एक आदमी को मार डाला।

लांस नायक हनुमनथप्पा कोप्पाड़ की शव यात्रा

लांस नायक हनुमनथप्पा कोप्पाड़  के पार्थिव शरीर को 12 फरवरी, 2016 को कर्नाटक के हुबली के गांव बेटाडूर में अंत्येष्टि के लिए लेजाते हुए सेना के जवान और परिजन। सियाचीन के इस जांबाज शहीद को नम आंखों से हजारों लोगों ने अंतिम विदाई दी।