Rahul Gandhi_Loksabha election

राहुल गांधी अमेठी और केरल में वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे

राहुल गांधी Rahul Gandhi उत्तर प्रदेश में अमेठी सीट के साथ केरल में वायनाड  लोकसभा सीट  Wayanad Parliamentary Constituency से भी चुनाव लड़ेंगे।

नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए, एंटनी ने कहा कि दक्षिणी राज्यों के कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के अनुरोधों के बाद यह निर्णय लिया गया।

कांग्रेस की नियमित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछा गया कि अमेठी के साथ-साथ राहुल गांधी वायनाड  लोकसभा  सीट  Wayanad Parliamentary Constituency से चुनाव भी लड़ेंगे लेकिन इस खबर के साथ बीजेपी की तरफ से ये कहा जा रहा है कि अमेठी में राहुल गांधी की स्थिति खराब है इसी वजह से एक नया विकल्प कांग्रेस पार्टी ढूंढ़ रही है, क्या कहेंगे?

इसके जवाब में रविवार को प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ये जवाब क्यों नहीं दिया कि मोदी जी गुजरात छोड़कर क्यों भागे? वो बनारस क्यों गए? इसका मतलब गुजरात में स्थिति खराब थी।

सुरजेवाला ने कहा कि इस प्रकार की बचकाना बातों, अमेच्योर, जो एक अंग्रेजी का लफ्ज है, ऐसी बातों की बजाय गंभीर राजनैतिक विषयों पर चर्चा करें तो अच्छा है। भाजपा इतनी घबराई क्यों है और एक बात और समझ लें, पहले दिल्ली में चांदनी चौक ने हराया, उसके बाद अमेठी ने भगाया और जिन हमारे आदरणीय मंत्री महोदया (श्रीमती स्मृति ईरानी)  की आप चर्चा कर रहे हैं? जिनको अब टिकट दी गई है? अब हार की हैट्रिक का अमेठी ने माहौल बनाया है, ये समझ लीजिए।

सुरजेवाला ने यह भी कहा कि अमेठी और राहुल गांधी का रिश्ता राजनैतिक नहीं, उनका रिश्ता मन आत्मा और शरीर का है। अमेठी राहुल जी के मन और कण.कण के अंदर बसती है और अमेठी के अंदर राहुल जी हैं। ये रिश्ता परिवारिक है, ये रिश्ता राजनैतिक नहीं है और ये अटूट बंधन है। भाजपा के घिनौने षड्यंत्रों से नहीं टूट सकता।

वायनाड  लोकसभा सीट  Wayanad Parliamentary Constituency  से  राहुल गांधी Rahul Gandhi  की उम्मीदवारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, माकपा के पूर्व महासचिव प्रकाश करात ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का निर्णय दिखाता है कि उनकी प्राथमिकता अब केरल में वाम दलों से लड़ना है।

उन्होंने कहा, यह भाजपा से लड़ने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रतिबद्धता के खिलाफ जाता है, क्योंकि केरल में यह एलडीएफ है जो वहां भाजपा से लड़ने वाली प्रमुख ताकत है। लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) ने CPI के PP Suneer को सीट से उतारा है।