Dr C P Joshi

डाॅ. सी पी जोशी राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष होंगे

पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ. सी पी जोशी राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष होंगे। जोशी राजस्थान में नाथद्वारा से विधान सभा के सदस्य है।

इसके अलावा महेश जोशी मुख्य सचेतक तथा महेन्द्र चौधरी उप मुख्य सचेतक होंगे।

कांग्रेय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है।

विधान सभा के अध्यक्ष का चुनाव 15 जनवरी को होगा।

मंगलवार से 15वीं राजस्थान विधान सभा के प्रथम सत्र की तीन दिनों की कार्यवाही का लाइव वेबकास्ट किया जाएगा ।

विधान सभा सचिव दिनेश कुमार जैन ने बताया कि विधायकों के शपथ ग्रहण, अध्यक्ष का निर्वाचन तथा राज्यपाल के अभिभाषण की कार्यवाही का विधान सभा की वेबसाइट पर प्रसारण किये जाने की व्सवस्था की गई है।

यह वेबकास्ट 15 जनवरी, 2019 को प्रातः 11.00 बजे से विधान सभा की कार्यवाही की समाप्ति तक होगा।