terrorist attack

मसूद अजहर, हाफिज मुहम्मद, लखवी और दाउद इब्राहिम आतंकवादी घेषित

भारत सरकार (Government of India) ने आतंकी हमलों (Terrorist attacks) और हिंसक गतिविधियों के लिए बदनाम चार पाकिस्तानी लोगों को आतंकवादी घेषित किया हैं।

इनके नाम हैं: मौलाना मसूद अजहर (Maulana Masood Azhar) , हाफिज मुहम्मद सईद (Hafiz Muhammad Saeed) , जकी-उर-रहमान लखवी (Zaki-ur-Rehman Lakhvi) और दाउद  इब्राहिम कासकर (Dawood Ibrahim Kaskar) ।

सरकार ने 4 सितंबर,2019 को जारी एक विज्ञप्ति में कहा है कि गैरकानूनी क्रिया कलाप निवारण कानून-1967 में हाल ही में किए गये संशोधन के अनुसार, केन्द्र सरकार ने निम्नलिखित व्यक्तियोंको आंतकवादी (Terrorist) घोषित करने का निर्णय लिया है   :

1. मौलाना मसूद अजहर ः  जैश-ए-मुहम्मद का प्रमुख, संस्थापक और मुख्य नेता

2. हाफिज मुहम्मद सईद ः  लश्कर-ए-तैयबा/जमात-उद-दावा का प्रमुख, संस्थापक और मुख्य नेता

3. जकी-उर-रहमान लखवी  : लश्कर-ए-तैयबा का मुख्य संचालक कमाण्डर और उसके संस्थापक सदस्यों में से एक

4.  दाउद  इब्राहिम कासकर   :  एक अन्तर्राष्ट्रीय आपराधिक संगठन चलाता है और आंतकवादी  घटनाओंमें सम्मिलित है।

उपर्युक्त सभी व्यक्ति भारत में आंतकी हमलों (Terrorist attacks) में शामिल रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र द्वारा इन्हें वैश्विक आंतकवादी घोषित किया जा चुका है।

पहले जब आंतकवादी संगठनों को प्रतिबन्धित किया जाता था तो उससे जुड़े व्यक्ति आसानी से नाम परिवर्तित कर लेते थे और आंतकवादी गतिविधियां जारी रखते थे।