Dr C P Joshi

डाॅ. सी.पी. जोशी सर्वसम्मति से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष चुने गए

पन्द्रहवीं राजस्थान विधानसभा ने बुधवार को सर्वसम्मति से डाॅ. सी.पी. जोशी को विधानसभा का अध्यक्ष चुना।
इससे पहले सदन के नेता अशोक गहलोत ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए डाॅ. सी.पी. जोशी के नाम का प्रस्ताव किया, जिसका अनुमोदन प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने किया।
सचिन पायलट, राजेन्द्र राठौड़, महादेव सिंह, कान्ति प्रसाद और राजेन्द्रसिंह गुढ़ा ने भी डाॅ.जोशी के नाम का प्रस्ताव किया, जिनका अनुमोदन श्रीमती वसुन्धरा राजे, डॉ. महेश जोशी,बाबूलाल नागर एवं हनुमान बेनीवाल ने किया।
File Photo
इसके पश्चात सदन द्वारा सर्वसम्मति से डाॅ.सी.पी. जोशी को विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया गया।
डाॅ. जोशी को सदन के नेता अशोक गहलोत और उप नेता प्रतिपक्ष  राजेन्द्र राठौड़ सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य आसन तक लेकर आए। इसके पश्चात् उन्होंने आसन ग्रहण किया।