Ptrain

हेरिटेज पैलेस ऑन व्हील्स अपने पहले फेरे पर रवाना

Palace on wheels

पैलेस ऑन व्हील्स के भीतर का दृश्य

24 वर्ष पुरानी पैलेस ऑन व्हील्स अब अपने नये नाम हेरिटेज पैलेस ऑन व्हील्स के रूप में अपनीे पहली यात्रा पर शुक्रवार को नई दिल्ली से थ्री नाईट गोल्डन टूर के लिए रवाना हुई।

शाही रेल के महाप्रबंधक प्रदीप बोहरा ने बताया कि इस पहली यात्रा में यह ट्रेन 28 यात्रियों को लेकर नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से जयपुर,सवाई माधोपुर और आगरा के लिए रवाना हुई ,जहां से लौट कर पुनः लौट कर दिल्ली पहुचेगी। इसमे एक दक्षिण अफ्रीकी यात्री को छोड़ कर सभी यात्री भारतीय है। यात्रा की टिकट 300 यू एस डॉलर अथवा 19 हजार रुपये प्रति यात्री प्रति रात्री है।

बोहरा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे की प्रेरणा से इस पुरानी शाही रेलगाड़ी को पुनः हेरिटेज पैलेस न व्हील्स के नाम से पुनः चलाया गया है।

यह रेलगाड़ी उक्त रुट के अलावा चार रात्रि के दूसरे प्रस्तावित मार्ग दिल्ली से चूरू,बीकानेर,जयपुर,आगरा,धौलपुर एवं दिल्ली के मध्य भी चलेगी।