Cold wave

मौसम विभाग ने ठंड की अधिक गंभीर स्थिति के कारण ‘रेड वार्निंग’ जारी किया

भारतीय मौसम विभाग ने ठंड की सबसे अधिक गंभीर स्थिति (severe cold wave)  के कारण उत्तर भारत के अनेक इलाकों के लिए जिनमें  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के लिए आज  ‘रेड वार्निंग’ (‘red warning’ ) जारी किया  है।

‘रेड वार्निंग’ (‘red warning’ ) का मतलब ठंड की गंभीर स्थिति से है जिसमें लोगों को अपने आपको सुरक्षित रखने और शीत के प्रकोप से बचाये रखने की सलाह है।

मौसम विभाग के अनुसार  हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और  उत्तर प्रदेश में  ठंड की सबसे अधिक गंभीर स्थिति (severe cold wave) हैं।

राजस्थान, पंजाब और बिहार में कई इलाकों में तथा मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगह शीत लहर (severe cold wave) बनी हुई है।

विदर्भ में दूरदराज के इलाकों के साथ छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों तथा उत्तर गुजरात में अलग-थलग स्थानों में कड़ाके की ठंड (severe cold wave) पड़ रही है।

रविवार को उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा (dense fog ) छाया रहेगा वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में,
राजस्थान, मध्य प्रदेश, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और बिहार में भी कोहरे की चादर बिछी रहेगी।

दिल्ली में शनिवार, 28 दिसंबर,2019 को मौसम का सबसे कम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

घने कोहरे ( dense fog ) के कारण दिल्ली में हवाई और रेल यातायात बाधित हुआ।

जम्मू और कश्मीर में खराब मौसम के कारण विभिन्न स्थानों पर 1000 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में आज तापमान हिमांक से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि शीत लहर(severe cold wave)  के और तेज होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर राज्य का सबसे ठंडा स्थान था जहां तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए पश्चिम बंगाल के अधिकांश जिलों में शीत लहर (severe cold wave) की चेतावनी जारी की है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, नागपुर में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

रविवार को उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा (very dense fog ) छाया रहेगा वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान में अलग-थलग क्षेत्रों में और मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी क्षेत्रों में भी कोहरा बना रहेगा। कोहरे की स्थिति पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम-त्रिपुरा और बिहार में भी बनी रहेगी।