M H Akbar

विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया

आखिरकार विदेश मामलों के राज्य मंत्री एम जे अकबर ने मंत्री पद से इस्तीफा दे ही दिया।

एम जे अकबर ने यह कदम #MeToo अभियान के तहत 20 महिला पत्रकारों द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाए जाने के बाद उठाया है।

उनका कहना है कि उन्होंने इस्तीफा अपनी इच्छा से दिया है।

अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक बयान में अकबर ने कहा कि मैंने अपनी व्यक्तिगत क्षमता में अदालत से न्याय लेने का फैसला किया है, इसलिए इस्तीफा देकर लगाए गए झूठे आरोपों को चुनौती देना उपयुक्त होगा।

फाइल फोटो एम जे अकबर

अकबर ने इस संबंध में पत्रकार प्रिया रमानी  पर आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज किया है।

अकबर ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के प्रति देश की सेवा करने का मौका देने के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।

मी टू अभियान के तहत सबसे पहले अपनी आवाज उठाने वाली पत्रकार प्रिया रमानी ने इस्तीफ़े का स्वागत करते हुए कहा कि महिला होने के नाते अकबर के इस्तीफ़े से लगता है कि हमारा पक्ष सही साबित हुआ।